सोनीपत में IPS का जीजा बता कर 15 लाख हड़पे:  रेलवे की महिला कॉन्स्टेबल को फंसाया; पति की नौकरी व ट्रांसफर का झांसा – Sonipat News
टिपण्णी

सोनीपत में IPS का जीजा बता कर 15 लाख हड़पे: रेलवे की महिला कॉन्स्टेबल को फंसाया; पति की नौकरी व ट्रांसफर का झांसा – Sonipat News

Spread the love



सोनीपत जिले में कुंडली थाना पुलिस ने एक महिला रेलवे पुलिस कॉन्स्टेबल की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने ट्रांसफर और नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की। झड़ौदा कलां (नई दिल्ली) निवासी सुमन ने अदालत म

.

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पति को नौकरी और उसका ट्रांसफर करवाने के नाम पर 15 लाख रुपए मांगे। सुमन ने करिश्मा को 2.50 लाख रुपए नकद दिए और अभिषेक के खाते में 4.50 लाख रुपए ट्रांसफर किए। बाद में 2.50 लाख रुपए और दिए। डीएसपी योगेंद्र को भी दिल्ली के बुराड़ी में 5.50 लाख रुपए दिए गए।

सुमन ने बताया कि न तो उसका ट्रांसफर हुआ और न ही पति को नौकरी मिली। पैसे मांगने पर करिश्मा केवल 4,894 रुपए किश्तों में लौटा रही है। इस मामले में पीड़िता ने कुंडली थाने और डीसीपी (ईस्ट) को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर कुंडली थाने में अब धारा 420, 120बी, 34 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *