![]()
आज (3 अगस्त) सावन का पहला सोमवार है। सावन महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस महीने के सोमवार पूजा-पाठ के नजरिए से बहुत शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि सोमवार को शिव पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होने लगती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। सावन सोमवार के व्रत का महत्व मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत और पूजा जल्दी फल देने वाले माने जाते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियम से पूजा करने पर भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही परिवार में खुशहाली, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूजा के साथ दान-पुण्य भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना पुण्य देता है और जाने-अनजाने में हुई गलतियों के दोषों को कम करने में सहायक माना जाता है।
Source link








