स्वच्छता रैंकिंग में बरेली नगर निगम के साथ ही आम जनता भी परीक्षा पास हो गई, देश के टॉप 20 शहरों में जगह बना ली। तीन से दस लाख की आबादी वाली श्रेणी में बरेली शहर ने 60 सीढ़ियां चढ़कर देश में 20वां स्थान पाया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण, सार्वजनिक शौचालय बढ़ाने और जगह-जगह कचरा फेंकने पर कार्रवाई करके यह संभव हो पाया।
Trending Videos
देश में स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई और पहली बार 2017 में रैंकिंग जारी हुई तो बरेली को 298वां स्थान मिला था। इसमें कमोबेश सुधार ही होता गया, एक-दो बार जरूर झटका लगा था। तब रैंकिंग में मामूली ही उतार-चढ़ाव था, मगर इस बार उछाल 60 पायदान का हुआ तो नगर निगम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की।
इन शहरों को पीछे छोड़ा
गार्बेज फ्री (कचरा मुक्त शहर) की रैंकिंग में दूसरी बार एक स्टार भी मिला है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, वाटर प्लस के मानकों पर बरेली ने अलीगढ़, मेरठ, अयोध्या, शाहजहांपुर नगर निगम को पीछे छोड़ा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाकर नदी-नालों तक जाने वाले गंदे पानी को साफ करके उपयोगी बनाया गया है।
सीवर लाइन से शहर के अधिकतर हिस्सों को जोड़ा गया। नालों की सफाई व्यवस्था बेहतर रही। इसी कारण बरेली को वाटर प्लस सर्टिफिकेशन मिला। स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग दिल्ली में आयोजित समारोह में घोषित की गई। बरेली से अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय समारोह में शामिल हुए।
Spread the love ईसापुर पट्टी के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को किताब न पढ़ पाने के कारण शिक्षक ने कक्षा एक की छात्रा की छड़ी से पिटाई कर दी। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का कहर बढ़ता जा रहा है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मिर्जापुर जिला बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां उफनाई गंगा वर्ष 2021 के अपने उच्चतम जलस्तर से चुनार में सात और नरायणपुर में 18 सेमी ऊपर बह रही है। Source link
Spread the love {“_id”:”67bbeef292a15e08190c63cb”,”slug”:”fake-sub-inspector-police-caught-him-while-collecting-money-released-other-police-station-2025-02-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फर्जी दरोगा: एक थाने की पुलिस ने रुपये वसूलते हुए पकड़ा, दूसरे थाने पहुंचते ही छूट गया…वजह कर देगी हैरान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} agra police – फोटो : अमर उजाला विस्तार आगरा में खुद को स्पेशल क्राइम ब्रांच का दरोगा बताकर एक युवक ने 50 हजार रुपये मांगे। उसे हरीपर्वत थाने […]