बरेली में बवाल के लिए बदनाम जोगी नवादा के लोगों ने इस बार सौहार्द का वादा निभाया। दो साल पहले शाहनूरी मस्जिद के पास जहां बवाल हुआ था। दोनों पक्षों के पथराव के बाद पुलिस को लाठीचार्ज ओर हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। इस बार वहां अमन के फूल बरसे। जुमे की नमाज के बाद गली में भोले के जयकारे गूंज उठे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने न सिर्फ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की, जत्थे को विदा करने के लिए झिझक की बेड़ियां तोड़कर मंदिर तक भी आए। पहले मुस्लिम भाइयों ने शाहनूरी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। इसके बाद जत्थेदार शिवनंदन शर्मा की अगुवाई में करीब डेढ़ सौ कांवड़िये भोले के जयकारे लगाते वहां पहुंचे तो मस्जिद के बाहर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 50 मुस्लिम भाइयों ने इन पर पुष्प वर्षा की।
Trending Videos
2 of 6
गले मिले दोनों पक्षों के लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कांवड़ियों को फूलमालाएं पहनाई और गले मिलकर स्वागत किया गया। सीओ समेत पुलिस टीम को भी इन लोगों ने फूलमालाएं पहनाईं तो पुलिस ने भी अमन के पैरोकारों का स्वागत किया। सभी पैदल वनखंडीनाथ मंदिर तक आए और शिवभक्तों को विदा किया। इसी दौरान बारिश भी शुरू हो गई। जलभराव के बीच जयकारे लगाते हुए कांवड़िये हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
3 of 6
मुस्लिमों ने कांवड़ यात्रा पर बरसाए फूल
– फोटो : अमर उजाला
पेड़ की डाल कटवाने से बदला माहौल
विवाद की जड़ पीपल की डाल को छह महीने पहले पुलिस ने कटवा दिया था। इससे सड़क खोदकर ताजिया निकालने की 32 साल पुरानी परंपरा खत्म हो गई। इसके बाद से ही वहां माहौल बदलने लगा था। दरअसल, हिंदू पक्ष डाल को काटने नहीं देता था, जबकि मुस्लिम पक्ष ताजिये की ऊंचाई कम नहीं करता था। ऐसे में हर तनातनी होती थी। पिछले सप्ताह ताजिये का जुलूस निकला तो मौर्य गली में हिंदू पक्ष के लोगों ने फूलों की वर्षा की थी। अब मुस्लिमों ने जिम्मेदारी निभाई।
4 of 6
कांवड़ियों पर बरसाए फूल
– फोटो : अमर उजाला
इन्होंने किया स्वागत
पूर्व पार्षद उस्मान व हाजी सरफराज, जुल्फिकार, जुबैर, मुश्ताक, सरताज और असलम समेत मुस्लिम पक्ष के करीब 50 लोग शामिल रहे। दूसरे पक्ष के लोगों में शिवनंदन शर्मा, महंत राकेश कश्यप, बनवारी लाल शर्मा, संजीव शर्मा आदि प्रमुख रहे। अब तीसरे सोमवार को जल लेने बनवारीलाल शर्मा के नेतृत्व में जत्था रवाना होगा। उम्मीद है कि दोबारा भी इसी तरह के माहौल के बीच कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
5 of 6
कांवड़ यात्रा में साथ चले दोनों समुदाय के लोग
– फोटो : अमर उजाला
कप्तान का हुआ था तबादला, पुलिसकर्मी हुए थे निलंबित
दो साल पहले हुए बवाल के दौरान तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लाठीचार्ज के आदेश दिए थे। उपद्रवियों ने एसएसपी के सामने तमंचे लहराकर फायरिंग की तो पुलिस की ओर से भी हवाई फायरिंग हुई थी। इसके बाद एसएसपी का तबादला कर दिया गया था। बारादरी के तत्कालीन थाना प्रभारी अभिषेक सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। दोनों ओर के लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए थे।
Spread the love {“_id”:”69307d00ef9d4b2ea905b21d”,”slug”:”up-order-came-for-1400-doctors-and-300-hospitals-of-meerut-if-not-accepted-then-action-is-decided-2025-12-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: मेरठ के 1400 डॉक्टरों और 300 अस्पतालों के लिए आया आदेश, नहीं माना तो कार्रवाई तय; मरीज भी जान लें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : Freepik विस्तार डॉक्टर या अस्पताल प्रबंधन किसी भी मरीज को अपने मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। […]
Spread the love बरेली के इज्जतनगर थाना इलाके के रहपुरा चौधरी में सोमवार दोपहर हुए दोहरे हत्याकांड ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेने का निर्देश दे रखा है, पर इज्जतनगर पुलिस ने इसको कोई तवज्जो नहीं दी। सायमा ने रविवार […]
Spread the love {“_id”:”6843a88a42046d5ba70a91bc”,”slug”:”female-soldier-of-merchant-navy-one-who-got-her-job-kept-robbing-her-of-her-dignity-2025-06-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: मर्चेंट नेवी की महिला कर्मचारी का यौन शोषण…जिसने लगवाई नौकरी, वो ही लूटता रहा आबरू, दर्ज हुआ केस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} मर्चेंट नेवी की महिला जवान ने न्यू आगरा थाने में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप उस पर जिसने महिला की मर्चेंट नेवी में […]