01:05 PM, 24-Sep-2026
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बछरावां में पीडीए रथ पर सवार हुए, कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बछरावां में पीडीए रथ पर सवार हुए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कहा जा रहा है कि इसके साथ ही सपा ने मिशन यूपी में फतेह के लिए शुरुआत कर दी।
12:40 PM, 24-Sep-2026
सपा की रथ यात्रा LIVE: मिशन 2027 के लिए अखिलेश ने फूंका चुनावी बिगुल, रायबरेली पहुंचा पीडीए रथ, सियासी बयानबाजी तेज
यूपी चुनाव 2027 में जीत हासिल करने के लिए सपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। सपा का पीडीए रथ बृहस्पतिवार को रायबरेली पहुंचा जहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उधर, रायबरेली पहुंचने से पहले शहर में जगह-जगह अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों लिखा- लाल टोपी, साइकिल… यही है गुंडों की पहचान।
वहीं, दूसरे पोस्टर में ‘योगी राज में कानून से गुंडई नहीं चलेगी’ लिखा गया। सपा मुखिया के आगमन से पूर्व यह पोस्टरबाजी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रही है।







