15 मार्च तक 5 राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय:  कर्क राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और धनु राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

15 मार्च तक 5 राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय: कर्क राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और धनु राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (9 To 15 March 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

9 से 15 मार्च तक वृष राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी। कर्क राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने से आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी। धनु राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। मकर राशि वालों को बिजनेस में नई डील या एग्रीमेंट मिल सकता है। तुला राशि के लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता…

मेष – पॉजिटिव – यह सप्ताह सुखद और संतोषजनक रहेगा। हालांकि अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए समर्पण और मेहनत जरूरी होगी। आपका शांत और संतुलित व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। यदि वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उस पर गंभीरता से विचार करने के लिए अनुकूल है। नेगेटिव – युवा वर्ग को किसी कार्य में असफलता मिलने पर निराश होने की बजाय दोबारा प्रयास करना चाहिए। रिश्तेदारी में कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है, लेकिन आपसी बातचीत से समाधान भी निकल आएगा। किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें।

व्यवसाय – कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और नए काम की शुरुआत से संबंधित योजनाएं बन सकती हैं। इसलिए पूरे समर्पण के साथ प्रयासरत रहें। युवाओं को करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लव – परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी के कारण हल्के मतभेद भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य – थकान और तनाव की वजह से कमजोरी या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपने आराम और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 5

वृष – पॉजिटिव – सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी, इसलिए लगातार प्रयास करते रहें। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिलेगा। शोध कार्य से जुड़े विद्यार्थियों को मनोनुकूल सफलता मिलने के संकेत हैं। नेगेटिव – किसी भी चर्चा या बहस में अपनी बात रखते समय शब्दों का सही चयन करें। पड़ोसियों के साथ विवाद या कहासुनी की स्थिति बन सकती है। गुस्से और आवेश की बजाय शांत और समझदारी से समस्या सुलझाना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय – यदि किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर रहे हैं, तो उसके प्रति सावधानी और समर्पण जरूरी है। पार्टनरशिप के कामों में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों की ईर्ष्या से सावधान रहने की जरूरत है। लव – परिजनों के बीच हल्का मनमुटाव हो सकता है। आपसी समझदारी और सामंजस्य से स्थिति संभालना जरूरी होगा। अनावश्यक प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य – तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर या डायबिटीज से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। नियमित स्वास्थ्य जांच करवाते रहें। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 1

मिथुन – पॉजिटिव – वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना आपको नया दृष्टिकोण देगा। किसी शुभ समाचार की भी संभावना है। युवाओं को अपने किसी कार्य में सफलता मिलने से राहत महसूस होगी। मानसिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थल या शांत वातावरण में समय बिताना लाभदायक रहेगा। नेगेटिव – अपने पसंदीदा कार्यों में पूरी ऊर्जा से लगने की आदत बनाएं। किसी करीबी व्यक्ति द्वारा भरोसा टूटने की स्थिति भी बन सकती है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपके विशेष प्रयास जरूरी होंगे। मौजमस्ती में समय बर्बाद करने से बचें।

व्यवसाय – व्यवसाय में मिलने वाले अवसरों को ज्यादा सोच-विचार में न गंवाएं। तुरंत निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। संपर्क और मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में फायदा होगा। हालांकि उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा। युवाओं को करियर को प्राथमिकता देनी होगी। लव – जीवनसाथी और परिवार के बीच आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण संतुलित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सुखद स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य – तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में दवाइयों के प्रति सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4

कर्क – पॉजिटिव – कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो इस सप्ताह उसके हल होने की पूरी संभावना है। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में बिताने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। राजनैतिक संपर्क भी बढ़ सकते हैं। आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण आपको सम्मान दिलाएगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। नेगेटिव – किसी भी निर्णय को अधिक देर तक टालने की बजाय समय पर लेना बेहतर रहेगा। ज्यादा सोच-विचार करने से कई अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें। गोपनीयता बनाए रखने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

व्यवसाय – पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग से जुड़े कार्यों के लिए समय बहुत अनुकूल है। रुके हुए भुगतान मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। कम प्रयासों में भी काम बनते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत के आधार पर तरक्की के योग बन सकते हैं। लव – परिवार में सामंजस्य बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग या मुलाकात का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य – जिन लोगों को ब्लड प्रेशर या थायराइड की समस्या है, वे लापरवाही न करें। मौसम के प्रभाव से इन समस्याओं के बढ़ने की संभावना है। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

सिंह – पॉजिटिव – आप मानसिक रूप से कुछ कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु का सानिध्य आपके आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाएगा। इससे आप अपने कार्यों को सफलता के साथ पूरा कर पाएंगे। आपके विनम्र स्वभाव के कारण समाज और रिश्तेदारों के बीच आपका सम्मान बना रहेगा। नेगेटिव – बिना सोचे-समझे किसी पर भी भरोसा न करें। किसी भी कठिन परिस्थिति में घबराने की बजाय समाधान खोजने का प्रयास करें। पड़ोसी के साथ किसी छोटी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। ऐसी परिस्थितियों में व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय – व्यापार विस्तार की योजना में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। होलसेल के साथ-साथ रिटेल से जुड़े कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। कर्मचारियों की सलाह पर भी विचार करें। इस समय किसी भी प्रकार का लेन-देन पक्के बिल के साथ ही करें। लव – दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य – मौसम का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। खांसी, जुकाम और इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 7

कन्या – पॉजिटिव – इस सप्ताह मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे और आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कामों को व्यवस्थित रखेंगे। खास लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रहने से आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा। नेगेटिव – भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने के लिए यदि समझौता भी करना पड़े तो हिचकिचाएं नहीं। किसी समस्या की स्थिति में किसी नजदीकी मित्र से विचार-विमर्श करना लाभदायक रहेगा। स्वभाव में लचीलापन रखना जरूरी है, क्योंकि जिद और गुस्से से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।

व्यवसाय – ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े लोगों को खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। यदि आपने नया काम शुरू किया है, तो शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों को अच्छा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम भाव बना रहेगा। मित्रों से भी मेल-मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य – खानपान में लापरवाही के कारण पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या और कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला – पॉजिटिव – इस सप्ताह कोई पुराना मनमुटाव दूर होगा और संबंधों में मधुरता आएगी। पेमेंट कलेक्ट करने का समय अनुकूल है। युवाओं को विभागीय परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव – किसी भी कार्य को बिना योजना के जल्दबाजी में न करें। पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्याओं को गुस्से की बजाय समझदारी और शांति से संभालें। किसी रिश्तेदार के साथ चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए आपके प्रयास जरूरी होंगे।

व्यवसाय – व्यवसाय में नई तकनीक का उपयोग गतिविधियों को बेहतर बनाएगा। इस समय उधार से जुड़े लेन-देन से बचें। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और बॉस के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। लव – पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी और विवाह की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य – मौसम के अनुसार खानपान और दिनचर्या रखें। आयुर्वेदिक और देसी चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक – पॉजिटिव – आपकी सक्रियता और आकर्षक व्यक्तित्व इस सप्ताह प्रभावशाली रहेगा। अपनी योजनाओं को अमल में लाने के लिए समय अनुकूल है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को लेकर फोकस रहेगा। रचनात्मक कार्यों में समय बिताने से मानसिक संतोष मिलेगा। नेगेटिव – मेहनत का परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए धैर्य रखें। दोहरे स्वभाव वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी बढ़ानी चाहिए।

व्यवसाय – व्यापारिक गतिविधियों में अनुकूलता बनी रहेगी। अनुभवी लोगों की कार्यशैली से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कारोबार में बदलाव से जुड़ी योजनाओं को जल्द लागू करना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कभी-कभी अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लव – पति-पत्नी के बीच किसी निजी कारण से मतभेद हो सकते हैं। समझदारी से समस्या सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़े लोगों को नियमित जांच करवानी चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 2

धनु – पॉजिटिव – इस सप्ताह सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लाभकारी साबित होगा। उधार दी हुई धनराशि वापस मिलने की संभावना है। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश से जुड़े कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा। घर की देखरेख या नए वाहन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव – विवादों से बचकर रहें, क्योंकि इससे आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना कठिन होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है। समय के अनुसार अपनी सोच में बदलाव लाना जरूरी है।

व्यवसाय – व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अपने कार्य की गुणवत्ता सुधारकर अधिक लाभ कमा सकते हैं। कर्मचारियों के साथ मनमुटाव होने से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव – घरेलू मामलों में अत्यधिक हस्तक्षेप से बचें। आपसी सामंजस्य बनाए रखने से घर का वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यदि पहले से कोई परेशानी चल रही है, तो उसमें राहत मिलने की संभावना है। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 3

मकर – पॉजिटिव – इस सप्ताह संवाद करते समय अपनी बात प्रभावी ढंग से रखना आपके सम्मान को बढ़ाएगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर आप वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास के साथ नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव – नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। गुस्सा और अहंकार आपके काम बिगाड़ सकते हैं। इसलिए स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और बजट का ध्यान रखें।

व्यवसाय – यदि कोई व्यवसायिक डील या अनुबंध मिले, तो उसे प्राप्त करने में अधिक देर न करें। सही समय पर लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा। पार्टनरशिप व्यवसाय में चल रहे मतभेद दूर होंगे और संबंधों में सुधार आएगा। लव – परिवार के साथ मनोरंजन और खुशियों भरा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। स्वास्थ्य – तला-भुना और भारी भोजन से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 6

कुंभ – पॉजिटिव – आपके आदर्शवादी विचार और सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता आपको सम्मान दिलाएगी। कोई रुका हुआ पैसा किस्तों में वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नेगेटिव – आय बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें, तभी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।

व्यवसाय – व्यवसाय में सुधार के संकेत हैं। पिछले कुछ समय से रुकी गतिविधियां फिर से गति पकड़ेंगी। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें, ताकि उनकी कार्यक्षमता प्रभावित न हो। लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परिवार का माहौल सुखद और खुशहाल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य – भीड़भाड़ और प्रदूषण से बचने की कोशिश करें। एलर्जी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 8

मीन – पॉजिटिव – सप्ताह की शुरुआत किसी सुखद समाचार से हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान आपसी समझ से निकल सकता है। रिश्तों में चल रहे गिले-शिकवे किसी मध्यस्थता से दूर होने की संभावना है। नेगेटिव – नकारात्मक विचार उत्पन्न करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। धैर्य और शांत स्वभाव बनाए रखना जरूरी होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से छोटी बात पर विवाद हो सकता है, जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है।

व्यवसाय – अपने कार्य क्षेत्र से जुड़ी नई जानकारी हासिल करने का प्रयास करें, इससे विस्तार की योजनाओं को बल मिलेगा। किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान की आशंका है, इसलिए सभी कार्य अपनी निगरानी में करवाना बेहतर रहेगा। लव – घर की अव्यवस्था के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई बनी रहेगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्याओं में राहत मिलेगी। आप स्वयं को अधिक ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 2



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *