सेल्फ हेल्प किताबों से:  आत्मिक स्तर पर स्वयं को स्वस्थ रखें
अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: आत्मिक स्तर पर स्वयं को स्वस्थ रखें

Spread the love


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • किताबों से जानिए, क्यों हमारी आत्मा से एक गहरा संबंध स्थापित करना चाहिए? कैसे आप एक सोच में अटक जाते हैं और अन्य संभावनाओं के दरवाजे बंद कर देते हैं?

अपने भावों को स्वीकार कर उन्हें महसूस भी करें आत्मिक स्तर पर स्वयं को ठीक रखना, हमारी आत्मा से एक गहरा संबंध स्थापित करना है। मानसिक स्तर पर हम तब खुश होते हैं जब हम अपने मूल विश्वासों को पहचानते हैं और गहन समझ के लिए स्वयं को खोलते हैं। भावनात्मक उपचार तब होता है जब हम अपने भावों को स्वीकार कर महसूस करते हैं। शारीरिक स्तर पर हम तब चंगे होते हैं जब अपने शरीर का सम्मान कर उसकी देखभाल करते हैं। (मनी एज ए रिफ्लेक्शन)

कभी-कभी हम धैर्यवान होने का दिखावा करते हैं इंतजार एक निष्क्रिय अवस्था है। इसके लक्षण होते हैं- अपनी जिंदगी को रोक देना, यह सोचना कि अगली बड़ी चीज आने वाली है, अपने भीतर के बजाय बाहर देखना। वहीं इसकी तुलना में धैर्य है देरी को स्वीकारना, शांत और विचारशील स्थिति, आत्ममंथन और मौन का समय। धैर्य एक गुण है। यह एक शक्तिशाली मानसिक अवस्था है, लेकिन कभी-कभी हम धैर्यवान होने का दिखावा भी करते हैं। (हाउ टु डिटरमाइन…)

स्वयं को व दूसरों को सहज स्वीकार करें हमारे जीवन में जो लोग कठिन होते हैं, वे अक्सर बहुत ताकतवर प्रतीत होते हैं। लेकिन यह ताकत हमने उन्हें दी है। हम अपने सुख, स्वतंत्रता और शांति उस कठिन व्यक्ति को सौंप देते हैं। हमें यह भ्रम होता है कि जब वह कठिन व्यक्ति हमारी जिंदगी से चला जाएगा तभी हम खुश होंगे। यह तलाश कितनी निरर्थक है। सच्ची स्वतंत्रता और शांति तब आती है जब हम स्वयं को और दूसरों को स्वीकार करना सीखते हैं। (सेपेरेशन एंड इंटरकनेक्टेडनेस)

खुला दिल और दिमाग रखना इसलिए बेहद जरूरी होता है जब आप किसी के बारे में निर्णय लेते हैं, तो आप अनजाने में घटनाओं की एक शृंखला को गति देते हैं। आप एक ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ जाते हैं, बिना यह महसूस किए कि आपकी ऊर्जा अब ऐसे रास्तों पर जा रही है जहां आप उसे ले जाना नहीं चाहते। निर्णय का मतलब होता है अंतिम बिंदु। एक बार जब आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचते हैं, तो एक निश्चित दृष्टिकोण अपनाते हैं और उसके साथ संभावनाओं को सीमित करते हैं। आप एक सोच में अटक जाते हैं और अन्य संभावनाओं के दरवाजे बंद कर देते हैं। (सस्पेंडिंग जजमेंट)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *