हरियाणा में स्कूल वैन-क्रेटा कार की टक्कर:  20 मीटर तक घिसटी, फिर बीच रोड पर पलटी; ड्राइवर समेत 6 बच्चे घायल, एक बच्ची गंभीर – Sonipat News
टिपण्णी

हरियाणा में स्कूल वैन-क्रेटा कार की टक्कर: 20 मीटर तक घिसटी, फिर बीच रोड पर पलटी; ड्राइवर समेत 6 बच्चे घायल, एक बच्ची गंभीर – Sonipat News

Spread the love


निजी हॉस्पिटल में भर्ती घायल स्टूडेंट्स और हादसे में क्षतिग्रस्त हुई वैन।

सोनीपत में शुक्रवार को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन पलट गई और करीब 20 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। इसमें सवार सभी स्टूडेंट और वैन ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ स्टूडेंट को शोल्डर और हेड में भी फ्रै

.

हादसा नरेला-सोनीपत मार्ग स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के सामने हुआ। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वैन को किसी तरह सीधा कर उसमें सवार स्टूडेंट और ड्राइवर को बाहर निकाला।

उधर, आरोपी क्रेटा कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल स्टूडेंट को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही स्टूडेंट्स के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एक बच्ची की हालत सीरियस है। पुलिस आरोपी कार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

क्रेटा कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई वैन।

क्रेटा कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई वैन।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला..

  • नरेला से सोनीपत आ रही थी स्कूली वैन : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 के सामने हुआ। दिल्ली के नरेला के अलग-अलग स्टेशन से सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों को लेकर वैन आ रही थी। ड्राइवर विजय जींदपुर नई दिल्ली का रहने वाला है और सुबह स्कूली बच्चों को लेकर चला था।
  • काफी दूर तक घिसटी वैन, स्टूडेंट्स में मची चीखपुकार : जैसे ही वैन यूनिवर्सिटी के पास पहुंची तो गेट के सामने एक तेज रफ्तार क्रेटा कार के ड्राइवर ने अचानक यू-टर्न लिया। रफ्तार तेज होने के कारण कार स्कूली वैन से जा टकराई। टक्कर लगते ही वैन पलट गई और ड्राइवर साइड से घिसटती हुई करीब 20 मीटर दूर जाकर रुकी। टक्कर लगते ही वैन में सवार स्टूडेंट्स में चीखपुकार मच गई।
  • छात्र-छात्राओं और ड्राइवर को आई गंभीर चोटें : हादसा देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वैन को सीधा किया। फिर अंदर से सभी स्टूडेंट्स को बाहर निकाला। इसके बाद वैन को बीच सड़क से हटाकर सड़क के किनारे खड़ा किया। हादसे में स्कूल वैन में सवार छह छात्र-छात्राएं और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ बच्चों को सिर, हाथ-पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद क्रेटा कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
हादसे में घायल वैन ड्राइवर विजय। टक्कर लगने विजय की पसलियां टूट गईं हैं।

हादसे में घायल वैन ड्राइवर विजय। टक्कर लगने विजय की पसलियां टूट गईं हैं।

हेड इंजरी की वजह से एक बच्ची की हालत सीरियस घायलों में नरेला के गौतम कॉलोनी की रहने वाली 10 साल की आशवी के सिर में चोट लगी है। हेड इंजरी होने के चलते उसकी हालत सीरियस है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गौतम नगर का ही अनिक (10) भी अस्पताल में एडमिट है। घायल मधुर की उम्र 16 साल है और 12वीं कक्षा की स्टूडेंट है। मधुर बरोटा में रहती है। इनके अलावा गौतम नगर निवासी आरव, नरेला निवासी नित्या (4) और जदित्या (9) साल भी घायल है। ड्राइवर विजय की पसलियां टूट गईं हैं।

हादसे की जानकारी देते परिजन।

हादसे की जानकारी देते परिजन।

परिजनों ने निजी तौर पर लगवाई थी वैन उधर, हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि यह वैन स्कूल की नहीं थी। परिजनों ने अपने बच्चों के लिए निजी तौर पर वैन लगवाई थी। सुबह करीब साढ़े 7 बजे वैन चालक दिल्ली के नरेला के गौतम नगर और सोनीपत के अकबरपुर बरोटा से बच्चों को लेकर चला था। जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। बताया कि गलती क्रेटा कार चालक की थी, जिसने अचानक यू-टर्न लिया था। उन्होंने कार चालक पर कार्रवाई की मांग की।

सेक्टर 27 थाना पुलिस कर रही जांच घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि क्रेटा कार का नंबर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *