2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज के प्रोफेशनल दौर में नेटवर्किंग केवल विजिटिंग कार्ड बदलने तक सीमित नहीं रह गई है। यह भरोसे, संवाद और आपसी समझ बनाने की प्रक्रिया बन चुकी है। ऐसे में नेटवर्किंग डिनर एक ऐसा सहज और प्रभावी माध्यम है, जहां लोग औपचारिक मीटिंग के दबाव से बाहर आकर खुलकर बातचीत कर सकते हैं। सही माहौल, सही लोग और सोच-समझकर बनाई गई योजना इस तरह के डिनर को यादगार और उपयोगी बनाती है। नेटवर्किंग डिनर प्लान करते समय कुछ बुनियादी लेकिन अहम सुझावों पर ध्यान देना जरूरी है।
नेटवर्किंग डिनर प्लान करने के 4 सुझाव
1) कार्यक्रम कहां रखेंगे? सबसे पहले यह तय करें आप अच्छा खाना बनाते हैं, तो लोगों को अपने घर बुलाने का विचार आपको पसंद आ सकता है। लेकिन इसकी व्यवस्था करना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में किसी शेफ को बुलाने या सर्विस स्टाफ रखने पर विचार कर सकते हैं, ताकि आपको लोगों से बातचीत करने का समय मिले। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि खाने में कई तरह के विकल्प हों, ताकि सभी की डाइट की जरूरतें पूरी हो सकें।
2) भुगतान कैसे होगा? यह पहले से तय करें कई शहरों में बड़े समूह के लिए अलग-अलग बिल देने वाले रेस्टोरेंट मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन यही सबसे अच्छा तरीका भी होता है। मेहमानों को पहले से ही एेसा बताया जा सकता है कि आखिर में हर कोई अपना-अपना बिल खुद ही दे सकता है। अच्छी तरह से पता करने के बाद यह भी बताया जा सकता है कि यह रेस्टोरेंट अलग-अलग बिल की सुविधा भी देता है।
3) ईमेल भेजकर मेहमानों की जानकारी साझा करें कार्यक्रम से लगभग एक हफ्ता पहले आप सभी प्रतिभागियों को एक रिमाइंडर ईमेल भी भेज सकते हैं। उसमें सभी मेहमानों की वेबसाइट या लिंक्डइन प्रोफाइल के लिंक शामिल किए जा सकते हैं। इससे वे बाद में एक-दूसरे के साथ जुड़ना चाहें तो जुड़ सकते हैं और अगर चाहें तो पहले से ही साथ खाने वालों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ईमेल भेजकर मेहमानों की जानकारी शेयर भी कर सकते हैं।
4) बातचीत को सही दिशा दें, माहौल बनाएं मेजबान की भूमिका खाना शुरू होने के तुरंत बाद खत्म नहीं हो जाती। जब सब लोग ऑर्डर दे दें, तो आप बातचीत को थोड़ी देर रोककर मेहमानों से अपना नाम, वे कहां रहते हैं और अपने काम से जुड़ी बुनियादी जानकारी बताने के लिए भी कह सकते हैं। इस तरह एक अच्छा माहौल बनेगा। इसके बाद कोई ऐसा सवाल पूछ सकते हैं, जिससे सभी के बीच कोई समान रुचि सामने आए।








