साइबर लिटरेसी- क्या वॉट्सएप पर इनकम टैक्स नोटिस आया है:  ये फ्रॉड मैसेज है, ठगों से सावधान रहें, इन 7 तरीकों से पहचानें फेक मैसेज
महिला

साइबर लिटरेसी- क्या वॉट्सएप पर इनकम टैक्स नोटिस आया है: ये फ्रॉड मैसेज है, ठगों से सावधान रहें, इन 7 तरीकों से पहचानें फेक मैसेज

Spread the love


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Income Tax Notice WhatsApp Scam; Prevention Guide Link PDF APK File | Cyber Fraud

3 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

क्या आपके वॉट्सएप पर भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से मैसेज आया है? अगर हां तो सावधान हो जाएं। यह साइबर फ्रॉड है। इन दिनों साइबर ठग आयकर विभाग के नाम से फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को ठग रहे हैं।

वॉट्सएप पर आए मैसेज में दावा किया जाता है कि आपका टैक्स रिफंड रुका हुआ है, आपके ITR में गड़बड़ी है। ठग इसके साथ फिशिंग लिंक, PDF या APK फाइल भेजते हैं। इस पर क्लिक करते ही यूजर ठगों के जाल में फंस जाता है।

हाल ही में ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) ने इस तरह के फर्जी मैसेज को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। I4C गृह मंत्रालय के अन्तर्गत काम करता है।

इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज हम फेक इनकम टैक्स नोटिस के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • स्कैमर्स लोगों को कैसे फंसाते हैं?
  • अगर वॉट्सएप पर टैक्स का नोटिस आए तो क्या करें?

एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस

सवाल- भारत सरकार ने फेक इनकम टैक्स नोटिस से सावधान किया है। ये स्कैम क्या है?

जवाब- यह एक फिशिंग स्कैम है। इसमें ठग इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से वॉट्सएप पर फर्जी नोटिस भेजते हैं। वे टैक्स रिफंड, ITR में गड़बड़ी या जुर्माने का डर दिखाकर लिंक या फाइल पर क्लिक करने के लिए कहते हैं। इससे वे ठगी को अंजाम देते हैं।

हाल ही में ‘PIB फैक्ट चेक’ ने भी ऐसे एक फर्जी नोटिस के बारे में चेतावनी जारी की है। इसमें यूजर के ₹6,000 टैक्स बकाया होने का दावा किया गया था। सरकार ने इसे फर्जी बताया है।

सवाल- ठग लोगों को इस स्कैम में कैसे फंसाते हैं?

जवाब- ठग इनकम टैक्स विभाग के नाम पर फर्जी नोटिस भेजकर लोगों को डराते हैं। ठगी का पूरा खेल ग्राफिक में देखिए-

सवाल- .zip और .exe फाइलें क्या हैं? ये क्याें रिस्की होती हैं?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • .zip फाइल में कई फाइलों को एक साथ कंप्रेस करके भेजा जाता है। जबकि .exe फाइल विंडोज में किसी प्रोग्राम को ऑपरेट करती है।
  • साइबर ठग इन फाइलों में वायरस या मालवेयर छिपाकर भेज सकते हैं।
  • ऐसी फाइलों को खोलते ही फोन या कंप्यूटर में मालवेयर इंस्टॉल हाेता है, जिससे ठगों को डिवाइस का एक्सेस मिल सकता है।
  • इससे बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी चोरी होने का रिस्क होता है।

सवाल- फोन में मालवेयर इंस्टॉल होने के क्या नुकसान हैं?

जवाब- इससे साइबर ठग डिवाइस और उसमें मौजूद डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए-

सवाल- स्कैमर्स किन लोगों को निशाना बनाते हैं?

जवाब- वैसे तो कोई भी व्यक्ति इनका शिकार हो सकता है। लेकिन स्कैमर्स आमतौर पर ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं, जिन्हें सरकारी प्रक्रियाओं, ऑनलाइन सर्विसेज या साइबर सुरक्षा की जानकारी कम होती है, जैसेकि-

  • जो पहली बार टैक्स फाइल कर रहे होते हैं।
  • जो ऑनलाइन बैंकिंग और UPI का ज्यादा यूज करते हैं।
  • जो साइबर सिक्योरिटी को लेकर अवेयर नहीं हैं।
  • छात्र और यंग प्रोफेशनल्स
  • वरिष्ठ नागरिक

सवाल- लोग वॉट्सएप पर आए नोटिस के झांसे में क्यों फंसते हैं?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • लोग इनकम टैक्स का नाम देखकर घबरा जाते हैं।
  • मैसेज को असली नोटिस मान लेते हैं।
  • बिना जांच किए मैसेज पर भरोसा कर लेते हैं।
  • जुर्माने/कार्रवाई के डर से लिंक पर क्लिक कर देते हैं या संदिग्ध फाइल डाउनलोड कर लेते हैं।
  • इससे वे ठगों के जाल में फंस जाते हैं।

सवाल- इनकम टैक्स नोटिस से जुड़े फैक्ट्स क्या हैं?

जवाब- इसे दो पॉइंट्स से समझिए-

फैक्ट 1

  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कभी भी वॉट्सएप पर नोटिस नहीं भेजता है।
  • आयकर विभाग के आधिकारिक नोटिस ई-फाइलिंग पोर्टल, रजिस्टर्ड ईमेल या अन्य आधिकारिक माध्यमों से जारी किए जाते हैं। वॉट्सएप पर मिलने वाला टैक्स नोटिस फ्रॉड है। ऐसे मैसेज पर कभी भी भरोसा न करें।

फैक्ट 2

  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कभी भी .zip या .exe डाउनलोड करने को नहीं कहता है।
  • अगर टैक्स नोटिस के साथ .zip या .exe फाइल आती है तो उसे डाउनलोड न करें। ऐसी फाइलों में मालवेयर हो सकता है। इससे फ्रॉड का रिस्क होता है।

सवाल- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स का नोटिस कैसे भेजता है?

जवाब- आयकर विभाग अपने आधिकारिक नोटिस ई-फाइलिंग पोर्टल (eportal.incometax.gov.in) पर जारी करता है। इसके अलावा नोटिस की जानकारी रजिस्टर्ड ईमेल और SMS के जरिए भी भेजी जाती है। अगर किसी नोटिस पर शक हो तो आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग–इन करके उसकी पुष्टि करें।

सवाल- फेक इनकम टैक्स नोटिस कैसे पहचानें?

जवाब- कुछ आसान संकेतों से फर्जी इनकम टैक्स नोटिस की पहचान कर सकते हैं। ग्राफिक में सभी संकेत देखिए-

सवाल- अगर वॉट्सएप पर टैक्स का नोटिस आए तो क्या करें?

जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत ये कदम उठाएं-

सवाल- अगर गलती से लिंक खुल जाए, फाइल डाउनलोड हो जाए तो तुरंत क्या कदम उठाएं?

जवाब- ऐसे में घबराएं नहीं। नुकसान से बचने के लिए तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं, जैसेकि-

  • इंटरनेट (मोबाइल डेटा/Wi-Fi) बंद करें।
  • संदिग्ध एप या फाइल तुरंत डिलीट करें।
  • फोन को एंटीवायरस से स्कैन करें।
  • बैंक और ईमेल के पासवर्ड तुरंत बदलें।
  • बैंक अकाउंट और UPI ट्रांजैक्शन अस्थाई रूप से ब्लॉक करें।
  • जरूरत पड़े तो बैंक को तुरंत सूचना दें।
  • साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करें।

सवाल- कौन-सी जानकारी कभी-भी किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए?

जवाब- अपनी कुछ फाइनेंशियल और पर्सनल डिटेल्स कभी भी किसी से नहीं शेयर करनी चाहिए। पूरी लिस्ट नीचे देखें–

  • कोई भी OTP
  • आधार OTP
  • UPI पिन
  • ATM/डेबिट-क्रेडिट कार्ड PIN
  • CVV नंबर
  • नेट बैंकिंग यूजर ID और पासवर्ड
  • बैंक खाते की लॉगिन डिटेल्स
  • स्क्रीन शेयरिंग की परमिशन

……………………

ये खबर भी पढ़ें…

साइबर लिटरेसी- रक्षाबंधन पर साइबर फ्रॉड का रिस्क:ऑनलाइन राखी खरीदते हुए बरतें 9 सावधानियां, जानें किसी भी स्कैम से कैसे बचें

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। इस दौरान लोग ऑनलाइन राखी, मिठाई और गिफ्ट ऑर्डर करते हैं। बढ़ती ऑनलाइन खरीदारी के साथ साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं। वे लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *