सेंसेक्स में 100 अंक की गिरावट:  82,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक लुढ़का; बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स में 100 अंक की गिरावट: 82,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक लुढ़का; बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Sensex Falls 100 Points; Nifty Drops 30; Banking & Energy Stocks See Selloff

मुंबई37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर मार्केट में आज यानी 23 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 82,250 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है, 25,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, एजर्नी और FMCG शेयर्स में बिकवाली है।

बजट तक जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले बाजार किसी बड़े ट्रेंड को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। तकनीकी जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,000 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है। अगर बाजार इसके नीचे जाता है, तो गिरावट और बढ़ सकती है। निवेशकों को फिलहाल संभलकर रहने और चुनिंदा लार्ज-कैप शेयरों में ही निवेश की सलाह दी जा रही है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.84% बढ़कर 4,994 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.34% चढ़कर 53,870 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.29% चढ़कर 26,706 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.27% बढ़कर 4,133 पर कारोबार कर रहा है।
  • 22 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.63% चढ़कर 49,384 पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डेक कंपोजिट में 0.91% और S&P 500 में 0.55% की तेजी रही थी।

22 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने ₹2,549 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 2,549 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 4,222 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 22 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर 82,307 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 132 अंक की तेजी रही थी। ये 25,290 के स्तर के पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *