सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट:  74,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; IT और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट: 74,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; IT और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली

Spread the love




शेयर बाजार में आज यानी 16 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की गिरावट के साथ 74,200 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक नीचे है, ये 22,050 पर कारोबार कर रहा है। आज एनर्जी IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। IDBI बैंक के शेयर में 13 रुपए (14%) की गिरावट है। इसका शेयर 79 रुपए पर आ गया है। बाजार में ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरकार इस बैंक में अपनी ज्यादातर हिस्सेदारी बेचने का प्लान रद्द कर सकती है। इसी वजह से निवेशकों में डर दिखा और शेयरों में बिकवाली बढ़ गई। एशियाई बाजार अपडेट GSP क्रॉप साइंस का IPO आज ओपन होगा
एग्रोकेमिकल कंपनी GSP क्रॉप साइंस का IPO आज यानी 16 मार्च से ओपन होगा। इसमें आम निवेशक 18 मार्च तक पैसा लगा सकेंगे। कंपनी इस मेनलाइन इश्यू के जरिए ₹400 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम 14,720 रुपए लगाने होंगे। अमेरिकी बाजार में 13 मार्च को गिरावट रही शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 13 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1470 अंक (1.93%) की गिरावट के साथ 74,564 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.06%) की गिरावट रही, ये 23,151 पर बंद हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *