![]()
आज रविवार, 18 अक्टूबर को सूर्य राशि बदलकर कन्या से तुला में आ गया है। कुछ पंचांगों में सूर्य का राशि परिवर्तन 17 अक्टूबर को बताया है। सूर्य अब 17 नवंबर तक तुला में रहेगा, यह सूर्य की नीच राशि मानी जाती है यानी सूर्य इस राशि में कमजोर रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए सूर्य का कैसा असर रह सकता है… मेष राशि सूर्य आपकी राशि से सप्तम भाव (साझेदारी, वैवाहिक जीवन और व्यापार) में गोचर करेगा। इस समय में वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारिक साझेदारों के साथ किसी भी प्रकार के अहंकार से बचें और लेन-देन में पारदर्शिता रखें। सेहत के मामले में पेट और त्वचा संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। उपाय : रोज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल में रोली मिलाकर अर्घ्य दें। वृषभ राशि सूर्य आपकी राशि से छठे भाव (रोग, ऋण और शत्रु) में रहेगा। यह गोचर आपके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं, कोर्ट-कचहरी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी, हालांकि खान-पान का ध्यान न रखने पर स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। उपाय : रविवार के दिन गेहूं या गुड़ का दान किसी जरूरतमंद को करें। मिथुन राशि सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव (शिक्षा, संतान और प्रेम) में है। विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए पढ़ाई में अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंध में ईगो के कारण कड़वाहट आ सकती है, इसलिए संयम रखें। शेयर बाजार या सट्टेबाज़ी में बड़ा निवेश करने से बचें। उपाय : प्रतिदिन गायत्री मंत्र का कम से कम 21 बार जप करें। कर्क राशि सूर्य आपकी राशि से चतुर्थ भाव (माता, भूमि, भवन और सुख) में है। पारिवारिक माहौल में थोड़ी अशांति या माता जी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ेगा, जिससे मानसिक तनाव रह सकता है। संपत्ति या वाहन की खरीदारी करते समय कागजातों को ध्यान से पढ़ें। उपाय : प्रतिदिन पिता या पिता समान व्यक्तियों के चरण छूकर आशीर्वाद लें। सिंह राशि सूर्य आपकी राशि का स्वामी है और तीसरे भाव (पराक्रम, छोटे भाई-बहन और यात्रा) में है। तुला राशि में सूर्य का होना आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि करेगा। छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं, लेकिन छोटे भाई-बहनों के साथ संवाद में सौम्यता बनाए रखें। उपाय : रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। कन्या राशि सूर्य आपकी राशि से दूसरे भाव (वाणी, धन और कुटुंब) में रहेगा। इस समय आपकी वाणी में थोड़ी कठोरता आ सकती है, जिससे पारिवारिक रिश्तों में तनाव होने की संभावना है। धन संचय करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। उपाय : तांबे के लोटे में जल भरकर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके सूर्य नमस्कार करें। तुला राशि सूर्य आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव (लग्न) में है। इस दौरान आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और अहंकार देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द, आंखों में समस्या या थकान की शिकायत रह सकती है। साझेदारी के कामों और व्यक्तिगत निर्णयों में धैर्य और संयम बरतें। उपाय : प्रतिदिन जल में लाल चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जप करें। वृश्चिक राशि सूर्य आपकी राशि से द्वादश भाव (व्यय, विदेश और हानि) में रहेंगे। इस अवधि में अचानक अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों या विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आंखों और नींद से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें। उपाय : रविवार के दिन मंदिर में लाल वस्त्र या तांबे के बर्तन का दान करें। धनु राशि सूर्य आपकी राशि से एकादश भाव (लाभ, आय और वरिष्ठ) में गोचर करेंगे। यह गोचर आपके लिए काफी सकारात्मक हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। हालांकि, बड़े भाइयों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा। उपाय : बहते जल में थोड़ा सा गुड़ प्रवाहित करें और गाय को गुड़ खिलाएं। मकर राशि सूर्य आपकी राशि से दशम भाव (कर्म, करियर और पिता) में है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन वरिष्ठों या अधिकारियों के साथ मतभेद से बचें। अपने काम में पारदर्शिता रखें और शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। पिता जी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। उपाय : प्रतिदिन ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का एक माला जप करें। कुंभ राशि सूर्य आपकी राशि से नवम भाव (भाग्य, धर्म और लंबी यात्रा) में है। इस दौरान भाग्य का सहयोग थोड़ा कम मिल सकता है, इसलिए पूरी तरह अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन पिता या गुरुजनों के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। उपाय : तांबे के बर्तन का दान करें। मीन राशि सूर्य आपकी राशि से अष्टम भाव (आयु, अड़चनें और अचानक बदलाव) में रहेगा। यह समय स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से संवेदनशील रहेगा, विशेषकर पेट और हृदय संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सतर्कता रखें और किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी कामों से पूरी तरह दूर रहें। उपाय : रविवार को मूंगफली या लाल दाल (मसूर) का दान करें।
Source link







