17 अप्रैल का राशिफल:  मेष राशि वालों को निवेश से फायदा, तुला राशि को नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और वृश्चिक को रुका पैसा मिलने के योग हैं
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

17 अप्रैल का राशिफल: मेष राशि वालों को निवेश से फायदा, तुला राशि को नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और वृश्चिक को रुका पैसा मिलने के योग हैं

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (17 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

17 अप्रैल, शुक्रवार को मेष राशि वालों को निवेश और साझेदारी से फायदा हो सकता है। खर्च भी ज्यादा हो सकते हैं। वृष राशि वालों की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि वालों को नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। मीन राशि वालों के काम समय से पूरे होंगे। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन धैर्य और सही फैसले से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों की खुशी आपकी प्राथमिकता रहेगी और सुख-सुविधाओं व शॉपिंग में समय बीतेगा। खर्च ज्यादा रहेगा, लेकिन आय के साधन भी बने रहेंगे। निवेश से जुड़े मामलों में कुछ योजनाएं बनेंगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी। नेगेटिव- घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी नियमित देखभाल और सेवा बहुत जरूरी है। अपने मनोरंजन और निजी कामों में व्यस्त रहने की वजह से उन्हें नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल को नया रूप देने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशवरा हो सकता है। अगर किसी कारोबार में साझेदारी की योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी। लव- किसी भी पारिवारिक समस्या को आपसी समझ से सुलझाने की कोशिश करें। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने घर-परिवार पर न होने दें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से सावधानी रखना बहुत जरूरी है। किसी तरह के इंफेक्शन की स्थिति बन सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- निजी और पारिवारिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने में ही दिन बीत जाएगा और आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने से जुड़ी नई जानकारियां मिलेंगी। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन व सलाह पर अमल करें। शेयर, सट्टा जैसे जोखिम भरे कामों से दूर रहना आपको नुकसान से बचाएगा। मन को सुकून देने के लिए कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर जरूर बिताएं।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, कुछ ही समय में आपका काम बन सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में भी फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। नौकरीपेशा लोग अच्छे काम की वजह से पुरस्कार के दावेदार बन सकते हैं। लव- बेकार के प्रेम संबंधों और मनोरंजन में समय नष्ट न करें। पति-पत्नी का आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-सी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें। समय पर सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिवार का सहयोग लेना सही रहेगा। कुछ दिक्कतें और परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी। स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए कुछ अच्छे मौके बन सकते हैं। नेगेटिव- कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें और व्यवहारिक बने रहें। कोई अनजान व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। इस समय किसी भी यात्रा को टाल दें, क्योंकि उसकी वजह से आपके कई जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी में मनमाफिक कार्यभार रहेगा। साथ ही कुछ स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। लेकिन विवाहेतर संबंध घर की सुख-शांति को खराब कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और सही इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- आपका स्वभाव और व्यक्तित्व समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। आपका मन अध्यात्म से जुड़ी किसी बात को गहराई से जानने के लिए उत्सुक रहेगा और इससे आपको आत्मिक खुशी भी मिलेगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू और करियर से जुड़ी परीक्षाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- किसी भी निवेश से जुड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लें या फिलहाल टाल ही दें। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं। यह समय पूरी तरह चौकन्ना रहने का भी है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का अपने काम के प्रति पूरा समर्पण रहेगा। लेकिन ऑफिस में कुछ बदलाव लाने की स्थिति भी बनेगी। बाहरी स्रोतों से चल रही व्यवसायिक बातचीत का आज अच्छा नतीजा सामने आएगा। नौकरी में फिलहाल काम का बोझ बना रहेगा। लव- परिवार के लोगों के साथ कुछ समय मनोरंजन और घूमने-फिरने में बीतेगा। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। सकारात्मक रहें और अपने काम पर ध्यान बनाए रखें, सफलता जरूर मिलेगी। कोई यात्रा संबंधी कार्यक्रम बन सकता है और यह यात्रा सुखद अनुभव देगी। दान-पुण्य जैसे कामों में भी रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- फाइनेंस से जुड़े कामों में सावधानी रखें, वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। निजी कामों को लेकर भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लोगों से मिलते-जुलते समय सौम्य व्यवहार रखें। किसी भी विपरीत परिस्थिति को शांति से सुलझाएं। अनावश्यक क्रोध समस्या बढ़ा सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अंदरूनी व्यवस्था की देखरेख अपनी मौजूदगी में ही करवाएं, क्योंकि किसी कर्मचारी की लापरवाही या नकारात्मक गतिविधि से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव से जुड़ा कोई मौका मिल सकता है। लव- परिवार के लोगों के सहयोग से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा, जिससे सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप भी अपने कौशल और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा बनी रहेगी। नेगेटिव- इसके साथ-साथ घर की व्यवस्था पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। अपने करीबी संबंधियों के साथ भी संबंध मधुर बनाए रखें। किसी भी कीमती वस्तु की खरीदारी में सावधान रहना जरूरी है। खरीदते समय बिल जरूर लें।

व्यवसाय- मौजूदा व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा। कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। आपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके बेहतर नतीजे आगे मिलेंगे। लेकिन उधारी के मामलों में अपना पैसा न फंसाएं और लेन-देन करते समय पक्का बिल इस्तेमाल करें। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और दर्द जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना खाना खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- आज दिन का कुछ समय पढ़ने-लिखने और नई-नई जानकारियां हासिल करने में बीतेगा। ग्रह स्थिति जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव ला रही है, जिससे आपको अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और प्रभाव और बढ़ेंगे। नेगेटिव- आज मामा पक्ष के साथ कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। आपके बनते कामों में बार-बार रुकावट आने का कारण आपका उतावलापन और गुस्सा भी है। अपनी नकारात्मक बातों पर काबू पाना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- साझेदारी वाले कारोबार में महत्वपूर्ण आर्डर मिल सकते हैं, जिसकी वजह से भविष्य को लेकर चल रही योजनाएं काफी हद तक सुलझ जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को भी मनमाफिक स्थान परिवर्तन मिलने की संभावना है। लव- किसी बाहरी व्यक्ति का दखल अपने घर-परिवार पर न होने दें। किसी भी समस्या को पति-पत्नी आपसी समझ से मिलकर सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बदलते मौसम की वजह से सावधानी रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- सामाजिक और राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे और लाभदायक भी रहेंगे। आप अपने अंदर अच्छी ऊर्जा और खुशी महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से जुड़ी शुभ खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- कभी-कभी मनमर्जी और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। फोन या दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। बहुत ज्यादा सोचने में समय न लगाएं और योजनाओं को तुरंत अमल में लाएं।

व्यवसाय- मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। पार्टनरशिप से जुड़ा कोई काम शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। कोई रुकी हुई पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा समय पर मिल जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सहयोग और तालमेल की भावना रहेगी। युवा वर्ग डेटिंग का आनंद ले सकता है। स्वास्थ्य- तनाव वाली परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस होगा। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश की योजना है, तो आज उससे जुड़ा कोई काम हो सकता है। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। नेगेटिव- किसी भी तरह का जोखिम लेने या वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि इस समय हालात कुछ प्रतिकूल भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी के साथ बेकार के वाद-विवाद में न पड़ें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। इस समय भविष्य से जुड़ी नई कार्ययोजना बनाना ठीक नहीं है। इसलिए मौजूदा व्यवसाय पर ही ध्यान दें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक माहौल भी अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और हल्का सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- काफी समय से रुके हुए कुछ कामों में आज गति आएगी। दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी कामों की योजना बना लें। आपके काम बहुत अच्छे ढंग से बनते जाएंगे। संतान की तरफ से चल रही किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा। नेगेटिव- किसी की बात पर भरोसा करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर जरूर सोचें। कोई अनावश्यक डर या बेचैनी बनी रह सकती है, जिसकी वजह से आपको अपनी योग्यता का पूरा इस्तेमाल करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े आपके प्रयास और मेहनत के सही नतीजे मिलेंगे। इस समय विरोधी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा भी पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में उचित व्यवहार बनाए रखना जरूरी है। लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताना सुकून देने वाला और तनाव कम करने वाला रहेगा। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और नसों में खिंचाव जैसी समस्या परेशान कर सकती है। व्यायाम और योग जरूर करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी बीतेगा। आपका आदर्शवादी और परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और निखारेगा। आज आपका कोई असंभव लगने वाला काम भी बन सकता है। नेगेटिव- आपसी गलतफहमियों को समय रहते सुलझा लें, इससे संबंधों में मधुरता आएगी। बेकार के खर्च ज्यादा रहेंगे, जिसका असर आपके बजट पर पड़ेगा। युवा वर्ग किसी भी फैसले से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श जरूर करे।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत सूझबूझ से फैसले लेने की जरूरत है। आज किसी के साथ साझेदारी से जुड़ा काम न करें तो बेहतर रहेगा, क्योंकि नुकसान की आशंका है। जोखिम भरे और गैरकानूनी कामों से दूर रहें। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी न बनने दें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहना ही उचित रहेगा। स्वास्थ्य- इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है। महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को और मजबूत कर रही हैं। कोई सोचा हुआ काम समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर अच्छी ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से भी सुकून और खुशी मिलेगी। नेगेटिव- किसी के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से रिश्तों को बिगड़ने से बचा लेंगे। गैरकानूनी गतिविधियों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि किसी जांच जैसी स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंध और मजबूत करें। आपको अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए बहुत अच्छा है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। मित्रों से मेल-मुलाकात भी होगी। स्वास्थ्य- अपना ध्यान न रखने की वजह से जोड़ों और घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें और सही इलाज भी जरूर लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *