सहूलियत: प्रयागराज से मुंबई-गुजरात के लिए दो नई स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी
होम

सहूलियत: प्रयागराज से मुंबई-गुजरात के लिए दो नई स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी

Spread the love


उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज (सूबेदारगंज) से गुजरात और मुंबई के लिए दो नई साप्ताहिक विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। प्रयागराज-दादरी विशेष ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच भी जोड़े गए हैं। सूबेदारगंज-वलसाड साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 16 जून से 14 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक मंगलवार और वलसाड से प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इसमें 19 कोच होंगे और यह पांच फेरे लगाएगी।




यह फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, कोटा और सूरत जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी। मुंबई के लिए सूबेदारगंज-दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 21 जून से 12 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार को रवाना होगी और कुल चार फेरे लगाएगी। इसमें 22 कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं। इसके साथ ही रेलवे ने गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-दादरी विशेष ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *