सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म की:  जेपी नड्डा रात 12.30 बजे मेदांता पहुंचे, जूस पिलाया; मोदी ने भी वांगचुक के लिए पोस्ट की
टिपण्णी

सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म की: जेपी नड्डा रात 12.30 बजे मेदांता पहुंचे, जूस पिलाया; मोदी ने भी वांगचुक के लिए पोस्ट की

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • CJP Jantar Mantar Protest LIVE Video Update; Cockroach Janta Party Students Police Sonam Wangchuk Abhijeet Dipke | Delhi Bhopal Jaipur Mumbai

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोनम वांगचुक ने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में अनशन तोड़ा। - Dainik Bhaskar

सोनम वांगचुक ने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में अनशन तोड़ा।

पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे मेदांता पहुंचे। उन्होंने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक से मुलाकात से पहले गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की थी। वांगचुक के अनशन का आज 27वां दिन था। 21 जुलाई को उन्हें सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

अनशन खत्म करने के बाद वांगचुक ने X पर लिखा- कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है।

वांगचुक ने 28 जून को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नीट पेपर लीक के मामलों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। मेदांता अस्पताल में भर्ती होने से पहले वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।

मोदी बोले- वांगचुक डॉक्टरों का रूटीन फॉलो करें

पीएम मोदी ने X पोस्ट कर कहा- मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें।

अनशन खत्म करने की 4 तस्वीरें…

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाया।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जूस पिलाया।

वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर थे।

वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर थे।

वांगचुक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

वांगचुक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वांगचुक ने अनशन तोड़ने के लिए सरकार 2 शर्तें रखी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वांगचुक ने अनशन तोड़ने के लिए सरकार 2 शर्तें रखी हैं।

वांगचुक के अनशन तोड़ने की 2 शर्तें…

  • लेह एपेक्स बॉडी के सह-संयोजक शेरिंग दोरजे लकरुक ने बताया कि वांगचुक ने कुछ शर्तों पर अनशन तोड़ा।
  • सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है कि अगर छात्र हिंसक नहीं हैं, तो उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिए जाएंगे।
  • सरकार ने आत्महत्या करने वालों के परिवारों को मुआवजा देने पर विचार करने का लिखित आश्वासन भी दिया है।

दीपके ने अनशन खत्म करने पर खुशी जताई

कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। लेकिन, जंतर-मंतर पर सीजेपी का शांतिपूर्ण विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *