19 जुलाई का राशिफल:  मिथुन राशि वालों को रियल एस्टेट में मुनाफा होगा, वृश्चिक राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम का मौका मिलेगा
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

19 जुलाई का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रियल एस्टेट में मुनाफा होगा, वृश्चिक राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम का मौका मिलेगा

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (19 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 19 जुलाई को मिथुन राशि वालों को रियल एस्टेट के बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। मकर राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने का अच्छा दिन है। वृश्चिक राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम का मौका मिलेगा। तुला राशि वालों के घर संतान से जुड़ी अच्छी खबर आ सकती है। सिंह राशि वाले दोस्तों के साथ घूमने और मनोरंजन का प्रोग्राम बना सकते हैं।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कोई अच्छा मौका मिले, तो उसे हाथ से न जाने दें। तय समय पर किए कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में आपकी राय को अहमियत दी जाएगी। नेगेटिव- इस समय जोखिम लेना परेशानी में डाल सकता है। कानूनी मामले में न उलझें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। किसी करीबी दोस्त के साथ संबंध खराब होने की स्थिति बन सकती है। बातचीत में गुस्सा और जल्दबाजी न करें।

करियर- बिजनेस से जुड़ी किसी योजना पर काम शुरू करने का सही समय है। सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। जरूरी फोन कॉल और ईमेल को नजरअंदाज न करें। कोई अच्छा ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। पैसों से जुड़े काम सावधानी से करें। लव- परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ाने के लिए पार्टनर को कोई छोटा गिफ्ट दे सकते हैं। हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। योग और एक्सरसाइज पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- कोई अच्छा मौका मिले, तो उसे हासिल करने में देर न करें। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। पैसों से जुड़ा कोई लक्ष्य आसानी से पूरा हो सकता है। आपका व्यक्तित्व और प्रभावशाली बातचीत लोगों पर अच्छी छाप छोड़ेगी। नेगेटिव- जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है। अच्छी तरह सोचने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचें। सपने पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। युवा गैरजरूरी कामों में समय बर्बाद करने के बजाय करियर पर ध्यान दें।

करियर- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा होगी। मौजूदा काम पहले की तरह चलते रहेंगे। विदेश से जुड़े बिजनेस में कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए पूरा ध्यान और मेहनत जरूरी है। लव- महत्वपूर्ण कामों में जीवनसाथी और परिवार की सलाह लें। उनकी मदद आपके काम आएगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच करवाएं। इलाज को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- उपयोगी लोगों से संपर्क बनेगा। रुके हुए काम दोबारा आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें। नई गाड़ी खरीदने की योजना है, तो उस पर काम शुरू कर सकते हैं। नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। बच्चों की परेशानियां सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी रहेगा। मुश्किल परिस्थिति में भी गुस्से पर कंट्रोल रखें।

करियर- कारोबार से जुड़ा कोई सपना पूरा हो सकता है। रियल एस्टेट के बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी से करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा काम के कारण थकान हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। हेल्थ- मौसम के कारण गले में दर्द, खांसी या जुकाम हो सकता है। लापरवाही न करें और समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- पैसों से जुड़े प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुछ खास लोगों के साथ विचार शेयर करेंगे। आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ उपयोगी जानकारी भी मिल सकती है। नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से तनाव हो सकता है। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। किसी भी खराब स्थिति को शांति से सुलझाएं। गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखना जरूरी है।

करियर- कार्यक्षेत्र में किसी खास प्रोजेक्ट पर की गई मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। कर्मचारियों और स्टाफ का पूरा सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लव- घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत ठीक न होने पर घर संभालने में आपका सहयोग जरूरी होगा। हेल्थ- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन ज्यादा व्यस्तता से थकान हो सकती है। आराम और मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- आज कई कामों में व्यस्त रहेंगे। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के साथ घूमने और मनोरंजन में समय बीतेगा। इससे थकान भी दूर होगी। नेगेटिव- परिवार में चल रहे मतभेद किसी बड़े सदस्य की मदद से सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाही न करें, वरना उनका ही नुकसान होगा।

करियर- बिजनेस में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। मीडिया, आर्ट और पब्लिशिंग से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है। घर की परेशानियों का असर कारोबार पर न पड़ने दें। पूरे मन से काम करने पर नई उपलब्धियां मिलेंगी। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। प्रेमी-प्रेमिका लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। हेल्थ- अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें, वरना सेहत पर असर पड़ेगा। काम के साथ आराम भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। अपने पसंद के कामों के लिए भी समय निकालें। पैसों से जुड़े मामलों पर ज्यादा ध्यान देना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ व्यवहार और पैसों का लेनदेन करते समय सावधान रहें। कोई आपको साजिश में फंसा सकता है। गलत लोगों से दूरी रखें। परिवार के बड़े लोगों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

करियर- बिजनेस में सुधार आएगा। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें और अपनी क्षमता से काम करें। इससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग ऑफिस की राजनीति से परेशान हो सकते हैं। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति प्यार और भरोसा बनाए रखें। किसी करीबी रिश्तेदार के कारण गलतफहमी हो सकती है। हेल्थ- ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। मेडिटेशन और आराम के लिए समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार का कोई रुका काम पूरा करने का अच्छा समय है। नेगेटिव- नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। नुकसान होने की आशंका है, इसलिए हिसाब-किताब सावधानी से करें। बिना वजह किसी से न उलझें। समस्या का सही कारण समझकर ही समाधान निकालें।

करियर- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को खास मुनाफा मिलेगा। मार्केटिंग के काम समय पर पूरे करें। बिजनेस के लिए यात्रा की योजना है, तो फिलहाल टालना बेहतर होगा। लव- पति-पत्नी की कोशिशों से घर में शांति और अच्छा माहौल रहेगा। युवाओं को डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। हेल्थ- मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। डायबिटीज के मरीज अपना खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन समझदारी से परिस्थितियां अपने पक्ष में कर लेंगे। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी हो सकती है। युवा अपने लक्ष्य के लिए पूरी मेहनत करें। उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा काम और जिम्मेदारियां न लें। आपकी उपलब्धियों से कुछ लोगों को जलन हो सकती है। उनकी बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस रखें।

करियर- बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा इनकम का नया मौका मिल सकता है। स्टाफ की मदद से काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। तनाव लेने के बजाय काम करने की क्षमता बनाए रखें। लव- परिवार में प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेट पर जाने का मौका मिलेगा। हेल्थ- कोई जोखिम न लें और गाड़ी सावधानी से चलाएं। चोट या दुर्घटना होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। भविष्य का लक्ष्य हासिल करने के लिए किए प्रयास सफल होंगे। किसी परेशानी में अचानक मदद मिल सकती है। करीबी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से थोड़ी दूरी रखें, क्योंकि इनमें समय बर्बाद हो सकता है। अपने काम पर पूरा फोकस रखें।

करियर- काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। प्रतियोगिता से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी और सफलता भी मिलेगी। युवाओं के करियर में नई शुरुआत हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग लोगों से बातचीत करते समय सावधानी रखें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता से थकान और सिरदर्द हो सकता है। आराम के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अटका है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। किसी खास व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सामाजिक संपर्कों से कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। नेगेटिव- बाहर के कामों में ज्यादा समय न लगाएं। ऑनलाइन कामों की जानकारी बढ़ाना जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार परेशान कर सकता है। शांत रहकर समाधान निकालें।

करियर- बिजनेस में नया काम शुरू करने का अच्छा समय है और मुनाफा भी हो सकता है। मशीनरी और लोहे से जुड़े कारोबार में परेशानी आ सकती है। ऑफिस के काम से की गई यात्रा आपकी तरक्की में मदद करेगी। लव- घर में शांत माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंध को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। हेल्थ- पेट खराब और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और व्यक्तित्व पर ध्यान दें। फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट या संपर्क बन सकते हैं। इस मौके को हाथ से न जाने दें। अपनी योजनाएं फिलहाल गोपनीय रखें। किसी की मदद से प्रॉपर्टी की समस्या सुलझ सकती है। नेगेटिव- अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। परिस्थितियों को अच्छी तरह समझें और आलस से बचें। विद्यार्थी और युवा काम को लेकर लापरवाही करेंगे, तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

करियर- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। नई उपलब्धि पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी को उधार देते समय पैसे वापस मिलने की स्थिति भी तय कर लें। ज्यादा काम होने के कारण रविवार को भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। हेल्थ- आराम के लिए समय निकालें। सर्वाइकल और कंधों में दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- आज सफलता का नया मौका मिल सकता है। हर काम प्रैक्टिकल तरीके से करें। ज्यादा भावुक और उदार होने पर लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। नेगेटिव- अपने काम खुद पूरा करने की कोशिश करें। दूसरों की वजह से नुकसान होने की आशंका है। युवा भविष्य से जुड़े किसी प्रोजेक्ट में जल्दबाजी न करें, क्योंकि फिलहाल सही नतीजे नहीं मिलेंगे। आज किसी को पैसा उधार न दें।

करियर- बिजनेस में आज कोई नया फैसला न लें। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े काम सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अचानक महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी डील होने के योग हैं। लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। प्रेम संबंध सबके सामने आ सकते हैं। हेल्थ- सेहत ठीक रहेगी। योग और एक्सरसाइज पर खास ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *