- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (17 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बुधवार, 17 जून को कर्क राशि वालों को लंबे समय से रुकी पेमेंट मिल सकती है। सिंह राशि वालों को कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं और सरकारी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या राशि वालों को नए बिजनेस की शुरुआत में सफलता मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों को भी रुकी पेमेंट मिल सकती है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है। वहीं, तुला और मीन राशि वालों को चोट या एक्सीडेंट से सावधान रहना होगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है, इसलिए जो लोग जल्दी अपना टारगेट हासिल करना चाहते हैं, वे एक्टिव रहें। पैतृक प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस पर ध्यान दें। सफलता के योग बन रहे हैं। किसी खास वस्तु की शॉपिंग भी हो सकती है। नेगेटिव- जोखिम भरे कामों और रिस्क लेने जैसी गलती न करें। काम में जल्दबाजी करने की आदत नुकसान दे सकती है। कोशिश करें कि अपने काम समय पर पूरे करें। लेनदेन के मामलों को लेकर कोई विवाद उठ सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से जल्दी ही हल निकल जाएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी योजनाबद्ध कार्यप्रणाली इन समस्याओं का समाधान निकाल लेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। टैक्स और लोन से जुड़े मामलों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सभी को खुशी देगा। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल की कमी के कारण दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। इसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- घर की सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम भी हो सकता है। विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आ सकता है, बस उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नेगेटिव- बच्चों से जुड़ी कोई दिक्कत होने पर अपना हौसला बनाए रखना जरूरी है। उनके मार्गदर्शन में भी बिल्कुल कमी न आने दें। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपनी सूझबूझ से कोई न कोई हल जरूर निकाल लेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर अधिक से अधिक समय दें। इस समय फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। हालांकि व्यवसाय में कुछ आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी उचित बदलाव लाएं। स्वास्थ्य- काम की अधिकता का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान भी हावी रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- घर में किसी उत्सव को लेकर चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी विशेष काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उससे जुड़ी उचित सफलता मिलने वाली है। लोगों की बातों की परवाह न करके अपने कामों पर ध्यान केंद्रित रखना आपको फायदा देगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि अति आत्मविश्वास भी परेशानी का कारण बन सकता है। किसी भी काम को सहज और शांतिपूर्ण तरीके से करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। दूसरों के मामलों में बिन मांगे सलाह देना और हस्तक्षेप करना आपकी मान-हानि करवा सकता है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय से जुड़े किसी भी काम में दूसरों पर भरोसा न करें। अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक अनुबंध मिलेंगे। ऑफिस में किसी उच्च अधिकारी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। लव- घर के सदस्य अपनी व्यस्तता के कारण एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपसी तालमेल से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से त्वचा से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी सकारात्मक सोच से जीवन शैली व्यवस्थित होगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों से मेलजोल के लिए समय निकाल लेंगे। लंबे समय से रुकी हुई पेमेंट आज मिल सकती है। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में संतुलन बनाए रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें और वर्तमान पर ध्यान दें। किसी भी काम को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से पूरा करने की कोशिश करें।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल है। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर विचार होगा। इस समय मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। ऑफिस में फाइनेंस से जुड़े काम ध्यान से करें। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके व्यवहार और कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। संतान की विदेश जाने से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कराने वाला रहेगा। नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों को ताक-झांक न करने दें। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बनने की आशंका है। इसका असर आपकी नींद और मानसिक शांति पर भी पड़ेगा। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सावधान रहें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। हालांकि कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ आ सकता है। सरकारी नौकरी में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन और ट्रांसफर मिलने की संभावना है। लव- घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना रखेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें। सिर्फ दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपकी तरक्की के लिए कोई रास्ता खुल रहा है, बस अधिक मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को आशा के अनुसार परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। नेगेटिव- पैतृक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी, जिसकी वजह से वाद-विवाद भी हो सकता है। किसी भी परेशानी को शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। कोई भी व्यक्तिगत बात लोगों के सामने शेयर न करें, क्योंकि इससे हंसी का पात्र बनने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- किसी नए बिजनेस की शुरुआत की प्लानिंग है, तो सफलता मिलने की अच्छी संभावना बन रही है। अच्छे ऑर्डर भी मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यवसाय को लेकर की गई कोई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर समस्या रह सकती है। समय रहते इसका समाधान कर लें, नहीं तो परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। स्वास्थ्य- व्यायाम और योग के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। वरना नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों से जुड़ी योजना बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत अनुकूल रहेंगी और आपके काम अपने आप बनने शुरू हो जाएंगे। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। नेगेटिव- युवाओं को व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद करने की बजाय अपने भविष्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। कभी-कभी आपका छोटी-छोटी बातों पर खीझ जाना घर के वातावरण को खराब कर देता है। ध्यान रखें कि माता-पिता समान किसी भी व्यक्ति के सम्मान को ठेस न पहुंचे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। सहयोगियों और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लव- परिवारजनों के साथ सुखद समय बीतेगा और आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम प्रसंगों में भी गहराई आएगी। स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। घर की सुख-सुविधा से जुड़ी कोई मूल्यवान वस्तु खरीदने की संभावना है। धर्म-कर्म के मामलों में आस्था रहेगी। नेगेटिव- पैसे के लेनदेन में कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। इसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और व्यवहार कुशल बनें। अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां न लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने से स्थिति में सुधार आएगा। कुछ नए कामों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। आपका व्यापारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। नौकरी में बॉस और अधिकारियों के साथ किसी भी बात पर उलझने की बजाय संयम रखें। लव- घर और व्यवसाय, दोनों जगह उचित तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। स्वास्थ्य- एलर्जी, खांसी या जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन से भी परहेज करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्या चल रही है, तो किसी मित्र की मदद से उसका समाधान मिल जाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय बीतेगा। आप बहुत सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नेगेटिव- कहीं भी बातचीत करते समय सही शब्दों का चयन करें। समय कुछ दिक्कत वाला भी है। आज किसी भी तरह का निवेश या यात्रा से जुड़ा निर्णय न लें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से व्यवसाय में चल रही मेहनत का अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। लव- व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार के लिए कुछ समय जरूर निकालें और आपसी विचार साझा करें। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- आज समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आप किसी विशेष उद्देश्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। घर में नई वस्तु की खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़े कामों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- बढ़ते खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए कटौती करना जरूरी है। कुछ समय बच्चों के साथ जरूर बिताएं और उनकी समस्याओं का हल निकालें। अपनी कोई भी गोपनीय बात अपरिचित लोगों के बीच उजागर न करें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में फिलहाल कोई भी बदलाव लाने की कोशिश न करें। अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। हालांकि कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है। अन्य व्यवसायियों के बीच मान-सम्मान बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव- पारिवारिक संबंधों में मधुरता और उचित तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आप अपने संपर्कों का उचित उपयोग करने में सक्षम रहेंगे। दूसरों की मुश्किलों को दूर करने में भी आपका सहयोग रहेगा। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में वाद-विवाद से बचें और धैर्य व शांति बनाए रखें। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनी रहेगी, लेकिन तनाव लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। युवाओं को इस समय की गई मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन नई जानकारियां सीखने का मौका जरूर मिलेगा।
व्यवसाय- कारोबार में अपनी कार्यप्रणाली में समय के अनुसार बदलाव लाने से दैनिक आय पहले से बेहतर होगी। आपका प्रभाव और दबदबा भी बना रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस से जुड़े किसी बदलाव की सूचना मिल सकती है। फिलहाल काम का बोझ अधिक रहेगा। लव- परिवार के साथ मनोरंजन से जुड़ा प्रोग्राम बनेगा। इससे सभी सदस्यों के बीच खुशी, उमंग और आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी कारण से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मबल की कमी महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- दिन सुखद बीतेगा। पारिवारिक कामों को व्यवस्थित करने में आपका योगदान सहायक रहेगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच से कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल भी जरूर निकलेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर जागरूक रहेंगे। नेगेटिव- कोई खास वस्तु खोने या भूलने की आशंका है। इस समय कोई भी नया निर्णय न लें, तो अच्छा रहेगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नुकसानदायक रहेगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यप्रणाली और व्यवस्था उचित बनी रहेगी। स्वजनों का सहयोग भी आपके कामों में सहायक रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में कोई भी बड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल बनी हुई है, इनका पूरा फायदा उठाएं। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। घर का वातावरण भी अनुशासित और मर्यादित बना रहेगा। लव पार्टनर का मान-सम्मान बनाए रखें। स्वास्थ्य- रिस्क वाले कामों में रुचि न लें। चोट या एक्सीडेंट होने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7









