- Hindi News
- National
- Delhi Blast LIVE Update; Red Fort Metro Station Car Explosion | PM Modi Amit Shah
नई दिल्ली4 दिन पहलेलेखक: सुनील मौर्य, वैभव पलनीटकर, साकेत आनंद, रउफ डार के साथ एजेंसी इनपुट
- कॉपी लिंक

दिल्ली में 10 नवंबर की शाम कार में ब्लास्ट हुआ था। घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्र सरकार ने दिल्ली कार ब्लास्ट को आतंकी हमला माना है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लाल किला के पास हुए टेरर अटैक पर प्रस्ताव पारित किया गया।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा- मंत्रिमंडल ने इस आतंकी घटना को ‘राष्ट्र-विरोधी ताकतों ने अंजाम दिया गया जघन्य कृत्य’ बताया। जांच एजेंसियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है।
इधर पुलिस ने आशंका जताई थी कि दिल्ली धमाके में शामिल आतंकियों के पास एक नहीं, बल्कि दो कारें थीं। लाल रंग की इस फोर्ड इकोस्पोर्ट कार का नंबर DL10-CK-0458 है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इसकी तलाश के लिए दिल्ली के साथ पड़ोसी राज्यों यूपी और हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया था।
अलर्ट जारी होने के बाद बुधवार शाम को ही कार को हरियाणा के खंदावली गांव के पास से बरामद किया गया। यह कार डॉ. उमर उन नबी के नाम पर रजिस्टर्ड है। FSL और NSG की टीम ने कार की जांच की है। स्थानीय लोगों ने कहा- कार मंगलवार से यहां पर थी।

लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार बुधवार शाम को फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास खड़ी मिली।

पुलिस ने बुधवार रात हरियाणा के खंदावली गांव से एक शख्स को हिरासत में लिया। यहीं से इकोस्पोर्ट्स कार बरामद हुई है।
दो साल से विस्फोट जमा कर रही थी शाहीन
दिल्ली धमाका करने वाले आतंकियों का ग्रुप फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से संचालित हो रहा था। सूत्रों के मुताबिक धमाकों की साजिश जनवरी से की जा रही थी। फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद ने बताया कि वह पिछले दो साल से विस्फोटक जमा कर रही थी।
शाहीन और उसके साथियों को मिलाकर एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल बनाया गया था। यानी इसमें पेशेवर लोगों को शामिल किया गया था। इसमें शामिल आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद नाम के संगठनों जुड़े थे।
घायलों से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर भूटान से लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट के घायलों के इलाज का जायजा लिया और डॉक्टरों से भी बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि साजिश को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

LNJP अस्पताल में ब्लास्ट में घायल महिला से पीएम मोदी ने मुलाकात की और हाल जाना। इस दौरान पीएम मोदी महिला के सिर पर हाथ रखकर सहानुभूति जताई।
देशभर में रेलवे स्टेशन, मॉल में धमाकों की साजिश थी
दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकियों ने देशभर में 200 बम (IEDs) से 26/11 जैसे हमले करने की साजिश रची थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर जैसी जगह धमाके किए जाने थे।
आतंकियों के टारगेट पर गुरुग्राम और फरीदाबाद के साथ देशभर के रेलवे स्टेशनों और बड़े मॉल्स भी थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि वे धार्मिक स्थलों पर हमला कर देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग के डॉक्टरों को चुना, ताकि वे बिना रोकटोक कहीं भी जा सकें।
दो तस्वीरें – धमाके के बाद और आज के हालात…
10 नवंबर: धमाके के बाद अफरातफरी मची

12 नवंबर: घटनास्थल को घेरा गया, जांच जारी

दिल्ली धमाके से जुड़े 4 अपडेट्स…
- कार चलाने वाले आतंकी डॉक्टर उमर की मां का DNA कलेक्ट कर लिया गया है। जांच के लिए उसे AIIMS की फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।
- विस्फोट में शामिल हुंडई i20 कार फरीदाबाद स्थित एक सेकेंड-हैंड कार शोरूम ‘रॉयल कार जोन’ ने बेची थी। शोरूम का मालिक हिरासत में लिया गया है।
- फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ भूपिंदर कौर ने बयान जारी करते हुए कहा कि, कैंपस में केमिकल लाने की बात गलत है।
- घटना वाली जगह से करीब 40 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक सैंपल में अमोनियम नाइट्रेट होने की संभावना है।
कार धमाका सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा हमला नहीं था
सूत्रों के अनुसार, कार ने किसी टारगेट को टक्कर नहीं मारी, न किसी बिल्डिंग में घुसी, यानी यह सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा हमला नहीं था। उमर विस्फोट में मारा जा चुका है। पुलिस ने उसकी मां का DNA सैंपल लिया है, ताकि धमाके के अवशेष में मिले शव के टुकड़ों की पहचान हो सके।
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम करीब 6.52 बजे सफेद i20 कार में ब्लास्ट हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हुई। सूत्रों का कहना है कि कार में विस्फोट सामाग्री वही थी, जो फरीदाबाद से 10 नवंबर को धमाके से पहले जब्त की गई थी।

मैप से समझिए धमाके की लोकेशन

दिल्ली धमाके की 4 ताजा तस्वीरें…

लाल किले के पास धमाके में मारे गए पंकज सहनी का मंगलवार को अंतिम संस्कार हुआ।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के बाहर मंगलवार को मृतकों का परिवार रोता-बिलखता रहा।

मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर इधर-उधर बिखरे कार के पुर्जे जमा किए।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के बाहर लोग अपने परिजन के शव की पहचान करने पहुंचे।
दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
05:55 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली कार ब्लास्ट का CCTV फुटेज
05:35 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
तुर्किए सरकार ने कहा- भारत में हुए आतंकी हमले से हमारा संबंध नहीं
तुर्किये सरकार ने भारत के कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को झूठी और भ्रामक मुहिम बताते हुए खारिज कर दिया है। इन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि तुर्किये का भारत में हो रही आतंकी गतिविधियों से संबंध है।
तुर्किये के डायरेक्टरेट ऑफ कम्युनिकेशंस के सेंटर फॉर काउंटरिंग डिसइंफॉर्मेशन ने X पर कहा- भारत के कुछ मीडिया आउटलेट्स में जानबूझकर ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं कि तुर्किये आतंकवादियों को लॉजिस्टिक, आर्थिक या कूटनीतिक मदद देता है। ये सब एक दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं, जिसका मकसद भारत-तुर्किये संबंधों को नुकसान पहुंचाना है।
बयान में कहा गया कि तुर्किये हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई रोल निभा रहा है। तुर्किये ने साफ कहा कि भारत या किसी अन्य देश में कट्टरपंथी गतिविधियों में उसकी कोई भूमिका नहीं है।
05:31 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चिदंबरम बोले- सरकार होम-ग्रोउन टेररिस्ट से बाकिफ
कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा- मैंने पहले भी कहा था और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी दोहराया था कि आतंकवादियों के दो प्रकार हैं- एक विदेशी प्रशिक्षण प्राप्त कर भारत में घुसपैठ करने वाले और दूसरे घरेलू आतंकवादी। मैंने ये बात संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भी कहा थी, लेकिन तब मेरा मजाक उड़ाया गया और ट्रोल किया गया।
उन्होंने कहा कि मुझे कहना होगा कि सरकार ने तब भी और अब भी इस पर चुप्पी साधी रखी, क्योंकि सरकार जानती है कि होम-ग्रोउन टेररिस्ट भी हैं।
04:39 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: देहरादून में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
04:37 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर
04:36 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: परिवार बोला- मौलवी इरफान अच्छे व्यक्ति
04:35 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में वाहनों की चेकिंग
04:22 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली: क्रेन से हटाया जा रहा मलबा
दिल्ली के लाल किला मेट्रो के पास हुआ धमाके में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके अलावा और भी वस्तुओं को भी नुकसान पहुंचा था। बुधवार शाम को यहां पर क्रेन के जरिए मलबा हटाया जा रहा है।
04:18 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा से हेंडग्रेनेड बरामद
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के जाबरी के जंगलों से सुरक्षाबलों ने 6 हैंड ग्रेनेड बरामद किए। सभी को मौके पर भी नष्ट किया गया है।
04:00 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: खंदावली गांव से शख्स हिरासत में, यहीं से इकोस्पोर्ट्स कार मिली
हरियाणा के खंदावली गांव बाहर पुलिस को संदिग्ध लाल रंग की इकोस्पोर्ट्स कार लावारिश मिली। इसके बाद FSL और NSG की टीम मौके पर पहुंची, सबूत जुटाए गए। करीब 3 घंटे बाद खंदावली गांव से एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।
03:55 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जनवरी में कई बार लाल किले की रेकी की गई, दो डॉक्टर तुर्की भी गए थे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के मोबाइल फोन से प्राप्त डंप डेटा से पता चला है कि उन्होंने इस साल जनवरी में लाल किले क्षेत्र की कई बार रेकी की थी।
ये रेकी गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक स्मारक को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे, लेकिन उस समय क्षेत्र में कड़ी गश्त के कारण इसे नाकाम कर दिया गया। जांच में पाया गया है कि दो मुख्य संदिग्ध, डॉ. उमर और मुजम्मिल तुर्की भी गए थे। सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ताओं को उनके पासपोर्ट में तुर्की के टिकट मिले हैं।
03:44 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
ब्लास्ट से पहले करीब 3 घंटे मस्जिद में रुका डॉ. उमर नबी
न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर नबी ने दोपहर करीब 3.19 बजे सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी। इससे पहले, नबी राम लीला मैदान के पास आसफ अली रोड स्थित एक मस्जिद गए थे, जहां उसने करीब तीन घंटे तक रुककर नमाज अदा की थी।
एक अन्य अधिकारी ने कहा- उमर फरीदाबाद मॉड्यूल में गिरफ्तार लोगों के बारे में लगातार अपडेट ले रहा था। हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह सिग्नल फोन का इस्तेमाल करके अपने आकाओं से बात कर रहा था।
02:46 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हाफिज मोहम्मद इश्तियाक का भाई बोला- वो ऐसा कभी नहीं कर सकता
हरियाणा के नूंह से हिरासत में लिया गया हाफिज मोहम्मद इश्तियाक के भाई ने कहा कि मेरा भाई कभी ऐसा नहीं कर सकता है। वो किसी भी टेररिस्ट एक्टिविटी में शामिल नहीं हो सकता है।
02:42 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली: LNJP अस्पताल के बाहर टाइट सिक्योरिटी
02:41 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली: ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन कैंडल मार्च निकाला
02:38 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: NSG की टीम खंदावली पहुंची
हरियाणा के खंदावली गांव में NSG की एक टीम पहुंची है। गांव के बाहर लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार लावारिस मिली है।
01:53 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चांदनी चौक बाजार को तीन दिन में ₹500 करोड़ का नुकसान
दिल्ली के लाल किला धमाके के बाद लाल किले से सामने के चांदनी चौक बाजार में लोग खरीदारी के लिए नहीं आ रहे हैं। चांदनी चौक में हर दिन कम से कम 4 लाख लोग आते हैं। यह देश का सबसे बड़ा थोक बाजार है। यहां हर दिन करीब ₹450-₹500 करोड़ का कारोबार होता है। अभी शादियों का सीजन चल रहा है, इसके बावजूद खरीदारी के लिए पहुंचने वाली लोगों की संख्या सीमित है।
01:40 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
फरीदाबाद: खंदावली गांव पहुंची FSL टीम
हरियाणा खंदावली गांव में लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार (DL10CK0458) खड़ी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, बाद में FSL टीम भी गांव पहुंची है। अब कार से सबूत जुटाए जा रहे हैं। शक है कि इस कार का ब्लास्ट करने वाले डॉ. उमर नबी से कोई न कोई लिंक जरूर है।
01:28 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भूपेश बघेल बोले- ब्लास्ट केंद्र के खुफिया तंत्र की नाकामी
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली ब्लास्ट को खुफिया एजेंसियों की नाकामी बताया। उन्होंने कहा- ब्लास्ट ने केंद्र सरकार के सुरक्षा तंत्र नाकामी को उजागर कर दिया है। आप पहलगाम में आतंकवादी हमले को रोकने में नाकाम रहे, आप चांदनी चौक में नाकाम रहे और गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदारी लेने के बजाय चुनावों में व्यस्त रहे।
उन्होंने कहा कि मणिपुर दो साल तक जलता रहा। पुलवामा हमले में 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। आज भी यह पता नहीं चल पाया है कि इसे कौन लाया था। अब यह पता चला है कि विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा दिल्ली से सटे फरीदाबाद पहुंच गया है। यह कैसे आया? यह वहां कैसे पहुंचा?
बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को विपक्षी नेताओं की जासूसी करने पर लगा दिया गया है। इसके कारण देश की आंतरिक सुरक्षा प्रभावित हुई है।
01:14 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर से एक और डॉक्टर हिरासत में
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया है। डॉक्टर की पहचान डॉ. जहूर अहमद नाइकू के रूप में हुई है।
01:10 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के खंदावली गांव से मिली रेड फोर्ड कार, VIDEO
12:23 PM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
केंद्रीय एजेंसियों के अफसर फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंचे
दिल्ली लाल किला धमाके के बाद बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों के अफसर फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच के लिए अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंचे। इसी यूनिवर्सिटी के डॉक्टर पर दिल्ली में धमाका करने का शक है।
11:28 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर, वाहनों की जांच जारी
दिल्ली में धमाके के तीसरे दिन बुधवार को भी जम्मू में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है।
11:25 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मौलवी इरफान के परिवार की महिला बोली- उसके खिलाफ आरोप गलत
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दिल्ली लाल किला धमाके के आरोपी मौलवी इरफान अहमद के परिवार की सदस्य ने कहा, उसके खिलाफ आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। वह सात साल से वहां था, नमाज अदा कर रहा था, धार्मिक कक्षाएं चला रहा था और धार्मिक केंद्र में बच्चों को पढ़ा रहा था। वह कभी-कभार ही यहां आता था।
10:42 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी की घायलों से मुलाकात, VIDEO
10:26 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पुलिस को अल फलाह यूनिवर्सिटी के एक और डॉक्टर की तलाश

दिल्ली पुलिस को एक अन्य डॉ. निसार उल हसन की भी तलाश है। निसार दिल्ली ब्लास्ट के बाद से फरार है। निसार फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। उसे कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अस्पताल से बर्खास्त कर दिया गया था। निसार पर 2023 में आरोप तय किए गए थे।
10:04 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस को रेड कलर की कार की तलाश, अलर्ट जारी
दिल्ली पुलिस को लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट गाड़ी की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जांच में पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा एक और कार भी थी।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद से एक अन्य डॉ. निसार-उल-हसन भी लापता हैं। वह अल फलाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर थे और वहीं पढ़ाई भी कर रहे थे।
09:40 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जिस कार में धमाका हुआ, उसका 11 घंटे का रूट मैप

09:30 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली ब्लास्ट- पीएम मोदी ने घायलों से मुलाकात की
09:23 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी भूटान दौरे से लौटकर अस्पताल पहुंचे, घायलों से मिले
08:38 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
आरोपी डॉक्टर आदिल ने 17 अक्टूबर को विवादित पोस्टर लगाए थे

उम्मीद करता हूं आप सब लोग खैरियत से होंगे जो कुछ हमने अब तक आप तक पहुंचाया है, आप उस पर अमल करोगे. हम कुछ समय से देख रहे हैं कि आप लोग अब भी गुनाहों में लिप्त हो, इसलिए हम बस इतना कहना चाहते हैं कि जो काम आप शरीयत के खिलाफ कर रहे हो, उससे अब बाज आ जाओ, वरना शरीयत के मुताबिक हमारा एक्शन तय होगा।
कुछ लोग इन कामों में उन्हीं लोगों का साथ देते हैं, हम उनसे भी कहना चाहते हैं बाज आ जाओ, यह आख़िरी बार है, अब आप माफी के हकदार नहीं रहेंगे और इंशा अल्लाह जब वक्त आएगा, तो वे अपनी जान देने के लिए तैयार हो जाएंगे।
कुछ लोग अपनी दुकानों पर इन भारतीय दरिंदों को पनाह देते हैं, जिससे हमारे कामों में रुकावट आती है, इसलिए हम उन लोगों से भी खुलकर यह कहना चाहते हैं बाज आ जाओ, वरना उनके लिए भी सख्त एक्शन होगा।
खास तौर पर श्रीनगर के नौम बनपोरा इलाके में ऐसे लोग ज़्यादा हैं, जो इन भारतीय दरिंदों को अपनी दुकानों पर बिठाते हैं,उम्मीद करता हूं आप लोग समझ जाओगे।
08:35 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली ब्लास्ट पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, असम से 5 गिरफ्तार
07:53 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शाहीन का पूर्व पति बोला- 2015 में तलाक हो गया था

लखनऊ की महिला आतंकी डॉ. शाहीन के पूर्व पति डॉ. जफर हयात ने कहा, “शाहीन कभी भी धर्म या मजहब की बात नहीं करती थी। दिल्ली ब्लास्ट में उसका नाम जुड़ने से हम सभी सदमे में हैं।” कानपुर क्राइम ब्रांच की पुलिस भी बुधवार सुबह अस्पताल पहुंची और डॉ. जफर हयात से शाहीन को लेकर पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर..
07:48 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
घटनास्थल से 40 सैंपल कलेक्ट, एक में अमोनियम नाइट्रेट की संभावना
घटना वाली जगह से करीब 40 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक सैंपल में अमोनियम नाइट्रेट होने की संभावना है। ब्लास्ट से पहले टेरर मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई में जो 2900 किग्रा विस्फोटक मिला था। उसमें अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर शामिल था।
07:10 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
फरीदाबाद के सेकेंड हैंड शोरूम से बेची गई थी i20 कार
विस्फोट में शामिल हुंडई i20 कार फरीदाबाद स्थित एक सेकेंड-हैंड कार शोरूम ‘रॉयल कार जोन’ ने बेची थी। शोरूम के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
07:01 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अल फलाह यूनिवर्सिटी की VC बोलीं- यूनिवर्सिटी में केमिकल स्टोरेज नहीं हुआ
अल फलाह यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ भूपिंदर कौर ने बयान जारी करते हुए कहा कि, हम इन घटनाओं (दिल्ली ब्लास्ट) की निंदा करते हैं। पता चला है कि हमारे दो डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यूनिवर्सिटी का इन व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं है। वे सिर्फ यहां पढ़ाते थे। यूनिवर्सिटी कैंपस में किसी भी केमिकल या अन्य सामग्री का न तो उपयोग किया गया है, न ही स्टोरेज। सभी खबरें फर्जी हैं।
दिल्ली धमाके में इस्तेमाल हुंडई i20 डॉ. उमर चला रहा था। उमर अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। गिरफ्तार किए गए 2 लोगों में शामिल डॉ. मुजम्मिल शकील यूनिवर्सिटी में असोसिएट प्रोफेसर और सर्जन है। वहीं, महिला डॉ. शाहीन सईद भी यूनिवर्सिटी में काम करती थी। हालांकि, यूनिवर्सिटी में वह किस पद पर थी, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

06:45 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में पुलिस जांच के लिए पहुंची
06:41 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
आतंकी डॉक्टर उमर की मां का DNA सैंपल लिया गया
कार चलाने वाले डॉक्टर उमर की मां का DNA कलेक्ट कर लिया गया है। जांच के लिए उसे AIIMS की फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।
06:08 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
आरोपी डॉक्टर ने 26 जनवरी को लाल किले में हमले का प्लान बनाया था
आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल के मोबाइल डेटा से पता चला है कि, मुजम्मिल ने इस साल जनवरी में लाल किला इलाके की रेकी की थी। न्यूज एजेंसी PTI ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि ये रेकी 26 जनवरी को लाल किले को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी। लेकिन उस समय इलाके में छानबीन के दौरान उनकी प्लानिंग फेल हो गई थी।
05:54 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली ब्लास्ट- NIA ने जांच के लिए एक टीम गठित की
NIA ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। इसमें SP रैंक के ऊपर के अधिकारी शामिल किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने आतंकी एंगल सामने आने के बाद मामले को NIA को ट्रांसफर कर दिया था।
05:32 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फटीं
- शवों की हड्डियां टूटीं, सिर पर चोट के निशान मिले।
- मृतकों के कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट गईं थीं।
- धमाके के झटके से लोग दीवार या जमीन से टकराए।
- गहरी चोट और ज्यादा खून बहने से मौत हुईं।
05:20 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
यूपी के हापुड़ से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से पुलिस ने दो तस्करों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान शोभित और विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि करीब ढाई किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है।
दोनों तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे हरियाणा की एक कंपनी से गंधक (सल्फर) लेकर आ रहे थे और इसका इस्तेमाल खेतों से आवारा पशुओं को भगाने के लिए करने वाले थे।
05:06 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मुंबई के मुंब्रा में ATS की छापेमारी, दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया
मुंबई के मुंब्रा क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ATS ने मुंब्रा क्षेत्र के चार घरों पर छापा मारा है।
छापेमारी के दौरान दो लोगों से पूछताछ की गई और कई घरों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। इससे पहले, ATS ने पुणे में छापेमारी की थी। इस दौरान अल-कायदा नामक एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबेर इलियास हंगरगेकर को गिरफ्तार किया गया था।
उस पर अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) नामक आतंकवादी संगठन के समर्थन में जिहाद का प्रचार करने, आतंकवादी संगठन से जुड़ी सामग्री रखने और देश की एकता और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने का आरोप है।
04:41 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शोपियां-कुलगाम में जमात-ए-इस्लामी एक्टिविस्ट के ठिकानों पर रेड
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को शोपियां और कुलगाम में 200 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा। इनमें जमात-ए-इस्लामी (JeI) एक्टिविस्ट के घर भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, छापे के दौरान नादिगाम में डॉ. हमीद फयाज और चित्रगाम में मोहम्मद यूसुफ फलाही सहित अन्य के घरों की तलाशी ली गई।
04:21 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जैश सरगना मसूद अजहर की बहन के संपर्क में थी डॉ. शाहीन
जैश के वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की सबसे अहम कड़ी डॉ. शाहीन सईद को माना जा रहा है। वह जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर के सीधे संपर्क में थी और आतंकी संगठन की महिला विंग जमात उल मोमिनात से जुड़ी थी।
इस विंग को सादिया ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए अक्टूबर 2025 में बनाया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस डॉ. शाहीन को फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार करके श्रीनगर ले गई। वहीं उसकी कानूनन गिरफ्तारी हुई।
शाहीन ने इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज से MBBS (1996-2001 बैच) और फार्मकोलॉजी में एमडी किया है। वह 2006 से 2013 तक सात साल कानपुर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर रही। उसका चयन UPPSC के जरिए हुआ था।
इसके बाद अचानक गायब हो गई। कॉलेज के नोटिसों का जवाब नहीं देने के चलते 2021 में उसे बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद वह अलफलाह यूनिवर्सिटी में काम करने लगी और इसी दौरान डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में आई थी।
03:45 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली ब्लास्ट मामले में कश्मीर का 5वां डॉक्टर गिरफ्तार
लाल किला विस्फोट मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर के कुलगाम से मंगलवार रात एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर की पहचान डॉ. तजामुल के रूप में की गई है।
वह श्रीनगर के SMHS अस्पताल में काम करता है। उसे श्रीनगर में उसके किराये के कमरे से गिरफ्तार किया गया है। ब्लास्ट मामले में कश्मीर का यह 5वां डॉक्टर है, जिसे पकड़ा गया है।
03:08 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
धमाके की टाइमलाइन…

दिल्ली धमाके से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
02:48 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
ब्लास्ट वाली जगह से जांच टीम ने 42 सबूत इकट्ठा किए
मंगलवार शाम तक ब्लास्ट वाली जगह से फोरेंसिक टीम ने 42 सबूत जुटाए गए हैं। इनमें उस i20 कार (जिसमें ब्लास्ट हुआ) उसके पार्ट्स, टायर, चेसिस, सीएनजी सिलेंडर, बोनट के पार्ट्स समेत दूसरे हिस्से शामिल हैं। बुधवार से इन सबूतों की जांच शुरू होगी।
12:46 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पीड़ितों के लिए जम्मू-कश्मीर में कैंडल मार्च
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के सोनमर्ग में व्यापार मंडल और स्थानीय व्यापारियों ने दिल्ली कार ब्लास्ट पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने हमले की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई।
12:27 AM12 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान से जुड़ रहीं कई कड़ियां, CCS की बैठक आज
दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक का फॉरेंसिक टीमों को पता चल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान यात्रा से लौटकर बुधवार को कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) की बैठक करेंगे। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरा ब्योरा रखेंगे। इसके बाद विस्फोटक से जुड़ी बाकी जानकारियां सार्वजनिक की जा सकती हैं। दूसरी ओर, सुरक्षा एजेंसियां यह भी डिकोड कर रही हैं कि अक्टूबर में श्रीनगर में जैश के धमकी वाले पोस्टर, दिल्ली में विमान संचालन में तकनीकी दिक्कत, फरीदाबाद में विस्फोटकों की बरामदगी और विस्फोट, ये चारों घटनाक्रम एक-दूसरे से जुड़े हैं या नहीं। शाह ने मंगलवार को दो उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकें कीं। उन्होंने निर्देश दिया कि घटना में शामिल हर गुनहगार को ढूंढ़कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बीच, पूरी नियंत्रण रेखा और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।
11:51 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
केंद्रीय गृह मंत्री शाह के निर्देश- NIA जल्द रिपोर्ट दे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली ब्लॉस्ट को लेकर NIA को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करे। दोषियों का पता लगाए। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सभी को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
11:51 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
ब्लास्ट के बाद का एक और CCTV फुटेज वायरल
11:50 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली ब्लास्ट के मृतकों के परिवारों को ₹10 लाख की मदद
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार शाम को दिल्ली ब्लास्ट के प्रभावितों को आर्थिक मदद का ऐलान किया। जिन लोगों की इस ब्लास्ट में मौत हुई है, उनके परिवारों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जो लोग पूरी तरह से दिव्यांग हुए हैं, उन्हें ₹5 लाख की मदद होगी। वहीं, गंभीर घायलों को ₹2 लाख की मदद दी जाएगी। जो भी घायल हुए हैं, दिल्ली सरकार उनका पूरा इलाज कराएगी।
11:50 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कार ब्लास्ट करने वाला डॉ. नबी 3 दिन से अंडरग्राउंड था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल किले के पास ब्लास्ट को अंजाम देने वाला डॉ. मोहम्मद उमर नबी 3 दिन से अंडरग्राउंड था। उसे पता चला था कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है, तब से ही वो गायब था। उसने अपना मोबाइल भी ऑफ कर लिया था। परिवार से भी उसका कोई संपर्क नहीं हुआ था।
11:50 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली ब्लास्ट की जांच 3 एंगल पर कर रही पुलिस
ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस की जांच के 3 एंगल
पहला: जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्ध डॉ. उमर, दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:22 बजे के बीच क्या कर रहा था, खासकर क्या वह गाड़ी के पास रुका था, किसी से मिला था, या हुंडई i20 के संबंध में इलाके की टोह ली थी। क्या विस्फोट से पहले वह व्यस्त समय में आस-पास की सड़कों पर भीड़ जमा होने का इंतजार कर रहा था।
दूसरा: फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए हैं। पुलिस इस संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े सक्रिय और निष्क्रिय सदस्यों की संख्या की जांच कर रही है, जिसके स्लीपर सेल से जुड़े होने का अनुमान है। यह भी पता लगाने की कोशिश जारी है कि क्या उमर, मुजम्मिल या आदिल ने दिल्ली में रेकी की थी या इसके लिए किसी और पर निर्भर थे।
तीसरा: विस्फोट की प्रकृति से जुड़ा है। दिल्ली में हुए पिछले विस्फोटों के उलट पुलिस को लाल किले के पास हादसे वाली जगह से कील, ब्लेड, छर्रे जैसा कोई टुकड़ा नहीं मिला है। पुलिस इस बात से हैरान है कि विस्फोट से इतना बड़ा नुकसान कैसे हुआ, आस-पास के वाहन चकनाचूर हो गए, जबकि इतने बड़े ब्लास्ट के बाद कोई गड्ढा या निशान नहीं बचा।
11:49 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
शाह बोले- दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार दोपहर गृह मंत्रालय में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर मंगलवार को दूसरी बैठक की । उन्होंने कहा- घटना के हर एक जिम्मेदार को तलाश किया जाए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
11:48 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अमित शाह के घर पर डेढ़ घंटे मीटिंग चली
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर अमित शाह के घर चल रही हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग खत्म हो गई है। यह मीटिंग डेढ़ घंटे तक चली।
11:47 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दावा- ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल, डेटोनेटर का इस्तेमाल हुआ
सूत्रों ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया है।
11:47 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पुलवामा से डॉ. उमर की मां और भाई हिरासत में
दिल्ली कार ब्लास्ट करने वाले आतंकी डॉ. उमर की मां और भाई को कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा इनका DNA सैंपल भी लिया गया है। ताकि आतंकी उमर के शव की पहचान हो सके।
11:47 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
अल फलाह यूनिवर्सिटी में पुलिस का छापा, यहीं पढ़ाता था उमर
सुरक्षा एजेंसियां अल फलाह यूनिवर्सिटी, धौज, फतेहपुर तगा, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी ले रही हैं। डॉ. उमर यही पढ़ाता था।
11:46 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली ब्लास्ट में यूपी के 3 मरे; 2 दोस्तों की मौत

दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी से मरने वालों की संख्या 3 पहुंच गई है। 3 लोग घायल हैं। 2 शवों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। अमरोहा के रहने वाले अशोक सिंह और लोकेश अग्रवाल की ब्लास्ट में जान गई है। दोनों दोस्त थे। अशोक दिल्ली परिवहन निगम में नौकरी करते थे, जबकि लोकेश खाद कारोबारी थे। दोनों का शव घर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर…
11:46 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पुलवामा का है डॉ. उमर, श्रीनगर से किया था MBBS, एक और तस्वीर

आतंकी डॉ. उमर पुलवामा के कोइल का रहने वाला था। उसने 2017 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से MBBS किया था। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर 15313 है। 24 फरवरी 1989 को पुलवामा में पैदा हुआ उमर अल फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था। उसकी एक और तस्वीर सामने आई है।

11:45 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
आतंकी उमर की तस्वीर, दावा- कार में बैठा शख्स यही

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, इसे आतंकी उमर बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि CCTV में दिख रहे युवक से इसका चेहरा मिल रहा है। ये कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला बताया जा रहा है। इसने पुलवामा के रहने वाले तारिक से i20 कार ली थी।
11:45 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज किया
लाल किला मेट्रो ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है।
11:44 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के बारे में जानिए

11:44 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
उरी से पहलगाम तक 6 बड़े आतंकी हमले के बारे में जानिए

11:43 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चश्मदीद ने बताया- मेरे घर से आग की लपटें देखीं, बहुत तेज धमाका हुआ
घटना के चश्मदीद राजभर पांडे ने बताया कि उनके घर काफी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घर की खिड़कियां हिल गई। बाहर आकर देखा तो आग की लपटें दिखाई दी।
11:43 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
ब्लास्ट वाली जगह शव जमीन पर नजर आए थे
11:42 PM11 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कार ब्लास्ट के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों में भी आग लग गई थी








