सेल्फ हेल्प किताबों से:  हर संघर्ष कुछ सिखाकर ही जाता है
अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: हर संघर्ष कुछ सिखाकर ही जाता है

Spread the love


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किताबों से जानिए, कैसे असली सफलता हासिल की जाती हैं? लगन और लगातार प्रयास पर सफलता किस तरह आधारित होती है?

अपने अंदर की आग और उत्साह को पहचानें सच्ची प्रेरणा बाहरी पुरस्कार या दबाव से नहीं आती, अंदर से उठती है। जब हम किसी काम को अपनी रुचि, स्वायत्तता और निपुणता के साथ करते हैं, तब अधिक रचनात्मक और प्रभावशाली बनते हैं। केवल ‘करो या न करो’ के दबाव में रहकर हम अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पाते। असली सफलता तब मिलती है जब हम अपने अंदर की आग और उत्साह को पहचानते हैं और उसे सही दिशा देते हैं। (ड्राइव -डैनियल पिंक)

लगातार प्रयासों पर आधारित है सफलता सफलता केवल प्रतिभा पर निर्भर नहीं करती, बल्कि लगन और लगातार प्रयास पर आधारित होती है। जो व्यक्ति छोटे-छोटे प्रयासों को लगातार जारी रखता है और असफलताओं से सीखता है, वही अंततः बड़े लक्ष्यों को हासिल करता है। धैर्य, मेहनत और दृढ़ संकल्प से उठाया गया हर कदम भविष्य में बड़ा परिणाम देता है। यह हमें सिखाता है कि असली विजेता वही हैं, जो चुनौतियों में भी हार नहीं मानते। (ग्रिट -एंजेला डकवर्थ)

व्यर्थ की व्यस्तताओं में अपनी ऊर्जा न लगाएं हमारा समय सीमित है, इसलिए हर चीज में अपनी ऊर्जा बर्बाद करना व्यर्थ है। केवल उन कार्यों और लक्ष्यों पर ध्यान दें, जो वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। अनावश्यक कामों और व्यर्थ की व्यस्तताओं को मना करना सीखें। जीवन में गुणवत्ता, सफलता और संतोष पाने का अर्थ है कम चीजों में उत्कृष्टता प्राप्त करना। जब हम अपनी ऊर्जा को महत्वपूर्ण चीजों में लगाते हैं, तो परिणाम भी अधिक मूल्यवान और स्थाई होते हैं। (इसेंशियलिज्म -ग्रेग मैकियॉन)

कठिन परिस्थितियों में आपको प्रतिक्रिया नहीं, परिवर्तन चाहिए हमारे जीवन का सबसे कठिन पर्वत कोई बाहरी नहीं होता, बल्कि वह भीतर ही होता है। हमारी आदतें, डर और आत्म-संदेह। जब हम कहते हैं कि हमें जीवन में आगे बढ़ना है, तो असल में हम अपने पुराने रूप को पीछे छोड़ने की बात कर रहे होते हैं। हर संघर्ष हमें यह सिखाने आता है कि हम कौन हैं और हमें क्या बनना है। कभी-कभी जीवन हमें बार-बार एक ही परिस्थिति में हमें देता है। हमें प्रतिक्रिया नहीं, परिवर्तन चाहिए। पर्वत हमेशा वहीं रहेगा, लेकिन उसे जीतना भीतर से शुरू होता है। (द माउंटेन इज यू -ब्रायना विस्ट)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *