स्वच्छता रैंकिंग में बरेली नगर निगम के साथ ही आम जनता भी परीक्षा पास हो गई, देश के टॉप 20 शहरों में जगह बना ली। तीन से दस लाख की आबादी वाली श्रेणी में बरेली शहर ने 60 सीढ़ियां चढ़कर देश में 20वां स्थान पाया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण, सार्वजनिक शौचालय बढ़ाने और जगह-जगह कचरा फेंकने पर कार्रवाई करके यह संभव हो पाया।
Trending Videos
देश में स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई और पहली बार 2017 में रैंकिंग जारी हुई तो बरेली को 298वां स्थान मिला था। इसमें कमोबेश सुधार ही होता गया, एक-दो बार जरूर झटका लगा था। तब रैंकिंग में मामूली ही उतार-चढ़ाव था, मगर इस बार उछाल 60 पायदान का हुआ तो नगर निगम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की।
इन शहरों को पीछे छोड़ा
गार्बेज फ्री (कचरा मुक्त शहर) की रैंकिंग में दूसरी बार एक स्टार भी मिला है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, वाटर प्लस के मानकों पर बरेली ने अलीगढ़, मेरठ, अयोध्या, शाहजहांपुर नगर निगम को पीछे छोड़ा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाकर नदी-नालों तक जाने वाले गंदे पानी को साफ करके उपयोगी बनाया गया है।
सीवर लाइन से शहर के अधिकतर हिस्सों को जोड़ा गया। नालों की सफाई व्यवस्था बेहतर रही। इसी कारण बरेली को वाटर प्लस सर्टिफिकेशन मिला। स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग दिल्ली में आयोजित समारोह में घोषित की गई। बरेली से अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय समारोह में शामिल हुए।
Spread the love उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 48 उपनिरीक्षक (एसआई नागरिक पुलिस) और 427 सिपाहियों के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने सफल अभ्यर्थियों को चयन के लिए बधाई दी है। बोर्ड के अपर सचिव भर्ती […]
Spread the love दिन में चार घंटे, सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक, सबसे ज्यादा यूवी किरणें धरती की ओर आ रहीं हैं। इससे आंख की रेटिना पर काफी बुरा असर हो सकता है। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश में जमीनों के मुकदमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ई पेशी की सुविधा देने की तैयारी है। इस संबंध में राजस्व परिषद ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस पर शीघ्र ही सरकार की मुहर लगने की उम्मीद है। यह व्यवस्था तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और राजस्व परिषद के न्यायालयों में […]