- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (2 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

2 मार्च, सोमवार को मेष राशि वालों की लीडरशिप और प्लानिंग की तारीफ हो सकती है। सिंह राशि वालों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। मकर राशि के लोगों को मेहनत और संयम के दम पर पहचान मिलने के योग हैं। वृष राशि वालों के लिए बदलाव का समय है। कर्क और मीन राशि के लोगों को भावनात्मक फैसलों, रिश्तों और लेनदेन में धैर्य रखना होगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – किंग ऑफ वांड्स आज का दिन आत्मविश्वास, उत्साह और लीडरशिप क्षमता से भरा रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद और अनुभव से आपको सही दिशा मिलेगी। बच्चे किसी नए काम, उपलब्धि या अच्छी आदत से खुशी देंगे। हाउसमेकर के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। घर की सजावट, कुकिंग या घरेलू कामों में नया प्रयोग सफल हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, हालांकि अचानक कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी सेलिब्रेशन, शुभ काम या मेहमाननवाजी की चर्चा भी हो सकती है।
करियर – ऑफिस में आपकी प्लानिंग स्किल्स और काम संभालने का तरीका सराहा जाएगा। इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, मैनेजमेंट या टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए नई कंपनियों या नए क्लाइंट्स से जुड़ाव बनने के संकेत हैं। प्रमोशन, इनसेंटिव या सीनियर्स की तारीफ मिलने की संभावना है। अपने काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ सामने रखें। नए अवसर आपको प्रगति की साफ दिशा दिखा सकते हैं। लव – आज प्रेम संबंधों में उत्साह और अपनापन बना रहेगा। प्रेमी के साथ मुलाकात या बातचीत में ताजगी महसूस होगी। अविवाहित लोगों को ऑफिस, सोशल प्लेटफॉर्म या किसी जान-पहचान के जरिए नया कनेक्शन मिल सकता है। सही कम्युनिकेशन से गलतफहमियां दूर होंगी। किसी छोटे गिफ्ट, सरप्राइज या मीठी बातचीत से दिन रोमांटिक बन सकता है। हेल्थ – बैक पेन या शरीर में अकड़न परेशान कर सकती है। योग, हल्की स्ट्रेचिंग और पर्याप्त आराम फायदेमंद रहेंगे। जिम में जरूरत से ज्यादा मेहनत न करें। गुनगुना पानी, हल्की मालिश और पॉजिटिव म्यूजिक से राहत मिलेगी। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 3
वृष – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन बदलाव, राहत और मानसिक शांति की दिशा में आगे बढ़ने का है। परिवार में किसी पुराने मतभेद का समाधान निकल सकता है। बुजुर्गों की समझदारी से घर का वातावरण संतुलित और सहज बना रहेगा। हाउसमेकर को घरेलू तनाव से राहत मिलेगी और मन हल्का महसूस होगा। बच्चे किसी क्रिएटिव काम में तारीफ पा सकते हैं। यात्रा या बदलाव की कोई योजना मन को सुकून दे सकती है। आर्थिक रूप से खर्च नियंत्रित रखना जरूरी होगा, लेकिन भविष्य के लिए नई योजना बन सकती है।
करियर – पुराने दबाव से राहत मिलेगी। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट, नई टीम या नई जिम्मेदारी की ओर बदलाव संभव है। ट्रांसफर या टीम चेंज का अवसर भी मिल सकता है। यह समय प्रोफेशनल ट्रांजिशन का संकेत दे रहा है। शुरुआत में थोड़ी असहजता हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिरता लौटेगी और सम्मान भी बढ़ेगा। लव – किसी दूरी या लंबे मौन के बाद फिर से बातचीत शुरू हो सकती है। कम्युनिकेशन से मन का बोझ हल्का होगा। साथी के साथ यात्रा, खुलकर बातचीत या पुराने मुद्दों को साफ करने से रिश्ते में गर्मजोशी आएगी। कुछ लोगों को पुराने रिश्ते से आगे बढ़ने का साहस मिलेगा। नया कनेक्शन मानसिक सुकून दे सकता है। हेल्थ – नर्वस सिस्टम और मानसिक थकान पर ध्यान देने की जरूरत है। पानी की कमी न होने दें। डॉक्टर की सलाह से हल्का डिटॉक्स फायदेमंद हो सकता है। त्वचा की ड्राइनेस के लिए ऑयल मसाज लाभकारी रहेगी। प्रकृति के बीच समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1
मिथुन – किंग ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन फैसलों, स्पष्ट सोच और मजबूत तर्क का संकेत देता है। परिवार में आपकी बातों को गंभीरता से महत्व दिया जाएगा। हाउसमेकर योजनाबद्ध तरीके से जिम्मेदारियां पूरी करेंगी। किसी सरकारी, कानूनी या जरूरी कागजी काम को आगे बढ़ाने के संकेत हैं। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर घर में अहम चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में संयम बनाए रखना जरूरी होगा। आज आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी बुद्धिमत्ता और साफ सोच रहेगी।
करियर – लीगल, मैनेजमेंट, रिसर्च, प्रशासन या रणनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। ऑफिस में किसी पॉलिसी, प्रोजेक्ट या प्लान की दिशा तय हो सकती है। पेपरवर्क में सावधानी रखें। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के योग बन सकते हैं। आपका तार्किक दृष्टिकोण और प्रोफेशनल रवैया आगे की सफलता की मजबूत आधारशिला रखेगा। लव – रिश्तों में संवाद स्पष्ट और संतुलित रखें। साथी के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बहस हो सकती है, लेकिन समाधान भी निकल आएगा। सही कम्युनिकेशन से गलतफहमियां दूर होंगी। अविवाहित लोग किसी बुद्धिमान और प्रभावशाली व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आज भावनाओं से ज्यादा परिपक्वता रिश्ते की दिशा तय करेगी। हेल्थ – ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव संभव है। हरी सब्जियां, सलाद और पर्याप्त पानी ऊर्जा बनाए रखेंगे। योग और ध्यान मन को संतुलित रखेंगे। मानसिक तनाव कम करने के लिए खुले वातावरण में समय बिताना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
कर्क – एट ऑफ कप्स आज का दिन आत्ममंथन और भावनात्मक फैसलों का है। किसी विषय पर चुप रहना ही कई बार सही रहेगा। बुजुर्गों की सलाह मन को गहराई से छुएगी। हाउसमेकर एकांत में भी सुकून अनुभव करेंगी। किसी अधूरे या थकाऊ काम को छोड़कर नई शुरुआत करने की भावना जाग सकती है। आर्थिक रूप से किसी बड़े निर्णय पर दोबारा सोचने की जरूरत है। बच्चों की भावनाओं को समझना जरूरी रहेगा।
करियर – कॉर्पोरेट, मीडिया, कंटेंट या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग पुराने काम से अलग होकर नई दिशा में सोच सकते हैं। किसी सहयोगी से दूरी बन सकती है। आर्टिस्टिक कामों में नई प्रेरणा मिलेगी। किसी नई कंपनी या टीम से प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज प्रमोशन से ज्यादा मानसिक संतोष और काम का सही माहौल महत्वपूर्ण लगेगा। लव – किसी उलझे रिश्ते या सिचुएशनशिप को खत्म करने का फैसला लेना पड़ सकता है। साथी की चुप्पी या ठंडापन मन को बेचैन करेगा। कुछ लोग पुराने प्रेम से आगे बढ़ने का साहस करेंगे। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी शांत, गहरे और आत्मिक रूप से समझदार व्यक्ति से हो सकती है। प्रेम में कभी-कभी पीछे हटना भी सही रास्ता बन जाता है। हेल्थ – डाइजेशन कमजोर रह सकता है, इसलिए हल्का भोजन लें। सुबह की सैर, हल्की धूप और प्रकृति के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। कैफीन कम करें। मानसिक शांति ही आज सबसे बड़ा उपचार साबित होगी। लकी कलर – रोज, लकी नंबर – 6
सिंह – थ्री ऑफ वांड्स आज का दिन विस्तार, नई दिशा और भविष्य की तैयारी का है। परिवार में आने वाले समय की योजनाओं पर चर्चा होगी। बुजुर्ग आपके फैसलों से संतुष्ट दिखाई देंगे। हाउसमेकर कुछ नया आजमाने का मन बनाएंगी। किसी शॉर्ट ट्रिप की संभावना बन सकती है। आर्थिक रूप से नए अवसर सामने आ सकते हैं। बच्चों के लिए कोई नई शुरुआत प्रेरक सिद्ध होगी। वातावरण में उत्साह और उम्मीद बनी रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात अपनापन बढ़ाएगी।
करियर – नए प्रोजेक्ट या एक्सपैंशन की रूपरेखा तैयार हो सकती है। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, टेक्निकल या बिजनेस फील्ड से जुड़े लोगों को दूसरे शहर या बाहर से ऑफर मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में नए क्लाइंट के साथ कॉन्ट्रैक्ट की बातचीत आगे बढ़ सकती है। फ्रीलांसर अपने काम का दायरा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक बढ़ा सकते हैं। यह दिन करियर में ग्रोथ की मजबूत तैयारी करवाएगा। लव – सोशल इवेंट, मुलाकात या सार्थक बातचीत रिश्ते को नई गर्मजोशी दे सकती है। अविवाहित लोगों को दूर रहने वाले या अलग पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। खुलकर कम्युनिकेशन करें। इससे विश्वास मजबूत होगा। प्रेम में दूरी अब नजदीकी में बदल सकती है। संबंध के भविष्य को लेकर भी योजनाएं बन सकती हैं। हेल्थ – शरीर में ऊर्जा भरपूर रहेगी। जिम, फिटनेस या एक्टिव वर्कआउट के लिए समय अच्छा है। मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग पर ध्यान दें। डाइट में प्रोटीन, फल और पर्याप्त पानी शामिल करें। त्वचा को धूप से बचाना भी जरूरी रहेगा। लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9
कन्या – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन तेज फैसलों और साहसिक कदम उठाने का है। परिवार में किसी अहम विषय पर आप अगुवाई करेंगे। बुजुर्ग आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रभावित रहेंगे। हाउसमेकर मुश्किल कामों को भी तेजी और समझदारी से पूरा करेंगी। घर के माहौल में ताजगी और सक्रियता बनी रहेगी। किसी जरूरी मीटिंग या चर्चा की अचानक योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में हिम्मत से लिया गया फैसला लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार में कोई समाचार उत्साह बढ़ाएगा।
करियर – कार्यस्थल पर तेजी से बदलाव देखने को मिलेंगे। कॉर्पोरेट, आईटी, एनालिटिकल या इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े लोगों को चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। नई डेडलाइन या टारगेट पर पूरा फोकस रहेगा। फ्रीलांसर को त्वरित प्रोजेक्ट्स से आय का मौका मिलेगा। नई तकनीक अपनाने और तेजी से निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। बॉस आपकी एक्शन लेने की क्षमता से प्रभावित होंगे। लव – आज रिश्तों में हल्के उतार-चढ़ाव संभव हैं। साथी के साथ बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सही कम्युनिकेशन से गलतफहमियां सुलझ सकती हैं। अविवाहित लोग किसी तेज, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय संतुलन रखें। हेल्थ – ओवरवर्क की वजह से नींद प्रभावित हो सकती है। कैफीन और बहुत तीखे खाने से दूरी रखें। मानसिक उत्तेजना कम करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज सहायक होगी। स्पोर्ट्स या रनिंग के दौरान चोट से बचाव करें। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3
तुला – द लवर्स आज का दिन रिश्तों, चुनावों और आपसी समझ से जुड़ा रहेगा। परिवार में प्रेम और तालमेल का माहौल बना रहेगा। हाउसमेकर घर में नई सजावट या किसी छोटे सेलिब्रेशन की तैयारी कर सकती हैं। बच्चों के बीच उल्लास और ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक रूप से साझेदारी में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। किसी पुराने विवाद में सुलह संभव है।
करियर – मैनेजमेंट, डिजाइनिंग, मीडिया, ब्रांडिंग या क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में किसी पार्टनर या को-वर्कर के साथ प्रोजेक्ट पर बेहतर तालमेल बनेगा। किसी अहम निर्णय में दो विकल्पों के बीच उलझन रह सकती है, लेकिन अंत में सही दिशा का चयन कर लेंगे। साझेदारी वाले कामों में संतुलन फायदा देगा। लव – प्रेम संबंधों में मधुरता और गहराई महसूस होगी। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में नई गर्मजोशी आएगी। पुराने रिश्ते में माफी और नई शुरुआत की संभावना बन सकती है। कम्युनिकेशन में पारदर्शिता संबंध को और मजबूत करेगी। भावनाओं का संतुलन ही आज प्रेम की सबसे बड़ी कसौटी रहेगा। दिल की बात कहना फायदेमंद हो सकता है। हेल्थ – शरीर हल्का महसूस होगा, लेकिन मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। हार्मोनल बदलाव, थकान या गले की परेशानी हो सकती है। ग्रीन टी, हल्का भोजन और ध्यान से राहत मिलेगी। जंक फूड और ठंडे पेय से बचें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2
वृश्चिक – पेज ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन जिज्ञासा, नई सूचनाओं और सीखने की इच्छा से जुड़ा रहेगा। आप किसी अनजाने क्षेत्र में कदम रखकर नई बातें समझना चाहेंगे। परिवार में कोई युवा सदस्य शुभ समाचार दे सकता है। किसी बुजुर्ग के साथ चर्चा में मतभेद संभव है, लेकिन बाद में वातावरण सामान्य हो जाएगा। हाउसमेकर घर के कामों में नई तकनीक अपनाने का विचार करेंगी। सामाजिक स्तर पर सम्मान मिलने के संकेत हैं।
करियर – ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपकी क्षमता को परखेगी। युवा वर्ग अपनी कम्युनिकेशन स्किल से असर छोड़ेगा। किसी प्रोजेक्ट की दिशा बदल सकती है, लेकिन यह परिवर्तन आपके हित में रहेगा। रिसर्च, ऑब्जर्वेशन, रिपोर्टिंग और इंटरव्यू से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। इंटरव्यू देने वालों को अप्रत्याशित लेकिन अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लव – प्रेम में भावनाओं के साथ संवाद की गहराई बढ़ेगी। जिन लोगों के बीच दूरियां थीं, वे फिर करीब आ सकते हैं। कुछ लोग अपने साथी से कोई खास बात या राज साझा करेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। साथी के मूड को समझना जरूरी रहेगा। कपल्स साथ में छोटी ट्रिप की योजना बना सकते हैं। छोटा उपहार या मीठा व्यवहार भी असरदार रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत सोच-समझकर करें। हेल्थ – डिजिटल स्क्रीन से थोड़ी दूरी बनाए रखें। सुबह हल्की एक्सरसाइज और संतुलित डाइट फायदेमंद रहेगी। फल, सलाद और पानी की मात्रा बढ़ाएं। दिन के अंत में रिलैक्सिंग म्यूजिक या शांत माहौल मन को आराम देगा। भाग्यशाली रंग – लाइट ग्रीन, भाग्यशाली अंक – 5
धनु – द टेम्परेंस आज का दिन संतुलन और धैर्य बनाए रखने का संकेत देता है। घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा और लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार के आने से माहौल में नई ताजगी आएगी। पुराने किसी विषय का हल सहज तरीके से निकल सकता है। दिन में कुछ समय आत्मचिंतन के लिए निकालें। दोस्तों के साथ बिताए पल मन को हल्का करेंगे। धन संबंधी मामलों में संयम रखना जरूरी होगा।
करियर – किसी मीटिंग या चर्चा में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। अचानक मिले प्रस्ताव को सोच-समझकर स्वीकार करें। प्रोफेशनल्स को आत्मसंयम के साथ काम पूरा करने का अवसर मिलेगा। किसी पुरानी गलती को सुधारने का मौका भी मिल सकता है। नई पोजीशन या बेहतर भूमिका के लिए प्रयास कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिलने के योग हैं। लव – साथी के साथ भावनात्मक सामंजस्य बढ़ेगा। कोई पुरानी नाराजगी धीरे-धीरे खत्म होगी। नए रिश्ते में लोग एक-दूसरे के स्वभाव को समझने की कोशिश करेंगे। कपल्स के बीच बातचीत में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ेगा। कुछ लोग रिश्ते में दूरी घटाने के लिए पहल करेंगे। रोमांटिक मुलाकातें मन को सुकून देंगी। हेल्थ – सुबह की हल्की वॉक और मेडिटेशन लाभकारी रहेंगे। पेट से जुड़ी समस्या में सुधार के संकेत हैं। तनाव कम करने के लिए दिनभर छोटे-छोटे ब्रेक लें। पानी ज्यादा पिएं। मीठा सीमित मात्रा में लें। भाग्यशाली रंग – आइवरी, भाग्यशाली अंक – 1
मकर – द स्ट्रेंथ आज आत्मविश्वास और संयम आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेंगे। घर में किसी छोटे सदस्य का उत्साह माहौल को खुशहाल बनाएगा। किसी लंबे समय से रुके काम को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। पड़ोसी या परिचित के साथ सकारात्मक बातचीत दिन को ऊर्जा देगी। हाउसमेकर घर की सजावट या व्यवस्था में नया स्पर्श जोड़ेंगी। कोई पुराना सपना फिर से मन में जाग सकता है। छोटे-छोटे पलों में बड़ी खुशी महसूस होगी।
करियर – ऑफिस में आपकी शांत लेकिन दृढ़ कार्यशैली की प्रशंसा होगी। आप किसी जटिल स्थिति को समझदारी से संभाल लेंगे। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत और भरोसेमंद रवैये को नोटिस करेंगे। सहकर्मी आपके नेतृत्व गुणों को स्वीकारेंगे। कोई नई जिम्मेदारी आपको खास पहचान दिला सकती है। आज सफलता मेहनत के साथ-साथ धैर्य और आत्मविश्वास से मिलेगी। लव – प्रेम में धैर्य रखने का समय है। साथी की बातों को शांति से सुनें। रिश्तों में भावनाओं के साथ परिपक्वता भी दिखाई देगी। सिंगल लोग किसी मजबूत व्यक्तित्व की ओर आकर्षित हो सकते हैं। कपल्स एक-दूसरे की भावनाओं को गहराई से समझेंगे। विवाहित लोगों के बीच नई आत्मीयता बढ़ेगी। हेल्थ – पुराने दर्द या थकान में आराम मिलेगा। योग और स्ट्रेचिंग से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। मानसिक रूप से आप पहले से अधिक स्थिर महसूस करेंगे। भोजन हल्का रखें और पर्याप्त नींद लें। कुछ लोगों को हर्बल उपाय या प्राकृतिक देखभाल से भी लाभ हो सकता है। भाग्यशाली रंग – पर्पल, भाग्यशाली अंक – 3
कुंभ – एट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन कर्मठता और एकाग्रता का है। परिवार में अनुशासन और सहयोग का माहौल बना रहेगा। हाउसमेकर नई योजनाओं पर गंभीरता से काम करेंगी। किसी घरेलू काम में नयापन जुड़ सकता है। पूरा दिन मन किसी रचनात्मक काम, सीखने या हॉबी में लगा रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, लेकिन बेवजह चिंता न करें। आपके धैर्य और परिश्रम से स्थितियां धीरे-धीरे संभलेंगी।
करियर – ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता और अनुशासन पहचान दिलाएंगे। किसी नई तकनीक, प्रशिक्षण या कौशल से लाभ मिलने की संभावना है। बॉस आपके समर्पण की सराहना करेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों का सहयोग भी बना रहेगा। फिलहाल नौकरी बदलने का विचार ज्यादा लाभकारी नहीं रहेगा। अभी मौजूदा काम में सुधार ही बेहतर रहेगा। लव – साथी आपके समर्पण को समझेगा और सराहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप रिश्ते में गर्मजोशी बनाए रखेंगे। सिंगल लोग किसी व्यवहारिक, समझदार और स्थिर स्वभाव वाले व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। किसी छोटे उपहार, संदेश या ध्यान रखने वाली बात से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। यह दिन प्रेम में जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा। हेल्थ – आहार और नींद पर विशेष ध्यान दें। अधिक काम से थकान हो सकती है, फिर भी ऊर्जा बनी रहेगी। कमर से जुड़ी हल्की असुविधा महसूस हो सकती है। दिन में छोटे-छोटे ब्रेक लें। योग, हल्की कसरत और सादा भोजन फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग – मैरून, भाग्यशाली अंक – 9
मीन – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन मतभेदों और आत्मसंयम की परीक्षा का है। परिवार में किसी विषय पर हल्का तनाव बन सकता है, लेकिन आप समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा न करें। बच्चों की जिद या भावनात्मक प्रतिक्रिया असहजता बढ़ा सकती है। हाउसमेकर घर का माहौल संतुलित बनाए रखने की कोशिश करेंगी। किसी मित्र के साथ गलतफहमी संभव है। धन के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें।
करियर – कोई सहकर्मी आपकी योजना पर सवाल उठा सकता है। आज तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय विवेक से काम लें। लीगल, मैनेजमेंट, प्रशासन या तर्क आधारित काम करने वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन स्थिति संभल जाएगी। नया काम शुरू करने से पहले अनुबंध और शर्तें ध्यान से पढ़ें। किसी असाइनमेंट को लेकर तनाव रहेगा, पर अंत में समाधान निकल आएगा। लव – साथी के शब्द आपको आहत कर सकते हैं, लेकिन भीतर प्रेम की भावना बनी रहेगी। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते की यादों में उलझ सकते हैं। विवाहित लोगों को अपने अहंकार पर नियंत्रण रखना होगा। छोटी-सी बात भी बहस बन सकती है। ऐसे में मौन, धैर्य और सही समय पर बातचीत ज्यादा असरदार रहेगी। माफी और समझदारी से ही शांति लौटेगी। हेल्थ – ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या उभर सकती है। रिलैक्सेशन की कमी नींद को प्रभावित कर सकती है। लंबे समय से लंबित मेडिकल चेकअप करवा लेना फायदेमंद रहेगा। ताजे फल, पर्याप्त पानी और शांत वातावरण लाभ देगा। प्रकृति के बीच समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। भाग्यशाली रंग – डीप ब्राउन, भाग्यशाली अंक – 7









