- Hindi News
- Business
- Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates 29 August 2025 | Auto Farma Realty Sector Stocks
मुंबई16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 29 अगस्त को सेंसेक्स 271 अंक गिरकर 79,810 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 74 अंक की गिरावट रही, ये 24,427 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही। ITC और BEL सहित 6 शेयर्स 2% तक चढ़कर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस और इंफोसिस के शेयरों में 3% तक की गिरावट रही।
निफ्टी के 50 में 23 शेयरों में तेजी है, जबकि 27 नीचे बंद हुए। NSE के रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा गिरावट है। FMCG और मीडिया इंडेक्स में तेजी रही।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.26% नीचे 42,718 पर और कोरिया का कोस्पी 0.32% गिरकर 3,186 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.32% ऊपर 25,183 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.37% चढ़कर 3,858 पर बंद हुआ।
- 28 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.16% चढ़कर 45,637 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.53% और S&P 500 में 0.32% तेजी रही।
कल घरेलू निवेशकों ने ₹6,920 करोड़ के शेयर्स खरीदे
- 26 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 3,856.51 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,920.34 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹38,590.26 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 83,340.91 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
- जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
टैरिफ का असर- कल 706 अंक गिरा था बाजार
आज यानी गुरुवार, 28 अगस्त को सेंसेक्स 706 अंक गिरकर 80,081 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में करीब 211 अंक की गिरावट रही, ये 24,501 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। HCLटेक और TCS सहित कुल 7 शेयरों में 1% से 2.8% तक की गिरावट रही। टाइटन, L&T में में 1.2% तक की तेजी रही।
निफ्टी के 50 में 36 शेयर्स गिरे, जबकि 14 चढ़कर बंद हुए। NSE के सभी इंडेक्स में आज गिरावट रही। IT, बैंकिंग, FMCG और रियल्टी सबसे ज्यादा 1.5% तक गिरे।

—————————-
ये खबर भी पढ़ें…
26 और 28 अगस्त को बाजार में रिवर्सल की उम्मीद: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

शेयर बाजार के लिए 25 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में दो दिन काफी अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक 26 और 28 अगस्त को बाजार में रिवर्सल दिख सकता है। वहीं 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद रहेगा।
इसके अलावा 4 कारोबारी दिन वाले इस हफ्ते में ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।








