हिमाचल-मानसून सीजन में 69 की मौत, ₹500 करोड़ का नुकसान:  लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद; प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा
टिपण्णी

हिमाचल-मानसून सीजन में 69 की मौत, ₹500 करोड़ का नुकसान: लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद; प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Update; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides

नई दिल्ली45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिमाचल-मानसून सीजन में 43 की मौत, ₹500 करोड़ का नुकसानः लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद; प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा - Dainik Bhaskar

हिमाचल-मानसून सीजन में 43 की मौत, ₹500 करोड़ का नुकसानः लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद; प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 20 जून को एंट्री ली थी। बारिश से जुड़ी घटनाओं में राज्य में अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 26 मौतें एक्सीडेंट के कारण हुईं। एक दिन पहले 6 लोगों की जान गई थी। बीते 15 दिन में राज्य को लगभग ₹500 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा उफान पर है। इसके किनारे बने घर डूब गए हैं। वहीं, केदारनाथ यात्रा के पड़ाव गौरीकुंड में लैंडस्लाइड के बाद रूट ब्लॉक हो गया है। बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया था, उसे अब खोल दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

ओडिशा में भी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। बालासोर जिले में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां सुबर्णरेखा नदी में आई बाढ़ के कारण 35 गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं और बाकी इलाकों से कटे हुए हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून इस वक्त पूरी तरह एक्टिव मोड में है। इसलिए महाराष्ट्र-राजस्थान समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देशभर में मौसम की 6 तस्वीरें…

उत्तराखंड के गोरीकुंड में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड से केदारनाथ मार्ग बंद है।

उत्तराखंड के गोरीकुंड में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड से केदारनाथ मार्ग बंद है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार को तेज बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार को तेज बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया।

राजस्थान के भीलवाड़ा में बनास नदी में पुल को पार करने के दौरान एक व्यक्ति बह गया। पुलिया पर करीब 3 फीट तक पानी बह रहा था।

राजस्थान के भीलवाड़ा में बनास नदी में पुल को पार करने के दौरान एक व्यक्ति बह गया। पुलिया पर करीब 3 फीट तक पानी बह रहा था।

राजस्थान के जालोर से 8 किलोमीटर दूर स्थित रोपसी नदी की रपट पर ईको कार बह गई। कार सवार युवक को ग्रामीणों ने बचाया।

राजस्थान के जालोर से 8 किलोमीटर दूर स्थित रोपसी नदी की रपट पर ईको कार बह गई। कार सवार युवक को ग्रामीणों ने बचाया।

गुजरात के बनासकांठा में गुरुवार को भारी बारिश से निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

गुजरात के बनासकांठा में गुरुवार को भारी बारिश से निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति है। पानी से बचने के लिए डॉग बाइक पर बैठ गया।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति है। पानी से बचने के लिए डॉग बाइक पर बैठ गया।

देशभर में 3 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए…

देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

11:54 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के रोहतक में तेज बारिश जारी

11:13 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के चमोली में कर्णप्रयाग-बदरीनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड

10:27 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश जारी

10:25 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री शाह ने 5 राज्यों के सीएम से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तेज बारिश से प्रभावित हुए गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। शाह ने राज्य सरकारों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

09:38 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट-धुआंधार क्षेत्र उफान पर

मध्य प्रदेश: जबलपुर में भेड़ाघाट-धुआंधार क्षेत्र पानी में डूब गया है। इसके चलते आस-पास की दुकानों को हटाना गया। NDRF-SDRF तैनात की गई है। जलस्तर बढ़ने और बांध के गेट खोले जाने के कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षा के लिए नदी के किनारों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

08:55 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू में तेज बारिश, यलो अलर्ट घोषित

08:54 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के गुरुग्राम में हल्की बारिश जारी

08:41 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

ओडिशा सरकार ने स्काइमेट कंपनी से किया समझौता, किसानों को मिलेगा सही मौसम का डेटा

ओडिशा सरकार ने मौसम की सही जानकारी देने के लिए स्काइमेट वेदर सर्विसेस कंपनी से समझौता (MoU) किया है। यह समझौता एक खास योजना WINDS (वेदर इंफॉर्मेशन नेटवर्क डाटा सिस्टम) के तहत हुआ है।

इस योजना के जरिए राज्य के कई हिस्सों में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) और बारिश मापने वाले यंत्र (ARG) लगाए जाएंगे। इससे किसानों को मौसम की सटीक जानकारी जल्दी मिलेगी।

डिप्टी मुख्यमंत्री के वी सिंह देव ने बताया कि इससे किसानों को फसल उगाने की सही योजना बनाने, बीमा लेने और आपदा से निपटने में मदद मिलेगी।

08:38 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में गंगा-जमुना का जलस्तर बढ़ा, NDRF-SDRF टीम तैनात

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी रविंद्र मंडर ने बताया कि जिले में 88 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं और 47 गांवों को संवेदनशील घोषित किया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं और सभी विभागों को प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयार किया गया है।

08:18 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में मानसून सीजन में 43 लोगों की मौत, 500 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और ₹495.82 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है। इनमें 14 मौतें बादल फटने, 8 बाढ़, 7 डूबने और अन्य करंट, भूस्खलन, सांप काटने व गिरने से हुई हैं। इसके अलावा 26 मौतें सड़क हादसों में हुईं। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, 55 मकान और 198 गौशालाएं पूरी तरह ढह गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों को ₹287.80 करोड़, निजी संपत्ति को ₹134.32 करोड़, कृषि को ₹20.38 करोड़ और बागवानी को ₹13.48 करोड़ का नुकसान हुआ है। मंडी में 20, कांगड़ा में 13 लोगों की मौत हुई और करोड़ों की क्षति हुई। 3 जुलाई को ही छह मौतें दर्ज की गईं। इस साल अब तक 548 मौतें और 958 लोग घायल हुए हैं। 110 पशु-पक्षियों की मौत से ₹3.31 लाख का नुकसान हुआ है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

07:30 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

IMD ने पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

05:44 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में भारी बारिश, घरों में पानी भरा

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में गुरुवार रात 12 बजे से सुबह 7:30 बजे तक भारी बारिश हुई। करीब 8 घंटे में 6 इंच पानी गिर गया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घरों में पानी भरा हुआ था।

05:07 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

बदरीनाथ नेशनल हाईवे खोला गया, आवाजाही शुरू

उत्तराखंड के नंदप्रयाग के पास मलबा गिरने से बंद हुआ बदरीनाथ नेशनल हाईवे अब खोल दिया गया है। अब हाईवे पर आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

05:05 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के बनासकांठा में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा

गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से हाईवे पर पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।

05:01 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के नवसारी में तेज बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भरा

गुजरात के नवसारी के शहर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे कुछ जगहों पर पानी भर गया और जलभराव की स्थिति बन गई।

04:58 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के गुना में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा

मध्य प्रदेश के गुना में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से कई सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया।

04:52 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट; 24 घंटे में बीसलपुर का जलस्तर 42 सेमी बढ़ा

राजस्थान में आज 32 जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश का अलर्ट है। टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में शुक्रवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 313.49 मीटर पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में बांध में 42 सेंटीमीटर पानी की आवक दर्ज की गई है।

राज्य में अगले 3 से 4 दिन कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में मानसून के इस सीजन में अब तक औसत से 128 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

04:34 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा रोकी गई

केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से एक किलोमीटर आगे लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता टूट गया है। इसके कारण केदारनाथ धाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया है।

03:42 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; रायगढ़ में घरों में घुसा पानी

छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज 33 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये स्थिति अगले एक सप्ताह तक बनी रहेगी।

गुरुवार को प्रदेश के 12 से अधिक जिलों के 114 स्थानों में बारिश हुई है। 26.75 mm औसतन बारिश पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड की गई है। रायगढ़ जिले में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। शहर के दुर्गा विहार कॉलोनी, विनोबा नगर और कुछ मोहल्लों के घरों में भी पानी घुस गया। कोरबा में रेलवे कर्मचारी बह गया। पूरी खबर पढ़ें….

03:37 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

UP के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट; काशी में हरिश्चंद्र घाट जलमग्न, शवदाह स्थल बदला

यूपी में आज 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में मानसून सीजन में नदियां उफान पर हैं। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधे से ज्यादा डूब गया है। यह दुनिया का पहला झुका हुआ मंदिर माना जाता है। हरिश्चंद्र घाट भी डूब गया है। इसके चलते शवदाह स्थल बदल दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:09 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

आज पूरे बिहार में बारिश का यलो अलर्ट, बांका में सबसे ज्यादा 41.2mm बारिश हुई

बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बीते 24 घंटे में हाजीपुर, जमुई और बांका में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, नवादा में बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बन गई। पटना में तेज धूप निकली रही। बांका में सबसे ज्यादा 41.2mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

02:06 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

बद्रीनाथ हाईवे नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास मलबा गिरने से बंद 

बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रुके रहें और जब तक रास्ता पूरी तरह साफ न हो जाए, यात्रा न करें। मलबा हटाने का काम जारी है।

01:50 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; बीते 3 दिन में 198% ज्यादा बारिश दर्ज

पंजाब में आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है। वहीं, बीते 3 दिनों में राज्य में सामान्य से 198 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इन तीन दिनों में आमतौर पर 15 मिमी बारिश होने का अनुमान रहता है, जबकि अभी तक 3 जुलाई तक 44.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:43 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के सभी जिलों में आज बारिश:18 में यलो अलर्ट

हरियाणा के सभी 22 जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर ने 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। कल दो जिलों हिसार और फतेहाबाद में बारिश हुई थी। अब तक प्रदेश में औसत से 32% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। तापमान में भी गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:17 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जालोर में 136mm बरसात

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में मानसून एक्टिव हो गया है। गुरुवार को जालोर, बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी में 2 से लेकर 5 इंच तक बरसात हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 4 जुलाई (शुक्रवार) को जयपुर, दौसा और टोंक जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तेज बरसात से टोंक के बीसलपुर बांध का जलस्तर 24 घंटे में 71 सेमी तक बढ़ गया। भीलवाड़ा में घरों में बारिश का पानी घुस गया, मौके पर पहुंचे भाजपा नेता को भीड़ ने पीट दिया। पूरी खबर पढ़ें…

01:12 AM4 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

MP में बाढ़ के हालात; जबलपुर समेत 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है। गुरुवार को मंडला के कई गांवों में बाढ़ आ गई। शुक्रवार को भी मंडला समेत 7 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 4 दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राज्य में बारिश की तस्वीरें…

मंडला के बिछिया में कई गांवों में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया।

मंडला के बिछिया में कई गांवों में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया।

शिवपुरी के चनैनी गांव में भारी बारिश से घुटनों तक पानी भर गया।

शिवपुरी के चनैनी गांव में भारी बारिश से घुटनों तक पानी भर गया।

मऊगंज में गुरुवार को तेज बारिश का दौर चला।

मऊगंज में गुरुवार को तेज बारिश का दौर चला।

03:34 PM3 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के मंडी में मरने वालों का आंकड़ा 14 पहुंचा

गुरुवार को एक और शव बरामद होने के साथ ही मंडी में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। 31 लापता लोगों की तलाश जारी है। जिले के थुनाग उपखंड में एक और शव मिला, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

03:33 PM3 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

03:32 PM3 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

4 जुलाई को कैसा रहेगा देशभर में मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, बिहार, झारखंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, केरल, असम, मेघालय, तमिलनाडु पुडुचेरी में बारिश का यलो अलर्ट है।

03:31 PM3 जुलाई 2025

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *