सेहतनामा– 30 मिनट तेज चलें, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म:  थकान, बढ़ता वजन, स्किन का ड्राईनेस, हो सकता है थायरॉइड का संकेत, चेक कराएं
महिला

सेहतनामा– 30 मिनट तेज चलें, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म: थकान, बढ़ता वजन, स्किन का ड्राईनेस, हो सकता है थायरॉइड का संकेत, चेक कराएं

Spread the love


8 घंटे पहलेलेखक: रेणु रखेजा

  • कॉपी लिंक

अगर आप हर वक्त थकान महसूस करते हैं, बिना ज्यादा खाए भी वजन बढ़ रहा है या मूड बार-बार बदल रहा है, तो ये सभी संकेत थायरॉइड से जुड़े हो सकते हैं। खासकर हाइपोथायरॉइडिज्म, जिसमें थायरॉइड ग्लैंड कम हार्मोन बनाती है। आइए जानें, इसके चार साइलेंट लक्षण और उन्हें ठीक करने के आसान उपाय।

1. लगातार थकान रहना

अच्छी नींद के बाद भी थके हुए महसूस करते हैं, तो थायरॉइड की गड़बड़ी हो सकती है।

क्या करें?- खाने में आयोडीन और सेलेनियम को शामिल करें। जैसे: अंडा, आयोडीन वाला नमक, सूरजमुखी व कद्दू के बीज।

2. बिना वजह वजन बढ़ना

वजन बिना वजह वजन बढ़ रहा है, तो यह थायरॉइड की कमी से हो सकता है। इसके कारण मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।

क्या करें?- प्रोटीन और हेल्दी फैट्स जैसे एवाकाडो या ऑलिव ऑयल खाएं। शुगरी और प्रॉसेस्ड फूड अवॉइड करें।

3. ड्राई स्किन, झड़ते बाल

आपकी त्वचा रूखी हो रही है या बाल आसानी से टूट रहे हैं, तो यह भी थायरॉइड फंक्शन का संकेत है।

क्या करें?- ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे अलसी, चिया सीड्स खाएं। भरपूर पानी पिएं।

4. ठंड सही नहीं जाती

दूसरों को सामान्य लगने वाली ठंड आपको ज्यादा लगती है, तो यह हाइपोथायरॉइडिज्म का लक्षण है।

क्या करें?- रोज वॉक करें, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।

थायरॉइड को इन 3 तरीकों से कर सकते हैं कंट्रोल

गॉयट्रोजनिक फूड कम: पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली और सोया का अत्यधिक सेवन न करें। इन्हें पकाकर ही खाएं।

तनाव को मैनेज करें: तनाव से कॉर्टिसोल बढ़ता है, जो थायरॉइड को नुकसान पहुंचाता है। इसे कम करना जरूरी है।

डेफिशिएंसी चेक कराएं: आयोडीन, सेलेनियम, जिंक और आयरन की जांच समय-समय पर कराते रहें।

रेणु रखेजा जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट एवं हेल्थ कोच हैं।

@consciouslivingtips

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *