- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (18 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोमवार, 18 मई को मेष राशि वालों को नया प्रोजेक्ट या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। वृष राशि वालों को नया ऑर्डर और डिजिटल प्लेटफार्म पर कांट्रैक्ट मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों के फैसले कार्यक्षेत्र में मान्य होंगे और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कर्क राशि वालों को साझेदारी और टीमवर्क से फायदा होगा। सिंह राशि वालों को मीडिया और पुराने प्रोजेक्ट में दबाव के बावजूद मजबूत प्रदर्शन का लाभ मिलेगा।
कन्या राशि वालों को विदेशी प्रोजेक्ट या नई टीम से जुड़ने का मौका मिल सकता है। तुला राशि वालों को नया आइडिया पहचान दिलाएगा। वृश्चिक राशि वालों को स्थिर लाभ और अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धनु राशि वालों को रुका भुगतान मिलने और काम में पहचान बढ़ने के योग हैं।
मकर राशि वालों के पुराने काम में तेजी आएगी और नए अवसर मिलेंगे। कुंभ राशि वालों को फाइनेंस, फैशन या इंटीरियर से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है। मीन राशि वालों के लिए इंटरव्यू या प्रमोशन चर्चा आगे बढ़ सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – ऐस ऑफ वांड्स आज भीतर नई ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा। परिवार में किसी अचानक योजना को लेकर चहल-पहल बढ़ेगी। छोटे भाई-बहन से जुड़ी खबर मन प्रसन्न कर सकती है। घर में रुका हुआ काम दोबारा गति पकड़ेगा। बिजनेस में नया संपर्क लाभ दे सकता है। शाम के समय घर में हल्की खुशी और सक्रियता का माहौल बन सकता है।
करियर – आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। ला फील्ड में अटका मामला आगे बढ़ सकता है। किसी इंटरव्यू का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। कामर्स क्षेत्र के लोगों को नई इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लगेगी, लेकिन आगे चलकर आपकी पहचान मजबूत करेगी। लव – रिश्तों में उत्साह और आकर्षण बना रहेगा। लांग डिस्टेंस रिलेशन में अचानक वीडियो काल मन को सुकून देगा। रिश्ते में जमा ठंडापन धीरे-धीरे कम होगा। साथी आपके साहसी स्वभाव से प्रभावित रहेगा। कुछ लोग दोस्ती और प्रेम के बीच छिपे अंतर को समझ पाएंगे। दिल आज नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ना चाहेगा। हेल्थ – गर्मी या हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है। सिर के ऊपरी हिस्से में दबाव बना रहेगा। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन संभव है। पानी कम पीने से थकान बढ़ सकती है। शरीर को आराम और पर्याप्त पानी दोनों की जरूरत रहेगी। लकी कलर – पेस्टल ऑरेंज, लकी नंबर – 1
वृष – पेज ऑफ पेंटाकल्स घर में आज भविष्य को लेकर नई चर्चा शुरू हो सकती है। किसी युवा सदस्य की कामयाबी परिवार में गर्व का कारण बनेगी। बुजुर्ग धन से जुड़ी छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण सलाह देंगे। बिजनेस में नया आर्डर उम्मीद जगाएगा। पुराने दस्तावेज या कागज अचानक काम आ सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। शाम तक मन स्थिर और योजनाबद्ध सोच की ओर झुकेगा।
करियर – आर्किटेक्चर फील्ड में छोटा प्रोजेक्ट आगे बड़े अवसर का संकेत देगा। स्टार्टअप शुरू करने की सोच रखने वालों को सही मार्गदर्शन मिलेगा। मेडिकल इंटर्न्स को वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है। नौकरी में नई स्किल सीखने का दबाव रहेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वालों को नया कांट्रैक्ट मिल सकता है। लव – रिश्तों में सरलता और भरोसे का भाव रहेगा। किसी शांत स्वभाव वाले व्यक्ति से नजदीकी बढ़ सकती है। रिलेशनशिप में छोटी बातों पर ध्यान देना साथी को विशेष महसूस कराएगा। किसी पुराने मैसेज से मन में हलचल उठ सकती है। आज दिखावे से ज्यादा सच्चाई आकर्षित करेगी। मन स्थिर प्रेम की ओर बढ़ेगा। हेल्थ – गर्दन के आसपास जकड़न महसूस हो सकती है। मीठा ज्यादा खाने से सुस्ती बढ़ेगी। देर तक बैठे रहने से पैरों में भारीपन रहेगा। नींद सामान्य रहेगी, लेकिन सुबह उठने में आलस महसूस हो सकता है। हल्की स्ट्रेचिंग लाभदायक रहेगी। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 4
मिथुन – द एम्परर आज परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत रहेगी। पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन उलझन कम करेगा। बिजनेस में अनुशासन लाभ देगा। परिवार के किसी सदस्य की लापरवाही आपको कठोर रवैया अपनाने पर मजबूर कर सकती है। शाम तक घर में व्यवस्था और स्थिरता लौट आएगी। मन आज भावनाओं से ज्यादा तर्क को महत्व देगा।
करियर – मैनेजमेंट क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिलेंगे। ऑफिस में आपके निर्णय को अंतिम मान्यता मिल सकती है। बिजनेस पार्टनर आपकी रणनीति से प्रभावित रहेगा। पुराने प्रोजेक्ट को नई संरचना देने का विचार सफलता दिला सकता है। अधिकार और अनुशासन आज आपकी पहचान बनेंगे। लव – रिश्तों में आज स्थिरता की चाह बढ़ेगी। रिलेशनशिप में सीमाएं और जिम्मेदारियां स्पष्ट होंगी। साथी आपकी सुरक्षा देने वाली भावना को सराहेगा। कुछ लोगों को प्रेम से ज्यादा सम्मान की जरूरत महसूस होगी। पुराने मतभेद शांत बातचीत से सुलझ सकते हैं। संबंधों में स्पष्टता और भरोसा जरूरी रहेगा। हेल्थ – ब्लड प्रेशर हल्का ऊपर-नीचे हो सकता है। नमक कम लेना लाभकारी रहेगा। सुबह की हल्की एक्सरसाइज शरीर को सक्रिय रखेगी। देर रात तक जागने से मानसिक चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। दिनचर्या संतुलित रखें। लकी कलर – पिजन ग्रे, लकी नंबर – 8
कर्क – टू ऑफ कप्स आज रिश्तों में मधुरता और अपनापन बढ़ेगा। परिवार में किसी पुराने मतभेद का समाधान सहजता से निकल सकता है। घर में हंसी और भावनात्मक जुड़ाव का माहौल रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। बिजनेस में साझेदारी से लाभ मिलने के संकेत हैं। दिल से जुड़ी बातें संबंधों को और मजबूत बनाएंगी।
करियर – पब्लिक रिलेशन क्षेत्र में काम करने वालों को नया संपर्क लाभ देगा। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की क्रिएटिविटी सराही जाएगी। ऑफिस में टीमवर्क से रुका काम पूरा होगा। किसी सहयोगी के साथ नई योजना बन सकती है। मेडिकल क्षेत्र में पार्टनर सपोर्ट राहत देगा। सहयोग से काम आगे बढ़ेगा। लव – प्रेम में आज गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। सिंगल लोगों की किसी संवेदनशील व्यक्ति से नजदीकी बढ़ सकती है। रिलेशनशिप में पुरानी नाराजगी पिघलने लगेगी। साथी की कही छोटी बात दिल को छू जाएगी। लांग डिस्टेंस रिलेशन में विश्वास मजबूत होगा। कुछ लोगों को पुराने क्रश से अचानक संदेश मिल सकता है। प्रेम में अपनापन शब्दों से ज्यादा महसूस होगा। हेल्थ – गले में हल्की खराश या भारीपन रह सकता है। शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत रहेगी। नारियल पानी और हल्का भोजन राहत देंगे। मधुर संगीत और पर्याप्त नींद मन को संतुलित रखेंगे। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 2
सिंह – नाइन ऑफ वांड्स आज धैर्य और सतर्कता दोनों साथ लेकर चलने होंगे। परिवार में किसी अधूरे विषय को लेकर दोबारा चर्चा हो सकती है। घर का माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन भीतर हल्की बेचैनी बनी रहेगी। बिजनेस में पुराने अनुभव नुकसान से बचाएंगे। किसी करीबी व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। आज सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी ढाल बनेगी।
करियर – मीडिया क्षेत्र में लगातार दबाव के बावजूद आपका प्रदर्शन मजबूत रहेगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को अचानक अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। नौकरी में पुराने प्रोजेक्ट की समीक्षा तनाव बढ़ाएगी। सुरक्षा या प्रशासन क्षेत्र में काम करने वालों को सतर्क रहना होगा। अनुभव और धैर्य से मुश्किल स्थिति संभल जाएगी। लव – रिश्तों में आज भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पुराने रिश्ते की याद अचानक मन विचलित कर सकती है। साथी आपकी चुप्पी को गलत समझ सकता है। कुछ लोगों को भरोसे से जुड़ी उलझन परेशान करेगी। आज हर बात तुरंत साझा करना जरूरी नहीं होगा। समय और धैर्य रिश्तों को फिर संतुलन देंगे। हेल्थ – पैरों में भारीपन और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। नींद टूट-टूटकर आने से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। शरीर में पानी की कमी थकान बढ़ा सकती है। ज्यादा कैफीन लेने से बेचैनी बढ़ सकती है। आराम को प्राथमिकता दें। लकी कलर – ग्रीन, लकी नंबर – 5
कन्या – थ्री ऑफ वांड्स आज भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जागेंगी। घर में किसी यात्रा या नए अवसर की चर्चा उत्साह बढ़ाएगी। परिवार का कोई सदस्य दूर शहर से शुभ समाचार दे सकता है। बिजनेस में विस्तार की योजना आकार लेने लगेगी। बुजुर्ग आपकी दूरदृष्टि की सराहना करेंगे। बच्चों की जिज्ञासा आपको नई सोच देगी। आज छोटे कदम आने वाले बड़े बदलावों की शुरुआत बन सकते हैं।
करियर – एक्सपोर्ट-इंपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया संपर्क लाभ देगा। साफ्टवेयर फील्ड में काम करने वालों को विदेशी प्रोजेक्ट का अवसर मिल सकता है। नौकरी में नई शाखा या नई टीम से जुड़ने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग क्षेत्र में आपकी प्रस्तुति प्रभावशाली रहेगी। भविष्य की योजना पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। लव – सिंगल लोग किसी दूर रहने वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित महसूस करेंगे। रिलेशनशिप में साथ मिलकर नई योजना बनाने का उत्साह रहेगा। साथी आपकी महत्वाकांक्षा को समझने की कोशिश करेगा। कुछ लोगों को पुराने रिश्ते से आगे बढ़ने का साहस मिलेगा। प्रेम में उम्मीद और विश्वास दोनों साथ चलेंगे। हेल्थ – कंधों में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है। लंबे समय तक मोबाइल या लैपटाप देखने से आंखों में थकान बढ़ेगी। सुबह की ताजी हवा मानसिक ऊर्जा बढ़ाएगी। हल्की स्ट्रेचिंग और आराम जरूरी रहेगा। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7
तुला – द फूल आज मन नई दिशा में कदम बढ़ाने को उत्साहित रहेगा। घर में अचानक घूमने या छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार के लोग आपके हल्के और खुशमिजाज व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में नया प्रयोग लाभदायक साबित हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से हुई मुलाकात आगे चलकर उपयोगी बनेगी। आज जोखिम छोटा रखें, लेकिन डर बिल्कुल न रखें। नई शुरुआत सकारात्मक संकेत देगी।
करियर – क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नया आइडिया पहचान दिला सकता है। ट्रैवल इंडस्ट्री में काम करने वालों के लिए दिन सक्रिय रहेगा। स्टार्टअप शुरू करने की सोच रखने वालों को प्रेरणा मिलेगी। कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोग नई आडियंस आकर्षित करेंगे। आज अनुभव कम, लेकिन उत्साह ज्यादा काम आएगा। लव – सिंगल लोग किसी मजेदार बातचीत से प्रभावित हो सकते हैं। रिलेशनशिप में अचानक सरप्राइज मन खुश करेगा। साथी के साथ पुरानी औपचारिकता कम होगी। कुछ लोगों को बिना योजना के मुलाकात का अवसर मिल सकता है। आज दिल बंधनों से दूर खुलकर महसूस करना चाहेगा। हेल्थ – मौसम बदलने से सिर भारी लग सकता है। ठंडे पेय कम लें। सुबह की तेज चाल वाली वाक ऊर्जा बढ़ाएगी। स्क्रीन टाइम कम करना आंखों के लिए बेहतर रहेगा। शरीर को हल्का और सक्रिय रखें। लकी कलर – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 2
वृश्चिक – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज धैर्य और मेहनत का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देगा। घर में लंबे समय से रुका काम धीरे-धीरे पूरा होने लगेगा। परिवार के लोग आपकी जिम्मेदारी निभाने की क्षमता पर भरोसा करेंगे। बिजनेस में छोटा लेकिन स्थिर लाभ मिलने के संकेत हैं। आज जल्द परिणाम की इच्छा छोड़कर लगातार प्रयास पर ध्यान देना ज्यादा लाभकारी रहेगा।
करियर – अकाउंट्स क्षेत्र में काम करने वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। एग्रीकल्चर या भूमि से जुड़े कार्यों में स्थिर प्रगति होगी। नौकरी में आपके अनुशासन की सराहना होगी। टेक्निकल फील्ड में धीमी गति से चल रहा प्रोजेक्ट अब दिशा पकड़ सकता है। फ्रीलांसर लोगों को नियमित क्लाइंट से लाभ मिलेगा। लव – रिश्तों में आज स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। सिंगल लोग किसी सरल और व्यावहारिक व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। रिलेशनशिप में दिखावे से ज्यादा जिम्मेदारी का भाव रहेगा। साथी आपके धैर्य और समझदारी से प्रभावित होगा। कुछ लोगों को पुराने रिश्ते में दोबारा भरोसा बनाने का अवसर मिलेगा। आज प्रेम धीरे चलेगा, लेकिन गहराई लंबे समय तक बनी रहेगी। हेल्थ – पाचन सामान्य रहेगा, लेकिन देर से भोजन करना भारीपन दे सकता है। आयरन की कमी कमजोरी महसूस करा सकती है। देर रात तक जागने से बचें। शरीर को आज नियमितता और आराम दोनों की जरूरत रहेगी। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6
धनु – द सन आज घर में उत्साह और सकारात्मकता का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ बिताया समय मन को हल्का करेगा। किसी शुभ समाचार से घर में खुशी फैल सकती है। बच्चों की सफलता गर्व का कारण बनेगी। बिजनेस में रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ पुराने मतभेद कम होंगे। आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन खुलकर भविष्य की ओर देखना चाहेगा।
करियर – टीचिंग फील्ड से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। डिजिटल मार्केटिंग में काम करने वालों का आइडिया वायरल होने के संकेत हैं। नौकरी में वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सकारात्मक अपडेट मिल सकता है। काम में पहचान और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। लव – रिश्तों में गर्मजोशी और सहजता बनी रहेगी। सिंगल लोग किसी खुशमिजाज व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। रिलेशनशिप में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। साथी के साथ बिताया समय मानसिक सुकून देगा। कुछ लोगों को परिवार की ओर से रिश्ते की स्वीकृति मिल सकती है। प्रेम में सीक्रेट नहीं रहेगा। दिल खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहेगा। हेल्थ – आंखों में जलन या सिर भारी महसूस हो सकता है. मीठा ज्यादा खाने से सुस्ती बढ़ेगी। सुबह की वाक और ताजे फल लाभ देंगे। मानसिक तनाव कम रहेगा। शरीर सक्रिय रहेगा, फिर भी पर्याप्त पानी पीना जरूरी होगा। लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3
मकर – द चैरियट आज परिस्थितियां तेजी से बदलती दिखाई देंगी। घर में किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। परिवार आपके निर्णय पर भरोसा करेगा। यात्रा या वाहन से जुड़ी योजना अचानक बन सकती है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा तेज रहेगी, लेकिन आपकी रणनीति लाभ दिलाएगी। किसी पुराने रुके काम को गति मिलेगी। आज नियंत्रण और आत्मविश्वास दोनों बनाए रखना जरूरी रहेगा।
करियर – लाजिस्टिक्स क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। आटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है। नौकरी में अचानक मीटिंग या ट्रांसफर की चर्चा संभव है। सेल्स फील्ड में आपकी बातचीत प्रभावशाली रहेगी। स्टार्टअप चलाने वालों को नई दिशा मिलेगी। रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे, तो काम बनेगा। लव – रिश्तों में आज आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत रहेगी। रिलेशनशिप में साथी के साथ भविष्य की योजना पर चर्चा होगी। कुछ लोगों को दूरी के बावजूद भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। पुराने मतभेद धीरे-धीरे कम होंगे। प्रेम में स्पष्टता और पहल दोनों जरूरी रहेंगे। दिल अब ठहराव नहीं, प्रगति चाहता है। हेल्थ – शरीर में पानी की कमी कमजोरी दे सकती है। मसालेदार भोजन कम लें। सुबह की तेज चाल वाली वाक राहत देगी। नींद सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक व्यस्तता बेचैनी बढ़ा सकती है। दिनचर्या संतुलित रखें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7
कुंभ – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज घर में सुकून और व्यवस्थित ऊर्जा बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की जरूरत को आप बिना कहे समझ पाएंगे। घरेलू सजावट या सुविधा से जुड़ा खर्च संतोष देगा। बिजनेस में स्थिर लाभ के संकेत हैं। बुजुर्ग आपकी व्यावहारिक सोच की सराहना करेंगे। रसोई या घर से जुड़ी छोटी खुशी मन को शांत करेगी। आज संतुलन और देखभाल रिश्तों को मजबूत बनाएंगे।
करियर – फाइनेंस क्षेत्र में काम करने वालों की योजना सफल हो सकती है। फैशन या इंटीरियर डिजाइन से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। नौकरी में आपकी समझदारी टीम को प्रभावित करेगी। होम-बेस्ड बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। आज कम बोलकर काम पूरा करना ज्यादा प्रभावशाली रहेगा। लव – रिश्तों में आज अपनापन और सुरक्षा का भाव रहेगा। रिलेशनशिप में साथी का सहयोग मानसिक राहत देगा। कुछ लोगों को परिवार की सहमति मिलने से खुशी होगी। प्रेम में दिखावे से ज्यादा भरोसा महत्व रखेगा। छोटी देखभाल और स्नेह रिश्तों को गहराई देंगे। दिल स्थिर भावनाओं में सुकून खोजेगा। हेल्थ – त्वचा पर ड्राइनेस उभर सकती है। पर्याप्त पानी और फल लाभ देंगे। देर तक खड़े रहने से पैरों में थकान बढ़ेगी। हल्की मालिश राहत दे सकती है। मानसिक रूप से आप स्थिर रहेंगे, लेकिन शरीर को आराम देना भी जरूरी रहेगा। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8
मीन – ऐस ऑफ स्वोर्ड आज मन बेहद स्पष्ट और निर्णायक रहेगा। घर में किसी उलझे विषय पर आपकी बात अंतिम मानी जा सकती है। परिवार के बीच चल रही गलतफहमी अचानक दूर होगी। बिजनेस में नया विचार तेज लाभ का संकेत देगा। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज या सूचना से फायदा मिल सकता है। बुजुर्ग आपकी समझदारी से प्रभावित रहेंगे। आज सच को स्वीकार करना आगे बढ़ने का सबसे मजबूत रास्ता बनेगा।
करियर – रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई खोज या आइडिया पर काम करने का अवसर मिलेगा। ला फील्ड में आपकी दलील प्रभावशाली रहेगी। नौकरी में अचानक इंटरव्यू या प्रमोशन चर्चा में आ सकता है। साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में काम करने वालों को चुनौतीपूर्ण काम मिलेगा। साफ सोच और तुरंत निर्णय से फायदा होगा। लव – रिलेशनशिप में लंबे समय से दबा सवाल सामने आ सकता है। साथी आपकी साफ बातों को गंभीरता से सुनेगा। कुछ लोगों को रिश्ते की वास्तविकता समझ आने लगेगी। आज भावनाओं से ज्यादा सच्चाई प्रभाव डालेगी। दिल उलझन नहीं, साफ जवाब चाहता है। हेल्थ – आंखों में तनाव और सूखापन उभर सकता है। ठंडा पानी कम पिएं। शांत वातावरण राहत देगा। देर रात तक मोबाइल देखने से नींद प्रभावित हो सकती है। आंखों को आराम दें और स्क्रीन टाइम कम रखें। लकी कलर – आइस ब्लू, लकी नंबर – 4









