हिसार में एक महीने टोल मुफ्त:  दिल्ली-सिरसा फोरलेन हाईवे से गुजरने वालों को फायदा; कल ट्रक की टक्कर से 10 बूथ जले थे – Hisar News
टिपण्णी

हिसार में एक महीने टोल मुफ्त: दिल्ली-सिरसा फोरलेन हाईवे से गुजरने वालों को फायदा; कल ट्रक की टक्कर से 10 बूथ जले थे – Hisar News

Spread the love


हिसार के टोल प्लाजा में आग लगने के बाद की तस्वीरें और मेंटीनेंस का काम करते कर्मचारी।

हरियाणा में दिल्ली-सिरसा फोरलेन हाईवे पर हिसार में बने लांधड़ी टोल प्लाजा को पूरी तरह फ्री कर दिया गया है। वाहन चालकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। वाहन बेरोक टोक निकल रहे हैं। टोल बूथ पर भी कोई कर्मचारी नहीं बैठ रहा।

.

यह टोल पूरे एक महीने फ्री रहेगा। इसके पीछे वजह सोमवार की शाम को हुआ हादसा है। दरअसल, सोमवार को शाम 6 बजे सिरसा साइड से आ रहा बेकाबू डंपर टोल बूथ से टकरा गया था, जिससे टोल बूथ पर आग लग गई थी। टोल कर्मियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं, डंपर ड्राइवर को भी जलने से बचाया।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि टोल प्लाजा के 10 के 10 बूथ इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। टोल पर ऊपर की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे तक जल गए थे। पूरे टोल की मेंटीनेंस के चलते ही टोल को फ्री किया गया है।

टोल मैनेजर बंटी का कहना है कि टोल को ठीक होने में समय लग सकता है और जब तक नए उपकरण नहीं लग जाते तब तक इसे फ्री कर दिया गया है। इस टोल से रोजाना करीब साढ़े 6 हजार वाहन गुजरते हैं।

डंपर में आग और टोल बूथ को नुकसान के PHOTOS…

हिसार में डंपर टकराने से टोल प्लाजा में सोमवार शाम आग लग गई थी।

हिसार में डंपर टकराने से टोल प्लाजा में सोमवार शाम आग लग गई थी।

हिसार का टोल प्लाजा पर टूटा पड़ा बूथ और मेंटीनेंस का काम करते कर्मचारी।

हिसार का टोल प्लाजा पर टूटा पड़ा बूथ और मेंटीनेंस का काम करते कर्मचारी।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ था हादसा…

  • तेज गति से आए ट्रक ने संतुलन खोया : सिरसा-दिल्ली फोरलेन हाईवे पर हिसार में बने लांधड़ी टोल पर सोमवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार में डंपर पहुंचा, अचानक वह बेकाबू हो गया और टोल बूथ में सीधी टक्कर मार दी, जिससे बूथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जोरदार टक्कर से डंपर में रखा छोटा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे डंपर में विस्फोट के साथ आग लग गई। इससे डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया था।
  • टोल बूथ की वायरिंग जली, ड्राइवर को चोट आई: आग की लपटों से टोल बूथ पर लगी वायरिंग ने भी आग पकड़ ली थी। करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका था। मौके पर टोल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए डंपर ड्राइवर को बाहर निकाल लिया, जिसको हल्की चोटें आई हुई थी, उसे अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया है। डंपर ड्राइवर की पहचान अग्रोहा के गांव दुर्जनपुर निवासी गुलाब सिंह के रूप में हुई।
  • सभी 10 बूथों के उपकरण जल गए : आग से टोल पर बने सभी 10 बूथों की वायरिंग सहित उपकरण भी जल गए थे। टोल कर्मियों ने मामले की सूचना अग्रोहा थाना सहित फायरब्रिगेड को दी थी। मौके पर थाना प्रभारी रिसाल सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टोल से गुजरने वाले वाहनों को सुचारू करवाया। वहीं, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने आकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
  • अग्रोहा से घर जा रहा रहा डंपर ड्राइवर : पुलिस के मुताबिक, गांव दुर्जनपुर निवासी डंपर ड्राइवर गुलाब सिंह ने अपना डंपर गांव कुलेरी में सड़क बनाने के एक प्लांट में लगाया हुआ था। वह सड़क निर्माण सामग्री ढोने का काम करता था, जो कुलेरी प्लांट से अपना डंपर लेकर अग्रोहा होता हुआ दुर्जनपुर घर जा रहा था।
टोल कर्मी राम कुमार ने बताया कि हादसे के बाद से ही टोल फ्री कर दिया गया था।

टोल कर्मी राम कुमार ने बताया कि हादसे के बाद से ही टोल फ्री कर दिया गया था।

टोल कर्मी बोले- NHAI बताएगी, टोल कब खुलेगा टोल कर्मी राम कुमार ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे हादसा हुआ था। ट्रक बूथ से टकरा गया, जिससे तेल गिर गया और उसमें आग लग गई। टोल का करोड़ों का नुकसान हुआ है। एक महीने तक कम से कम टोल बंद रहेगा। एनएचएआई के अधिकारी यहां आए थे, वो ही बताएंगे कब तक यह टोल शुरू करेंगे। उधर, अन्य टोल कर्मी धीरेंद्र पटेल ने बताया कि ऐसा लग रहा था ड्राइवर नशे में था। उसने टोल पर टक्कर मार दी। उसे एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ड्राइवर की स्पीड तेज थी। ——————-

हिसार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

हिसार टोल प्लाजा पर ट्रॉले में आग लगी,VIDEO:ब्रेक नहीं लगे, पहले डिवाइडर, फिर बूथ से टकराया; ड्राइवर-कर्मचारी जान बचाने के लिए दौड़े

हरियाणा के हिसार में सोमवार शाम लांधड़ी टोल प्लाजा पर एक ट्रॉले में अचानक आग लग गई। ड्राइवर जब टोल बूथ में पहुंचा तो उसके ब्रेक नहीं लगे। इसके बाद ट्रक बेकाबू हो गया और डिवाइडर से टकराते हुए बूथ से टकरा गया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *