साल के पहले सूर्य ग्रहण पर करें इन मंत्रों का जाप, अशुभ प्रभावों से मिल सकता है छुटकारा
मनोरंजन

साल के पहले सूर्य ग्रहण पर करें इन मंत्रों का जाप, अशुभ प्रभावों से मिल सकता है छुटकारा

Spread the love


Surya Grahan 2025 Mantra: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। इस दिन चैत्र मास की अमावस्या भी है। साथ ही, इसी दिन शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल के पहले सूर्य ग्रहण पर कई दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं। यह ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:16 बजे समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते, लेकिन मंत्र जप, ध्यान और दान-पुण्य करना बेहद लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सूर्य के मूलमंत्र का जप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, करियर में सफलता मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

सूर्य मंत्र जप के लाभ

ग्रहण के समय सूर्य की ऊर्जा कमजोर मानी जाती है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में सूर्य मंत्र का जप करने से इन नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान किया गया मंत्र जाप सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फल देता है। साथ ही, इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

सूर्य का मूलमंत्र और इसका प्रभाव

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए इस मंत्र का जप करना बेहद प्रभावी माना जाता है। मंत्र इस प्रकार है –

‘ऊँ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य: श्रीं।’

इस मंत्र का नियमित जप करने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है, करियर में तरक्की मिलती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। जो लोग आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं या जीवन में बार-बार असफल हो रहे हैं, उनके लिए यह मंत्र बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।

सूर्य देव के इन मंत्रों का भी करें जाप

ॐ हृां मित्राय नम:
ॐ हृीं रवये नम:
ॐ हूं सूर्याय नम:
ॐ ह्रां भानवे नम:
ॐ हृों खगाय नम:
ॐ हृ: पूषणे नम:
ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः
ॐ मरीचये नमः
ॐ आदित्याय नमः
ॐ सवित्रे नमः

यह भी पढ़ें…

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *