सुपरस्टार सालों के फ्लॉप जीजा, Salman khan Flop Jija atul Agnihotri birthday worked in 20 films but never got stardom
धर्म आस्था

सुपरस्टार सालों के फ्लॉप जीजा, Salman khan Flop Jija atul Agnihotri birthday worked in 20 films but never got stardom

Spread the love


90s के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता रहे, जिन्होंने अच्छा खासा नाम कमाया। इसी में कुछ ऐसे भी रहे जो बड़ी फिल्मों का हिस्सा तो रहे लेकिन कभी स्टार वाली पहचान नहीं मिल सकी, जिसके बाद अपने रास्ते बदल लिए। इसमें कई आउटसाइडर्स रहे तो कुछ फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होने के बाद भी सफलता का स्वाद चख नहीं पाए। उनके करियर को ना तो सलमान खान बचा पाए ना ही इंडस्ट्री के और बड़े स्टार्स। ऐसे में आज आपको एक ऐसे अभिनेता के बारे में बता रहे हैं, जो करीब 20 बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे। संजय दत्त, करिश्मा कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया लेकिन फिर भी स्टारडम नहीं हासिल कर पाए और उन पर फ्लॉप का टैग लग गया। इतना ही नहीं, वो रिश्ते में सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान जैसे बड़े सितारों के जीजा लगते हैं।

अगर आपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए हैं और फिर भी नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम ही आपको बता देते हैं। वो कोई और नहीं बल्कि अतुल अग्निहोत्री हैं, जो 90s में अपने लुक की वजह से काफी चर्चा में रहे थे। वो एक्टर होने के साथ ही फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में बॉलीवुड को कुछ अच्छी और पारिवारिक फिल्में दी। वो आज 55 साल के हो गए हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म पंजाबी ब्राह्मण परिवार में हुआ था और वो रिश्ते में सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान के जीजा लगते हैं। उन्होंने सलीम खान की बेटी और सलमान खान की बहन अलवीरा से 1996 में शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे अलीजेह और बेटा अयान है। इस रिश्ते से अतुल, सलमान के जीजा हुए।

अतुल अग्निहोत्री के करियर के बारे में

अतुल अग्निहोत्री के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने इसकी शुरुआत साल 1993 में फिल्म ‘सर’ से की थी। इसमें उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल और गुलशन ग्रोवर अहम भूमिका में थे। वहीं, पूजा भट्ट उनकी लेडी लव थीं। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। हालांकि, बड़े स्टार्स से सजी ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

अतुल ने उस दौर में करियर शुरू किया था जब सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान जैसे कलाकार बॉलीवुड में दस्तक दे चुके थे और एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे थे। इन स्टार्स के बीच किसी के लिए भी अपने करियर को स्थापित करना आसान नहीं था। हालांकि, उस समय अतुल ने भी काफी कोशिश की। बड़े सितारों का साथ मिला। अपनी एक्टिंग के साथ लुक को लेकर काफी चर्चा में रहे। अतुल की अधिकतर फिल्में कुछ खास नहीं रहीं। वो करीब 20 बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे लेकिन, फिर भी स्टारडम हासिल नहीं कर पाए।

यहां तक कि अतुल अग्निहोत्री ने उस दौर में सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीरगति’ जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, नाना पाटेकर के साथ वो फिल्म ‘क्रांतिवीर’ में दिखे। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। नाना के साथ अतुल की जोड़ी को स्क्रीन पर पसंद किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने 1994 में संजय दत्त के साथ फिल्म ‘आतिश’ में काम किया। इसमें भी उन्हें पसंद किया गया। 90 के दशक में वो कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे लेकिन फिर भी उन्हें सलमान खान जैसा स्टारडम नहीं मिल पाया। बाद में उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाने का फैसला किया और फिल्म निर्माण के कार्यों में जुट गए। आखिरी बार उन्हें शाहरुख खान, सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में सपोर्टिंग रोल में देखा गया था।

अतुल ने इन फिल्मों का किया डायरेक्शन

इसके अलावा अगर अतुल अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्मों की बात की जाए तो इसमें कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ (2004) और ‘हेलो’ (2008) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है और बतौर निर्माता उन्होंने ‘बॉडीगार्ड’ (2011) और ‘भारत’ (2019) जैसी सफल फिल्में दी है। अतुल को फिल्मों में 30 साल पूरे हो चुके हैं और फिलहाल वो फिल्मों से दूर अपने परिवार को पूरा समय दे रहे हैं।

100 Years of Guru Dutt: ट्रैजेडी से भरा था गुरु दत्त का जीवन, अपार सफलता के बाद भी जिंदगी में था गम, शराब की लत के कारण गई जान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *