सोना ₹686 गिरकर ₹98,768 पर आया:  चांदी ₹2,069 फिसलकर ₹1.07 लाख किलो बिक रही, देखें अपने शहर में गोल्ड के दाम
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सोना ₹686 गिरकर ₹98,768 पर आया: चांदी ₹2,069 फिसलकर ₹1.07 लाख किलो बिक रही, देखें अपने शहर में गोल्ड के दाम

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (19 June 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 19 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹686 गिरकर ₹98,768 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना ₹99,454 पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई है।

वहीं चांदी की कीमत ₹2,069 गिरकर ₹1,07,343 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,09,412 पर बंद हुई थी। वहीं कल यानी 18 जून को सुबह चांदी ₹1,09,550 पर ओपन हुई थी। ये इसका इसका ऑल टाइम हाई है।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,210 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,800
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,080 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,650
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,080 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,650
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,080 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,650
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,110 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,700

इस साल अब तक ₹22,606 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,606 रुपए बढ़कर 98,768 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 23,083 रुपए बढ़कर 1,09,100 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *