12-17 जून के बीच एअर इंडिया की 66 फ्लाइट रद्द:  इनमें बोइंग उड़ानें भी शामिल; DGCA बोला- एयरलाइन के 787 फ्लीट में सेफ्टी की बड़ी चिंता नहीं
टिपण्णी

12-17 जून के बीच एअर इंडिया की 66 फ्लाइट रद्द: इनमें बोइंग उड़ानें भी शामिल; DGCA बोला- एयरलाइन के 787 फ्लीट में सेफ्टी की बड़ी चिंता नहीं

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Air India Boeing Controversy; San Francisco Mumbai Flight | Kolkata Airport

नई दिल्ली/कोलकाता6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद से लंदन वाली फ्लाइट से जो पैसेंजर्स यात्रा करने वाले थे, वे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बैठे रहे। - Dainik Bhaskar

अहमदाबाद से लंदन वाली फ्लाइट से जो पैसेंजर्स यात्रा करने वाले थे, वे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बैठे रहे।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मंगलवार को कहा कि 12 से 17 जून के बीच एअर इंडिया ने बोइंग 787 की फ्लाइट्स को मिलाकर 66 उड़ानें रद्द कीं।

DCGA ने कहा- 12 जून की घटना के बाद एअर इंडिया के बोइंग 787 सीरीज ड्रीमलाइनर की जांच की गई, जिसमें सुरक्षा को लेकर कोई बड़ी बात सामने नहीं आई।

DCGA ने कहा कि विमान का रखरखाव मौजूदा सिक्योरिटी नियमों के मुताबिक पाया गया है। एयर इंडिया की फ्लीट में 33 बोइंग 787- 8/9 विमान हैं।

आज DGCA की एअर इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें DGCA ने एयरलाइन को विमान सुरक्षा पर ध्यान देने, फ्लाइट ऑपरेशन को सख्त करने और समय पर फ्लाइट डिपार्चर ये तय करने के निर्देश दिए हैं।

इधर, आज ही एअर इंडिया की 7 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द की गईं। इनमें अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-पेरिस, दिल्ली-वियना, लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट शामिल रहीं।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मौजूद पैसेंजर्स लंदन वाली फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान हुए।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मौजूद पैसेंजर्स लंदन वाली फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान हुए।

अहमदाबाद से लंदन की नई फ्लाइट AI-159 आज फिर रद्द हुई

अहमदाबाद में 12 जून को AI-171 फ्लाइट क्रैश हुई थी। इसकी जगह अहमदाबाद से लंदन के लिए नई फ्लाइट AI-159 शुरू की गई है। यह फ्लाइट मंगलवार को लगातार दूसरी बार रद्द की गई।

फ्लाइट को दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरना था, लेकिन टेकऑफ से कुछ घंटे पहले तकनीकी खामी की बात कही गई। 16 जून को भी यह फ्लाइट रद्द की गई थी।

दिल्ली से पेरिस जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI142 भी टेक्निकल परेशानी के बाद रद्द की गई, जो उड़ान से पहले जांच के दौरान सामने आई। इसके अलावा लंदन से अमृतसर आ रही फ्लाइट को भी तकनीकी दिक्कतों के चलते रद्द किया गया।

उधर, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-180 में सोमवार रात को तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारना पड़ा।

बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान 17 जून को रात 12:45 बजे समय पर कोलकाता पहुंचा था। इसे मुंबई के लिए रात 2:00 बजे रवाना होना था। विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ में देरी हुई।

इसके बाद सुबह करीब 5:20 बजे कैप्टन ने यात्रियों से कहा गया कि वे प्लेन से नीचे उतर जाएं। उन्होंने बताया कि यह फैसला फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान के इंजन की जांच की गई।

कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान के इंजन की जांच की गई।

इंडिगो विमान में बम की सूचना

मंगलवार को मस्कट (ओमान) से कोच्चि होते हुए दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एयरलाइंस को सूचना मिली थी कि विमान में बम रखा गया है।

इसके बाद फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया और लैंड कराया गया। नागपुर के DCP लोहित मातानी ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है और विमान की तालाशी ली जा रही है। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

इंडिगो विमान को नागपुर डायवर्ट कर लैंड कराया गया।

इंडिगो विमान को नागपुर डायवर्ट कर लैंड कराया गया।

16 जून: एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स को वापस लौटना पड़ा

  • पहली फ्लाइट: हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (नंबर AI315) वापस लौट गई थी। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी।
  • दूसरी फ्लाइट: दिल्ली से रांची जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को शाम 6:20 बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरना था।

15 जून: ब्रिटिश एयरवेज और लुफ्थांसा एयरलाइन की दो फ्लाइट वापस लौटीं

  • पहली फ्लाइट: ब्रिटिश एयरवेज के चेन्नई आ रहे बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा।
  • दूसरी फ्लाइट: लुफ्थांसा एयरलाइन (जर्मनी) के बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके चलते प्लेन को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली और लौटना पड़ा।

रविवार को लखनऊ में लैडिंग के दौरान फ्लाइट से चिनगारी निकली

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सऊदी अरबिया एयरलाइन की फ्लाइट SV-3112 की लैंडिंग के दौरान पहिए से चिनगारी और धुआं निकलने लगा। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी। इस दौरान विमान में हजयात्री बैठे हुए थे। पायलट ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए विमान को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोमवार सुबह सामने आया। पूरी खबर पढ़ें…

तीन दिन पहले एअर इंडिया फ्लाइट में 5 घंटे बिना AC के रहे पैसेंजर

एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट IX-196 में पैसेंजर्स को 5 घंटे से ज्यादा समय तक बिना एयर कंडीशनर (AC) के बैठाए रखा गया। इस दौरान उन्हें पीने का पानी या अन्य किसी तरह की मदद नहीं मिली। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फ्लाइट में 150 से ज्यादा पैसेंजर थे। फ्लाइट 13 जून की शाम 7:25 बजे दुबई से जयपुर के लिए रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से यह रात 12:44 बजे उड़ान भर सकी। जयपुर एयरपोर्ट पर यह फ्लाइट 14 जून की सुबह पहुंची।

फ्लाइट में कागज से हवा करते पैसेंजर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

फ्लाइट में कागज से हवा करते पैसेंजर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

—————————————————–

बोइंग से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

मंडे मेगा स्टोरी- 10 साल में 19 क्रैश, 1400+ मौतें:आखिर बोइंग के विमानों में दिक्कत क्या है; सुनीता विलियम्स को भी अंतरिक्ष में फंसाया

दुनियाभर में एक दशक में अलग-अलग विमान हादसों में 2,996 लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में पिछले 10 साल में 2 बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। पिछले साल बोइंग के ही स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष गईं सुनीता विलियम्स महीनों फंस गई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *