1 मई का राशिफल:  कर्क राशि वालों की इनकम बढ़ेगी, सिंह राशि को लेनदेन में और धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी में फायदा हो सकता है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

1 मई का राशिफल: कर्क राशि वालों की इनकम बढ़ेगी, सिंह राशि को लेनदेन में और धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी में फायदा हो सकता है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (1 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

1 मई, शुक्रवार को मेष राशि वालों को नए ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं। वृष राशि वालों को बीमा और कमीशन से जुड़े बिजनेस में फायदा मिल सकता है। कर्क राशि वालों के नए बिजनेस कॉन्टैक्ट और इनकम बढ़ने के योग हैं। सिंह राशि वालों को लेनदेन में फायदा हो सकता है, लेकिन बिजनेस में ज्यादा निवेश से बचना होगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के लिहाज से समय अच्छा है। धनु राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीदी-बिक्री पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिल सकती है। मकर राशि वालों के महत्वपूर्ण एग्रीमेंट हो सकते हैं। बाकी राशियों को भी मौके मिलेंगे, लेकिन खर्च, स्वास्थ्य और जल्दबाजी में लिए फैसलों से बचना जरूरी रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। घर के रखरखाव या नवीनीकरण से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय वास्तु के नियमों का भी इस्तेमाल जरूर करें। किसी भी काम को करने से पहले उचित बजट जरूर बना लें, इससे आर्थिक समस्या से बच जाएंगे। नेगेटिव- सामाजिक कामों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ व्यवधान आने से मायूसी रह सकती है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

व्यवसाय- नए व्यवसायिक लोगों से संपर्क बनेंगे। आपको उचित ऑर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। स्टाफ और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। वर्किंग महिलाएं अपने मान-सम्मान के प्रति सचेत रहें। नौकरीपेशा लोगों को परिवर्तन से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है। लव- घर-परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से अपना लाइफस्टाइल व्यवस्थित रखना जरूरी है। गलत खानपान और तनाव की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- अचानक किसी महत्वपूर्ण काम के बन जाने से बहुत प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिकतर समय बीतेगा। आप बहुत सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नेगेटिव- परिवार में कुछ मतभेद और अलगाव जैसी स्थिति पर विचार-विमर्श होगा। धैर्य और विवेक से कोई भी फैसला लें। हालांकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ भी जाएगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

व्यवसाय- बीमा और कमीशन से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बन रही है। इस समय घर की समस्याओं में ही न उलझे रहें और अपने व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच घर और एक-दूसरे के प्रति प्रेमपूर्ण और उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम प्रसंग भी मर्यादित और खुशनुमा रहेंगे। स्वास्थ्य- परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या भी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- काफी समय से अधूरे पड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य से जुड़ी नई संभावनाएं मिलेंगी। सिर्फ उचित मेहनत की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लाएगी। नेगेटिव- अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। ध्यान रखें कि कोई भी फैसला लेने में बहुत ज्यादा समय लगाने से कई अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज रखें, क्योंकि इसमें समय और पैसा ही खराब होगा।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े कामों को पूरा करने के लिए कुछ लोन या उधार लेने की योजना बन सकती है। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। अनुभवी व्यवसायिक लोगों के संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। लव- व्यस्तता के बावजूद निजी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। करीबी संबंधियों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान सभी को खुशी देगा। स्वास्थ्य- अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। ज्यादा तनाव और चिंता का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- आज खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसके परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी करीबी संबंधी की परेशानी में उसकी आर्थिक मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत रह सकती हैं। जरा-सी गलतफहमी की वजह से भाइयों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिलने से उसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। आज कहीं भी निवेश करना स्थगित रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में सूझबूझ से लिए गए फैसले आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। नए व्यवसायिक संपर्क भी बनेंगे। यह समय उपलब्धियों वाला है, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से अपने काम पूरे करते चलें। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी। ऑफिस में ऊर्जा भरा माहौल रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है, वरना कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य- खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से गैस और कब्ज जैसी दिक्कत रह सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- इस समय लेनदेन से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं, तो आपको फायदा हो सकता है। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। युवा अपने कामों के प्रति फोकस रहें। अपनी क्षमता और योग्यता को पहचानें और तरक्की करें। नेगेटिव- कुछ कठिन मुद्दों पर फैसले बहुत समझदारी से लेने होंगे। बहुत ज्यादा भावुकता भी नुकसानदायक रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों को उनके अपने तरीके से काम करने दें और उनका सहयोग करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्टाफ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। अभी कुछ मंदी की स्थिति रहेगी, लेकिन धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। व्यवसाय में बहुत ज्यादा निवेश न करें। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। लव- दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने से मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का अवसर बनेगा। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- अपनी किसी भी योजना को लागू करने से पहले एक बार फिर उस पर सोच-विचार करना आपको नुकसान से बचा लेगा। मोबाइल और ई-मेल द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और यह जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई उपलब्धि आपकी खुशियों का कारण बनेगी। नेगेटिव- घर के किसी सदस्य की गतिविधि आपको चिंता में डाल सकती है। शांति से परिस्थितियों को देखें और समाधान ढूंढें। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। धैर्य बनाकर रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय को और बेहतर बनाने के लिए कार्यप्रणाली में बदलाव लाना होगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के सुझाव को भी प्राथमिकता दें। इससे आप बेहतर फैसला ले पाएंगे। नौकरी में अपने काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। लव- जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट दर्द और गैस से परेशान रहेंगे। समय पर इलाज लेने से जल्दी स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जिसमें आपकी मेहनत और योग्यता भी सबके सामने जाहिर होगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी निजी रुचि वाले कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मुद्दे पर बातचीत करते समय अपने व्यवहार में ईगो न आने दें। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें। दूसरों के मामले में दखल देना मान-हानि करा सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से कर्मचारियों के बीच मतभेद पैदा हो सकते हैं। इसलिए हर गतिविधि पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। इससे घर-परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य- मौजूदा नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। इंफेक्शन की आशंका है, इसलिए हाइजीन का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव– दिन सुखद बीतेगा। लेकिन अपने काम में सफलता पाने के लिए समर्पण रखना जरूरी है। आपका शांत आचरण लोगों को आकर्षित करेगा। अगर गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो समय उत्तम है। उस पर गंभीरता से अमल करें। नेगेटिव- अपनी ऊर्जा और कार्यक्षमता को अनावश्यक गतिविधियों में व्यर्थ न करें। आलस की वजह से भी कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों से जुड़ा कोई भी फैसला आज स्थगित रखें, क्योंकि किसी तरह की गलती होने की आशंका है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। किसी नए काम को शुरू करने से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी। इसलिए पूरी गंभीरता के साथ प्रयासरत रहें। युवाओं को भी करियर से जुड़ा कोई ठोस कदम उठाने का मौका मिलेगा। नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। लव- पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका उचित योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी गलतफहमी की वजह से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य- अच्छी दिनचर्या और खानपान अपनाकर आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और भविष्य पर भी अच्छा असर पड़ेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी आपसी समझौते की पहल कर सकते हैं। भूमि से जुड़ी खरीद-फरोख्त का काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने किसी काम में आ रही रुकावट का समाधान मिलेगा। नेगेटिव- महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर सजग रहें। किसी के बहकावे में आकर लिया गया फैसला गलत हो सकता है। आज कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिनसे छुटकारा पाना मुश्किल होगा। परिवार के लोगों के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें।

व्यवसाय- कारोबार में कामकाज को लेकर पूरा दिन व्यस्तता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने का संकेत है। युवा वर्ग को नौकरी से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। ऑफिस में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। लव- घर में सुखद और सामंजस्यपूर्ण वातावरण रहेगा। करीबी संबंधियों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर भी होगा। स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें रह सकती हैं। मौजूदा मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जो उलझनें चल रही थीं, अब उनमें कुछ समाधान मिलना शुरू होगा। किसी करीबी रिश्तेदार से जुड़ी शुभ सूचना मिलेगी। अपने और पराए का आकलन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही करें। इससे आप बेहतर फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। नेगेटिव- खर्चों को बढ़ने से रोकना होगा, वरना आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें, किसी के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। किसी भी विशेष काम को लेकर सोच-विचार करने में ज्यादा समय न लगाएं, वरना उचित समय हाथ से निकल सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी सभी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। मीडिया या फोन द्वारा आपको महत्वपूर्ण अनुबंध मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई अथॉरिटी मिल सकती है। साथ ही ज्यादा कार्यभार की वजह से व्यस्तता भी बढ़ेगी। लव- घर के सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्यपूर्ण व्यवहार रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- चेस्ट इंफेक्शन हो सकता है। संतुलित दिनचर्या रखें और तुरंत इलाज लेना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे, इसलिए प्रयासरत रहें। जरूरत पड़ने पर आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद भी मिलेगी। शोध कार्य से जुड़े विद्यार्थियों को मन मुताबिक सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- कहीं भी अपनी बात को सही साबित करने के लिए उचित शब्दों का प्रयोग करें। पड़ोसियों के साथ किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी होने की स्थिति बन रही है। किसी भी समस्या को गुस्से और आवेश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। भविष्य से जुड़ी योजनाओं को काम में बदलने का अनुकूल समय है, हालांकि इसके परिणाम कुछ देरी से मिलेंगे। ऑफिस में अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें। लव- परिजनों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपसी सामंजस्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब न करें। स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द बढ़ सकते हैं। योग और व्यायाम के लिए उचित समय दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- पारिवारिक और व्यवसायिक दृष्टि से दिन उत्तम बीतेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की उचित सलाह से आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। घर में मांगलिक आयोजन से जुड़ी योजना बनेगी। इस समय सोच-समझकर लिया गया फैसला काफी हद तक आपकी दिनचर्या को व्यवस्थित कर देगा। नेगेटिव- यह समय अपने निजी कामों को पूरा करने का है। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। इनकी वजह से करीबी लोगों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में अगर दूरदराज के क्षेत्र में अपना काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उस पर अमल करने का उचित समय है। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद भी आज हल हो सकता है। लेकिन सतर्क रहना अभी भी जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। युवा वर्ग ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मान-हानि भी संभव है। स्वास्थ्य- त्वचा से जुड़ी एलर्जी से बचने के लिए प्रदूषण और भीड़ वाली जगह पर जाने से परहेज रखें। मौजूदा मौसम से भी अपना ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *