- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (14 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रविवार, 14 जून को सिंह राशि वालों के रुके हुए काम कम प्रयास में पूरे हो सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों के लिए यात्रा की योजना बन सकती है। मकर राशि वालों का रुका हुआ आय स्रोत दोबारा शुरू होने के योग हैं।
कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है। वृष राशि वालों का अटका हुआ ऑफिस काम आगे बढ़ेगा। वृश्चिक राशि के आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। मीन राशि वालों को बाहरी संपर्कों से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। तुला राशि वालों को निवेश और लेनदेन में सावधानी रखनी होगी।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। परिवार में कोई समस्या चल रही है, तो आपसी सामंजस्य से उसका हल निकल आएगा। युवाओं को भविष्य से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। फिजूलखर्ची पर भी कटौती करें। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन रखने के बजाय अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाएं।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी। हालांकि आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। आय के मामले में अभी संतोष रखना पड़ेगा। स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर गौर करना भी आपकी कोई मुश्किल हल कर सकता है। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। जीवनसाथी को कोई तोहफा देना भी खुशी देगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मनपसंद और रुचि वाले कामों में भी समय बिताएं। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से घर और समाज में आपकी योग्यता तथा काबिलियत की प्रशंसा होगी। विद्यार्थियों का कोई प्रोजेक्ट आज पूरा हो सकता है। नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इसलिए थोड़ा व्यावहारिक बनें और जरूरत से ज्यादा दूसरों का कार्यभार अपने ऊपर न लें। इस समय वाकपटुता और चतुराई से काम लेने की जरूरत है। मन में कुछ दुविधा भी रह सकती है।
व्यवसाय- व्यावसायिक क्षेत्र में लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। अपने राजनीतिक संपर्कों को और मजबूत करें, इनसे आपको फायदा होगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। ऑफिस का कोई अटका हुआ काम आगे बढ़ेगा और उसे पूरा करने की स्थिति बनेगी। लव- घर में आप शांति और सुकून महसूस करेंगे। मेहमानों की आवाजाही होगी। उपहारों का लेनदेन भी प्रसन्नता देगा। स्वास्थ्य- ऊर्जावान बने रहने के लिए उचित आराम और आहार दोनों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करने के लिए अपनी क्षमता को करियर, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगाएं। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। किसी विशेष काम में जुटे युवाओं को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे रहेंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं हो पाएगा। कोई विवादित मामला चल रहा है, तो उसे आज सुलझा लेना उचित रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला जोश के बजाय होश में लें। बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा, लेकिन समय के प्रबंधन के साथ आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान रखना जरूरी है। ऑर्डर पूरा करने के लिए कुछ उधार भी लेना पड़ सकता है। नौकरी में अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई खास प्रोजेक्ट हासिल करने में समर्थ रहेंगे। लव- घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका कोई सपना साकार हो सकता है। कोई प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या चल रही है, तो आज उसके हल होने की उम्मीद है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नजदीकी लोगों के साथ खुशनुमा समय बितेगा। नेगेटिव- किसी को भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। राजनीतिक लोगों और गतिविधियों से दूर रहें। अभी आपको इनसे जुड़ी और जानकारी लेने की जरूरत है। इस समय किसी भी रिस्क वाले काम में न रुचि लें और न ही निवेश करें।
व्यवसाय- कारोबार में नई गतिविधियों को लागू करने का अनुकूल समय है, लेकिन उचित परिणाम पाने के लिए धैर्य रखना होगा। आर्थिक स्थिति अभी सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिसर की वजह से परेशानी हो सकती है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। किसी परिजन की नकारात्मक बात को गंभीरता से न लें। विवाहेतर संबंधों में ज्यादा रुचि न लें। स्वास्थ्य- तनाव जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें। सकारात्मक बने रहें। मेडिटेशन और योग भी जरूर करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह गोचर सकारात्मक बना हुआ है। इसका उचित सदुपयोग करें। जो काम काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज वे कम प्रयास से ही सफल हो सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखेंगे। नेगेटिव- सामाजिक गतिविधियों में योगदान और उपस्थिति न देने की वजह से आपके मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। इसका असर आपकी नींद और मानसिक शांति पर भी पड़ेगा। ज्यादा गुस्सा हावी न होने दें।
व्यवसाय- समय अनुकूल है। आपकी कार्यक्षमता और काबिलियत की वजह से सफलता आपके सामने आएगी। आपको बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है। अपनी योजनाओं को किसी के सामने जाहिर न करें। नौकरीपेशा लोगों को टूर पर जाने की योजना बन सकती है। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम और कफ जैसी दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है, जो आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को और मजबूत कर रही है। सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। युवाओं को भविष्य से जुड़ा कोई निर्णय लेने में किसी खास व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही नुकसानदायक रह सकती है। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। इनकी वजह से नजदीकी लोगों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर ज्यादा कार्यभार आपको थका देगा। फिर भी आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। अपने संपर्क सूत्रों के जरिए कोई बेहतर ऑर्डर मिलने की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा व्यक्ति को मन मुताबिक कोई उपलब्धि मिल सकती है। लव- व्यस्तता की वजह से परिवार के लिए उचित समय नहीं निकाल पाएंगे, लेकिन परिजनों का सहयोग बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। ज्यादा पॉल्यूशन और गर्मी से अपना बचाव रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ से अनुकूल बना लेंगे। अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- सामाजिक कामों के साथ पारिवारिक मुद्दों पर भी ध्यान देना जरूरी है। घर के कुछ काम अधूरे रहने से तनाव हो सकता है, हालांकि आप समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। छोटी-छोटी बातों में तनाव लेना रिश्तों को कमजोर कर सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग करें। कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि उनकी किसी गलती की वजह से नुकसान हो सकता है। निवेश से जुड़े कामों में कोई फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। बादी और बासी भोजन का सेवन करने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बन रही है। आपने कुछ समय से जो लक्ष्य तय किया है, आज उस पर काम करने का अच्छा समय है। मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी और उत्साह महसूस होगा। धार्मिक आयोजन से जुड़ा प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- बेकार की मौज-मस्ती पर अंकुश लगाना जरूरी है। सेविंग पर भी ध्यान दें। किसी के साथ वाद-विवाद या कहासुनी जैसी स्थिति न बनने दें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- साझेदारी में अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता और तालमेल बनाए रखना जरूरी है। विदेश से जुड़े व्यवसाय आज घाटे में रह सकते हैं। ऑफिस की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लव- घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अभी लापरवाही करना उचित नहीं है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- दिन का कुछ समय वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में बिताएं और उनका मार्गदर्शन लें। इससे मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। ज्यादातर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीद-फरोख्त के काम भी पूरे हो सकते हैं। नेगेटिव- भावुकता की स्थिति में कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है, इसलिए व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। रिस्क वाले कामों में पैसा न लगाएं, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान लोगों से संपर्क न बनाएं। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय से जुड़ी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने काम पर फोकस रखें। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। युवा प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ तथा ऊर्जावान रखेंगे। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आज रुका हुआ आय का कोई स्रोत दोबारा शुरू होने का अवसर बन रहा है। व्यक्तिगत और घर-परिवार की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा। नेगेटिव- किसी के प्रति मन में ईर्ष्या की भावना न पनपने दें। खुद पर भरोसा रखें। युवा आलस की वजह से किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार से जुड़ा निवेश करने की योजना है, तो आज उसे लागू करने का अनुकूल समय है। अनावश्यक खर्चों को सीमित करना होगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में बदलाव से जुड़ा अच्छा अवसर मिले, तो उस पर तुरंत विचार करना चाहिए। लव- परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और सामंजस्य उचित बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से बातचीत पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- थकान और तनाव का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें और हर काम समय पर करें। इससे आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे और खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़े कामों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। नेगेटिव- कोई नकारात्मक स्थिति बनने पर काल्पनिक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर चिंता रह सकती है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल कर लें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन अपना मनोबल मजबूत रखें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना और उन पर काम शुरू करना आपको लक्ष्य के करीब ले जाएगा। नौकरी में वर्कलोड बढ़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, जिसका असर घर-परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य- तनाव वाली स्थिति में मनोबल बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान जरूर करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। कुछ समय से आप जिन कामों के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। अपनी अन्य जिम्मेदारियों को भी सहजता से निभा लेंगे। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्याएं दूर होंगी। नेगेटिव- कहीं निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अभी उस पर और ज्यादा विचार करने की जरूरत है। पड़ोसियों के साथ बेकार के वाद-विवाद से दूर रहें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपके ही मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें।
व्यवसाय- मार्केट से जुड़े कामों और संपर्कों को मजबूत करने पर ध्यान दें। बाहरी स्रोतों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। सामर्थ्य से ज्यादा निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा, जिसकी वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से पारिवारिक गतिविधियों में आपकी सहायता और योगदान रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन परिवार के लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में आपका ज्यादा समय बितेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7









