11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- किताबों से जानिए, क्यों माफी आपको अपने अतीत के साथ सुलह करने में मदद करती है? अपने जीवन को दूसरों के साथ बांटने में कहीं अधिक तृप्ति क्यों मिलती है?
सच्ची ताकत बल में नहीं विश्वास में है हम सभी के भीतर एक अलग तरह की ताकत होती है। सच्ची ताकत बल में नहीं, विश्वास में होती है। सच्ची ताकत वह करती है जो जरूरी है, बिना किसी प्रशंसा या मान्यता की चाह के। जो व्यक्ति चुपचाप घर पर रहकर अपने बीमार माता-पिता की देखभाल करता है, वह उतना ही शक्तिशाली है जितना कि कोई पर्वतारोहण करने वाला है। (ऑन स्ट्रेंथ)
क्या हैं इच्छा पूरी करने के दो मूलभूत तरीके जीवन में अपनी इच्छाओं को पूरा करने के दो मूलभूत तरीके हैं : सक्रिय तरीका और ग्राही (रिसेप्टिव) तरीका। सक्रिय तरीका उसे अपनी ओर आकर्षित करना, उसे आने देना है। ग्राही तरीका है खुलेपन, भरोसे, प्रतीक्षा करने की क्षमता और जो है उसे स्वीकार करने की इच्छा। इनको अपने भीतर विकसित करने का तरीका सीखना होगा। (एक्टिव एंड रिसेप्टिव)
आपका माफी मांगना इसलिए जरूरी है माफी एक जटिल शब्द है। इसका मतलब माफी मांगना नहीं है, हालांकि अपने किए पर पछतावा जरूर इसका हिस्सा है। माफी आपको अपने अतीत के साथ सुलह करने में मदद करती है। आप अपने अतीत की समीक्षा कर सकते हैं, अपनी सफलता से लाभ उठा सकते हैं, अपनी गलतियों से सीख सकते हैं- बिना खुद को दोषी ठहराए। (लेटिंग गो)
दूसरों की सहायता करके ही मिलेगी असली खुशी जितना अधिक आप दूसरों की सेवा करते हैं, उतना ही अधिक आप अपने भीतर संतोष और पूर्णता का अनुभव करेंगे। इस प्रक्रिया में जल्दी न करें। जो कुछ आपने रचा है, उसे पूरी तरह महसूस करने और उसका आनंद लेने के लिए समय निकालें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप पाएंगे कि अपने जीवन को दूसरों के साथ बांटने में कहीं अधिक तृप्ति मिलती है, बनिस्बत इसके कि आप उसे अकेले जिएं। दूसरों की सेवा करना ही आपको पोषण देता है, वही आत्मा का आहार बनता है। (प्रिस्क्रिप्शंस फॉर लिविंग)








