सलमान खान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी- salman khan ram mandir watch controversy maulana shahabuddin Razvi got angry on actor
मनोरंजन

सलमान खान पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी- salman khan ram mandir watch controversy maulana shahabuddin Razvi got angry on actor

Spread the love


Salman Khan Ram Mandir Watch Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो कल यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि, इससे पहले ही अब वह विवादों में भी घिर गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर जैकब एंड कंपनी एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन घड़ी पहने नजर आए थे, जिसमें भगवान राम, हनुमान समेत कई देवी देवताओं की तस्वीरें हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, इसके डायल पर जय श्रीराम का शिलालेख भी नजर आया, जो सलमान के फैंस को तो काफी पसंद आई, लेकिन कुछ लोगों को एक्टर की ये घड़ी पहनना रास नहीं आया। इसे लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी भड़क गए हैं। उन्होंने सलमान के इस घड़ी को लेकर इस्लाम विरोधी तक बता दिया है। चलिए जानते हैं कि मौलाना ने और क्या कहा है।

CineGram: ‘जब पीना शुरू होते थे तो रुकते ही नहीं थे…’, नॉन स्टॉप ड्रिंक करते थे धर्मेंद्र?

सलमान खान ने शेयर की थीं तस्वीरें

दरअसल, सलमान खान ने दो दिन पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह राम मंदिर वाली खास घड़ी पहने हुए नजर आए। इन फोटोज ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खिंचा, वहीं एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 30 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं। ऐसे में अब मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सलमान खान की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने इसे ‘शरिया के खिलाफ’ और ‘पाप’ बताया है। सिर्फ इतना ही नहीं, मौलाना रजवी ने बकायदा एक वीडियो जारी कर सलमान खान से इस घड़ी को उतारने की अपील भी की है। रजवी के अनुसार, शरिया में किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने ‘सिकंदर’ को याद दिलाया कि वह मुसलमान हैं और उन्हें इस्लामी नियमों का पालन करना चाहिए।

मौलाना ने अपने वीडियो में कहा कि सलमान एक मुसलमान हैं और फिल्मों में अपनी एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। एक्टर ने एक घड़ी को पहन रखा है, जिसे राम मंदिर के प्रचार के लिए बनाया गया है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वह सबसे पहले मुसलमान हैं। अगर कोई मुसलमान इस तरह के प्रचार में शामिल होता है फिर चाहे वह मंदिर का हो या ‘राम संस्करण’ वाली घड़ी पहनकर, तो शरिया के अनुसार वह अपराध कर रहा है। उसे पाप माना जाता है। यह हराम है और उसे इससे बचना चाहिए। मैं सलमान को नसीहत देना चाहता हूं कि वह अपने हाथों से राम नाम एडिशन की घड़ी उतार दें।

रणवीर इलाहाबादिया के बाद विवादों में घिरीं स्टैंडअप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा, मां को लेकर की अश्लील कॉमेडी, सुनकर भड़क गए लोग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *