होम

हमारे मास्टर साहब: बच्चों की नजर में शिक्षक, जो पढ़ाते ही नहीं जिंदगी भी संवारते हैं

Spread the love


शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों की नजर से शिक्षकों को देखना बेहद खास है। बच्चों के लिए शिक्षक सिर्फ कक्षा में पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि उनके मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और कई बार अभिभावक की भूमिका निभाने वाले होते हैं। शिक्षक का अपनापन, समझाने का अंदाज, छोटी-सी डांट और आगे बढ़ने के लिए दिया गया हौसला बच्चों के मन में हमेशा के लिए बस जाता है। यही वजह है कि स्कूल के दिनों के कुछ शिक्षक बच्चों के दिल में जिंदगीभर एक खास जगह बनाए रखते हैं। 


पढ़ने का अंदाज अलहदा चंद्रशेखर सर का

पढ़ाने का तरीका दूसरे शिक्षकों से बिल्कुल अलग है। वे किताबों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि हमें व्यावहारिक तरीके से पढ़ाते हैं और ऐसी मौलिक बातें बताते हैं, जो आगे चलकर जिंदगी में हमारे काम आ सकें। जहां आमतौर पर शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा कराने पर ध्यान देते हैं, वहीं चंद्रशेखर सर का जोर हमें एक बेहतर इंसान बनाने पर होता है। उनकी बातें सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि हमारे व्यवहार और सोच को भी प्रभावित करती हैं। -रजत चौधरी कक्षा 10 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल 


शिक्षक का परिचय

डॉ चंद्रशेखर शर्मा  हिंदी : 23 साल से अध्यापन एक दर्जन पुस्तकें कविता, लघुकथा और समीक्षा की प्रकाशित उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रशासन द्वारा अलीगढ़ रत्न से सम्मानित  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 2008 में अनुराग साहित्य सम्मान से सम्मानित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *