- Hindi News
- Business
- Sensex Nifty Stock Market Crash Update; BSE NSE (24 July 2026) | Auto Metal Realty Shares Price
मुंबई9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 331 अंक की गिरावट के साथ 76,059 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 102 अंक की गिरावट है, ये 23,767 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
96 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल
ब्रेंट क्रूड आज 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। जानकारों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6691 | -406 | -5.72% |
| निक्केई (जापान) | 64611 | -1811 | -2.73% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 24963 | -248 | -0.98% |
23 जुलाई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51712 | -507 | -0.97% |
| नैस्डैक | 25138 | -553 | -2.15% |
| S&P 500 | 7408 | -91 | -1.21% |
7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹3,289 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 2,947 | 3,184 | 39,650 |
| FII/FPI | -2,999 | -3,289 | -11,359 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल भारतीय बाजार में रही थी गिरावट
शेयर बाजार में आज यानी 23 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 364 अंक की गिरावट के साथ 76,391 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 127 अंक की गिरावट रही, ये 23,870 पर बंद हुआ।










