‘सिर्फ तुम’ फेम प्रिया गिल आजकल कहां हैं? एक फिल्म ने पलट दी थी किस्मत
खेलकूद क्रिकेट

‘सिर्फ तुम’ फेम प्रिया गिल आजकल कहां हैं? एक फिल्म ने पलट दी थी किस्मत

Spread the love



‘सिर्फ तुम’ फेम प्रिया गिल आजकल कहां हैं? एक फिल्म ने पलट दी थी किस्मत

‘पहली पहली बार मोहब्बत की है, कुछ न समझ में आए मैं क्या करूं?’ 90 के दशक में पले-बढ़े हैं तो आपने भी ये गाना खूब सुना और गुनगुनाया होगा… गाने में जो एक्ट्रेस थीं, उनका नाम है प्रिया गिल। सिनेग्राम में आज किस्सा प्रिया गिल का, चलिए आपको बताते हैं प्रिया गिल आजकल कहां हैं?

सिर्फ तुम से बन गई थीं स्टार

साल 1999 में आई फिल्म ‘सिर्फ तुम’ में आरती का रोल निभाकर प्रिया गिल रातों-रात स्टार बन गई थीं। फिल्म और फिल्म के गाने दोनों खूब पसंद किए गए थे। ‘सिर्फ तुम’ की सफलता के बाद लगा था कि प्रिया गिल बड़ी हीरोइन बनने की राह पर हैं, मगर बाद में वो चकाचौंध भरी दुनिया से अचानक गायब हो गईं।

प्रिया गिल बेहद खूबसूरत थीं और साल 1995 में वो फेमिना मिस इंडिया का हिस्सा थीं और फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज अपने नाम किया था। मिस इंटरनेशनल में उन्होंने भारत को रिप्रेजेंट भी किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की राह पकड़ ली।

ये लड़का है बॉलीवुड का सुपरस्टार, 6 सालों में 33 फ्लॉप फिल्में देने का दर्ज है रिकॉर्ड, 180 सुपरफ्लॉप के बाद भी कम नहीं हुआ स्टारडम

1996 में प्रिया गिल ने किया था डेब्यू

साल 1996 में फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ के साथ प्रिया गिल ने डेब्यू किया, इस फिल्म में उनके अपोजिट चंद्रचूड़ सिंह थे। इसके बाद प्रिया गिल को ऑफर हुई सिर्फ तुम। इस फिल्म में प्रिया गिल के साथ संजय कपूर लीड रोल में थे, वहीं सलमान खान और सुष्मिता सेन का इसमें कैमियो था। 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ऐसा कमाल किया कि प्रिया गिल बन गईं ‘सिर्फ तुम गर्ल’। उनका सादगी भरा लुक लोगों को खूब पसंद आया था।

प्यार के लिए घर बार छोड़ा, भागकर मंदिर में की शादी, 17 साल की उम्र में गंवा दिया था एक पैर, फिर बनीं फेमस एक्ट्रेस | TV Adda

जोश में शाहरुख खान की हीरोइन बनी थीं प्रिया गिल

इस फिल्म के बाद फिल्म जोश में उन्हें शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया गया। इसी फिल्म में शाहरुख और ऐश्वर्या भाई-बहन के रोल में थे।

जोश भी हिट हुई, मगर प्रिया गिल का करियर धीरे-धीरे ढलान की तरफ आने लगा। प्रिया को लीड की जगह साइड रोल मिलने लगे। उन्होंने एक भोजपुरी फिल्म में भी काम किया और बाद में फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।

‘आतंकवादी हमारे धर्म का नहीं’, इस्लाम पर बोले आमिर खान, पहलगाम हमले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं डिप्रेस्ड था

साल 2006 में आई फिल्म भैरवी प्रिया गिल की लास्ट फिल्म थी।

फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद प्रिया गिल इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव नहीं हैं। प्रिया गिल शोबिज से दूर शादी करके डेनमार्क में बस गई हैं और शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *