सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:  82,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और एनर्जी शेयर्स में बढ़त
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी: 82,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और एनर्जी शेयर्स में बढ़त

Spread the love


मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 10 जून को तेजी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 50 अंक की तेजी है, ये 25,135 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT और एनर्जी शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.98% की तेजी के साथ 38,455 पर और कोरिया का कोस्पी 0.76% चढ़कर 2,877 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.27% बढ़त के साथ 24,246 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% की तेजी के साथ 3,403 पर कारोबार कर रहा है।
  • 9 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 42,761 पर फ्लैट बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.31% और S&P 0.092% चढ़कर बंद हुआ।

13 जून को ओपन होगा ओसवाल पंप्स का IPO ओसवाल पंप्स का IPO 13 जून को ओपन होगा जो 17 जून तक खुला रहेगा। इसके शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

इसका प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को 614 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एक लॉट के लिए 14,016 रुपए निवेश करने होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 9 जून को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 256 अंक की बढ़त के साथ 82,445 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी रही, ये 25,103 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *