सेहतनामा- ओजेम्पिक जैसी दवाई का विकल्प हैं ये फूड्स:  प्राकृतिक तरीके से वजन करें कम, ये फूड हैं वेट लॉस में असरदार
महिला

सेहतनामा- ओजेम्पिक जैसी दवाई का विकल्प हैं ये फूड्स: प्राकृतिक तरीके से वजन करें कम, ये फूड हैं वेट लॉस में असरदार

Spread the love


7 घंटे पहलेलेखक: रेणु रखेजा

  • कॉपी लिंक

ओजेम्पिक दवा टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाई गई थी। लेकिन यह वेट लॉस मेडिसिन के रूप में प्रसिद्ध हो गई है। हालांकि यह महंगी है, इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं और यह स्थायी समाधान नहीं है। लेकिन कुछ प्राकृतिक भारतीय फूड्स भी ओजेम्पिक जैसे प्रभाव दिखा सकते हैं। ये फूड्स जीएलपी-1 हार्मोन को बढ़ाकर भूख को नियंत्रित करते हैं, ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। जानते हैं इनके बारे में…

चार असरदार नेचुरल फूड्स

1. ग्रीक योगर्ट (मोटा दही): यह जीएलपी-1 हार्मोन को बढ़ाकर भूख कम करता है। पाचन को बेहतर बनाता है और कैलोरी बर्न करता है।

2. राजमा, चना, मूंग, मसूर: हाई फाइबर और प्रोटीन युक्त हैं, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं। यह फूड्स पाचन के लिए अच्छे विकल्प हैं।

3. रागी, ज्वार, बाजरा, जौ: यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं, जिससे ब्लड शुगर धीरे-धीरे रिलीज होता है। ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहती है।

4. अखरोट और अलसी के बीज: यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधरती है और शरीर में सूजन कम होती है।

ये दो बातें ध्यान रखें-

पहले सब्जियां, फिर प्रोटीन और अंत में कार्ब्स खाएं।

प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन करें, जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहे।

रेणु रखेजा जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट एवं हेल्थ कोच हैं।

@consciouslivingtips

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *