हर घर तिरंगा: दिल्ली में 15 लाख बांटने का लक्ष्य:  स्वयं सहायता समूह बनाएंगे 2 लाख झंडे, ऑनलाइन मार्केट से भी खरीद – New Delhi News
टिपण्णी

हर घर तिरंगा: दिल्ली में 15 लाख बांटने का लक्ष्य: स्वयं सहायता समूह बनाएंगे 2 लाख झंडे, ऑनलाइन मार्केट से भी खरीद – New Delhi News

Spread the love



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी में है। इस बार इस अभियान से दिल्ली के स्वयं सहायता समूहों (SHG) को जोड़ा गया है, जिससे देशभक्ति के साथ-साथ महिलाओं और स्थानीय समुदायों को आर्थिक रूप

.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि इस साल पूरी दिल्ली में 15 लाख से अधिक तिरंगे वितरित किए जाएंगे। इनमें से 2 लाख राष्ट्रीय ध्वज दिल्ली के स्वयं सहायता समूहों से खरीदे जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- “हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का जरिया है। सरकार जन-कल्याण के साथ-साथ आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। झंडे बनाने से स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक लाभ तो मिलेगा ही, साथ ही देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनने का गौरव भी मिलेगा।”

बड़ी बातें: जो आपके लिए जानना जरूरी है

2 लाख तिरंगे SHG से: राज्य शहरी आजीविका मिशन द्वारा चिन्हित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ये 2 लाख झंडे तैयार कराए जाएंगे। इससे शहरी गरीबों को रोजगार और स्थायी आजीविका मिलेगी।

15 लाख से ज्यादा का लक्ष्य: दिल्ली के हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए सरकार 15 लाख से अधिक झंडे बांटेगी।

ऑनलाइन मार्केट से भी खरीद: 2 लाख झंडे स्वयं सहायता समूहों से लेने के अलावा, बाकी की जरूरत को पूरा करने के लिए ऑनलाइन बाजारों से भी तिरंगे खरीदे जाएंगे।

आर्थिक मजबूती और देशभक्ति का संगम

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस पहल का मकसद ‘हर घर तिरंगा’ की भावना को दिल्ली के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। स्वयं सहायता समूहों को इस अभियान में शामिल करना स्थानीय समुदायों की आर्थिक मजबूती और समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *