‘हीरामंडी’ में फरीदा जलाल के सामने संजय लीला भंसाली ने रखी थी ये शर्त, सुनते ही एक्ट्रेस की डर से खराब हो गई थी हालत
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

‘हीरामंडी’ में फरीदा जलाल के सामने संजय लीला भंसाली ने रखी थी ये शर्त, सुनते ही एक्ट्रेस की डर से खराब हो गई थी हालत

Spread the love



‘हीरामंडी’ में फरीदा जलाल के सामने संजय लीला भंसाली ने रखी थी ये शर्त, सुनते ही एक्ट्रेस की डर से खराब हो गई थी हालत

Mahalakshmi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। लेकिन 3 अप्रैल को वह राशि परिवर्तन करके कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल ग्रह को  साहस, ऊर्जा, शक्ति, पराक्रम और भूमि का कारक माना है। ऐसे में मंगल की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। मंगल इस राशि में जून माह तक रहने वाले हैं। ऐसे में मंगल की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होगी। ऐसे ही मंगल की युति सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह चंद्रमा से होगी। 5 अप्रैल को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मंगल और चंद्र की युति से महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 3 अप्रैल को सुबह 1 बजकर 56 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं दूसरी ओर चंद्रमा 5 अप्रैल को रात 11 बजकर 24 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 8 अप्रैल तक रहेंगे। करीब 54 घंटे के लिए बना महालक्ष्मी योग कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी मंगल और चंद्रमा का महालक्ष्मी राजयोग बनाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में महालक्ष्मी राजयोग दसवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आप अपने करियर के बारे में सोचेंगे, जिससे आप पदोन्नति के साथ वेचन वृद्धि पा सकते हैं। नौकरी बदलने के लिए ये अवधि अच्छी मानी जा सकती है। वरिष्ठ और उच्च अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आप भावनात्मक रूप से ज्यादा एक्टिव रहेंगे। ऐसे में घर-परिवार और जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय बिताएंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। तीसरे तथा आठवें भाव के स्वामी होकर मंगल लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं।  ऐसे में महालक्ष्मी राजयोग इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ दिला सकता है। मंगल नीच के होने के बावजूद इस राजयोग के बनने से आपको काफी लाभ दे सकते हैं। लंबे समय से रुकी हुई उपलब्धियां आपको मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के पूरे योग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब मुनाफा हो सकता है। आपकी कई आर्थिक इच्छाएं पूरी होगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा फल भी मिलेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में चंद्र-मंगल युति हो रही है। इस भाव को  विवाह, साझेदारी, जीवनसाथी का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है और अच्छे से जीवन अपना बीता सकते हैं। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी और शुभचिंतक आपका साथ दे सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। 

देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर मानव जीवन के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025 वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025 कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025 कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025 वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025 मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025 मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *