![]()
सोने-चांदी की कीमतों में 22 अक्टूबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1411 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 7006 रुपए घटकर 1,99,777 रुपए हो गई है। बता दें कि चांदी के दाम पहली बार 17 दिसंबर 2025 को 2 लाख रुपए के पार चले गए थे। तब से आज 10 महीने बाद इसके दाम 2 लाख से नीचे आए हैं। वहीं पिछले 3 दिन में सोना 3,732 हजार रुपए और चांदी 11,141 हजार रुपए सस्ती हुई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने और कच्चे तेल के दाम में तेजी के कारण सोने-चांदी गिर रहे हैं। सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
Source link







