Fact Check: पाकिस्तान और चीन के सैनिकों के नाचने के पांच साल पुराने वीडियो को अभी का बता किया जा रहा झूठा दावा
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: पाकिस्तान और चीन के सैनिकों के नाचने के पांच साल पुराने वीडियो को अभी का बता किया जा रहा झूठा दावा

Spread the love


भारत और पाकिस्तान तनाव से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें कई तरह के भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में दिखा रहा है कि पाकिस्तान और चीन के सैनिक साथ मिलकर नाच रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना भारतीय से हुए संघर्ष के बाद चीन के साथ जश्न मना रही है। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। यह वीडियो पांच साल पुराना है। जांच में हमने पाया कि पांच साल पहले पाकिस्तानी और चीनी सेना के जवान पीओके में एक साथ नृत्य कर रहे हैं। नृत्य के दौरान स्थानीय गिलगित गीत भी बजाया जा गया था।

आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय और नेपाली नागरिक की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई 2025 देर रात को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की और पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आंतकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसके बाद से भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की। तीन दिन चले संघर्ष के बाद 10 मई को दोनों पक्ष सीजफायर के लिए राजी हो गए।     

क्या है दावा

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के तरफ से चलाए गए ऑपरेशन बन्यानुल की सफलता की खुशी में पाकिस्तानी और चीनी सेना एक साथ नृत्य कर अपनी खुशी मना रहे हैं।  

सुमेता सैयद (@sumetasyed) नाम के एक्स यूजर ने वीडियो शेयर कर के लिखा कि “भारत और पाकिस्तान के बीच झड़प में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है । इसी खुशी में  पाकिस्तान और चीन सेना ने नाच कर अपनी जीत का जश्न मनाया।” दावे की लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

हमने वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो सोन कश्मीर नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर देखने को मिला।  वीडियो को 27 जून 2020 को अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया था “पाकिस्तानी और चीनी सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक साथ नृत्य किया। नृत्य के दौरान स्थानीय गिलगित गीत भी बजाया रहा है।”

यहां से हमें यह पता चला कि वीडियो 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है। इसे पाकिस्तान और भारत के बीच हुए हालिया तनाव का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

आगे हमें यह वीडियो एक और फेसबुक अकाउंट ‘सीपीईसी रीजनल कनेक्टिविटी’ पर मिला। इस वीडियो को भी पांच वर्ष पहले ही पोस्ट किया गया था। वीडियो में लिखा गया था कि पाकिस्तान और चीन की सेना साथ में नृत्य किया। 

हमें जांच के दौरान मिले वीडियो से कुछ कीवर्ड से वीडियो के बारे में कुछ विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट को खोजने की कोशिश की। लेकिन हमें इस वीडियो से संबंधित कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। इसलिए हम इस वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। लेकिन जांच में इतना साफ है कि वीडियो 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है, इसलिए इसके हालिया होने का दावा झूठ है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो पुराना है और 2020 या उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *