20 जून का राशिफल:  सिंह राशि वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है, मिथुन राशि वालों का रुका इनकम सोर्स शुरू हो सकता है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

20 जून का राशिफल: सिंह राशि वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है, मिथुन राशि वालों का रुका इनकम सोर्स शुरू हो सकता है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (20 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार, 20 जून को मेष राशि वालों की पॉलिसी मैच्योर होने से निवेश की योजना बन सकती है। मिथुन राशि वालों का फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है और रुका हुआ आय स्रोत दोबारा शुरू होने के योग हैं। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला राशि वालों को उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है और अतिरिक्त आय के साधन बन सकते हैं। धनु राशि वालों की नई डील या ऑर्डर फाइनल हो सकता है। कुंभ राशि वालों को अच्छे प्रोजेक्ट मिलेंगे, जिससे इनकम पर भी अच्छा असर पड़ेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय आप समस्या का हल निकालने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। कोई पॉलिसी मैच्योर होने से निवेश से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। नेगेटिव- बेकार की बहसबाजी में अपना समय बर्बाद न करें। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर अगर कोई योजना बनाई हुई है, तो आज उसे शुरू कर सकते हैं। हालांकि अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की भी जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और पारिवारिक माहौल भी सुखद बनेगा। प्रेम संबंध आपकी मान-हानि का कारण बन सकते हैं, इसलिए मर्यादा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले लोग अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित चेकअप करवाएं और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज आपकी बात बन सकती है। अचानक कोई उलझा हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। आपका आशावादी और खुशमिजाज स्वभाव आपकी तरक्की में मददगार रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और नजदीकियां आएंगी। नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने की वजह से आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए थोड़ा व्यावहारिक बनें और जरूरत से ज्यादा दूसरों का कार्यभार अपने ऊपर न लें। इस समय बातचीत में समझदारी और चतुराई से काम लेने की जरूरत है। मन में कुछ दुविधा भी रह सकती है।

व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। अपने राजनीतिक संपर्कों को और मजबूत करें, इनसे आपको फायदा होगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। ऑफिस में कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। लव- वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। दिन का कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत सकारात्मक और लाभदायक बन रही है। सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। तकाजा करने पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से सुकून और शांति मिलेगी। मन भी प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- किसी संबंधी या पड़ोसी से वाद-विवाद होता है, तो उसे सुलझाने के लिए आपको ही खास कोशिश करनी पड़ेगी। लापरवाही की वजह से कुछ लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी जरूरी चीजों और दस्तावेजों की संभाल खुद करें। दूसरों पर निर्भर न रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उस पर एक बार फिर विचार करने की जरूरत है। जल्दबाजी और आवेश में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। रुका हुआ आय स्रोत आज फिर शुरू हो सकता है, जिससे राहत मिलेगी। लव- घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- दिन सुखद बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में एक्टिव रहें। इससे जनसंपर्क बढ़ेंगे और मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। युवा अपनी मेहनत और योग्यता से टारगेट हासिल करने में सफल रहेंगे। भविष्य से जुड़ी कोई योजना भी बनेगी। नेगेटिव- दोपहर बाद किसी के साथ वाद-विवाद या कहासुनी जैसी स्थिति बन सकती है। विवेक और संयम से काम लें, वरना इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहें। दूसरों की बातों में आने की बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी से चल रही समस्या का हल मिलेगा और व्यवस्था ठीक हो जाएगी। साझेदारी से जुड़े कारोबार में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही संबंध खराब कर सकती है। ऑफिस में अधिकारियों की तरफ से काम का दबाव बढ़ेगा। लव- परिवार के साथ मनोरंजन से जुड़े प्रोग्राम बनेंगे। विवाहेतर संबंधों से दूर रहना जरूरी है, वरना दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जा और ताजगी से भरा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- कुछ समय से घर में चल रहे तनाव का समाधान मिलेगा। इससे आप तनाव मुक्त होकर अपने दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। व्यक्तिगत मामलों में कोई बड़ा फैसला लेते समय अपनी योग्यता और प्रतिभा पर भरोसा रखें। इससे आपको फायदा होने वाला है। नेगेटिव- बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें, वरना दूसरों के सामने शर्मिंदगी हो सकती है। वाहन या मशीनरी से जुड़े उपकरणों का बहुत सावधानी से इस्तेमाल करें। किसी रिश्तेदार से जुड़ी कोई अप्रिय खबर मिलने से मन में उदासी रह सकती है।

व्यवसाय- आज व्यवसायिक स्थल पर आपकी मौजूदगी जरूरी है। आपकी गैरमौजूदगी में किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी परेशानी खड़ी कर सकती है। मार्केटिंग या बाहरी गतिविधियां फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव- घर-परिवार को समय देने से पारिवारिक संबंध और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य- नकारात्मक गतिविधियों और गलत आदतों से दूर रहें। इनकी वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को अमल में लाने के लिए समय अनुकूल है। इसलिए समय का सही मैनेजमेंट करें और पूरी गंभीरता से मेहनत करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों को सुलझाने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा और जल्दी ही समाधान भी मिल सकता है। नेगेटिव- नकारात्मक स्वभाव के लोगों के साथ मेलजोल रखते समय सावधान रहें। वरना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है और इसका असर सामाजिक व पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से कुछ महत्वपूर्ण काम टालने पड़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में समय के अनुसार बदलाव करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर चोरी जैसी आशंका बन रही है, इसलिए सचेत रहें। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के हाथ से कोई डील निकल सकती है। ऑफिशियल यात्रा का विचार बन सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचारों की वजह से उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती है। योग और मेडिटेशन करने से आपको काफी राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज उसके वापस मिलने का अच्छा अवसर है। इसके लिए प्रयास करते रहें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होंगे और संबंधों में फिर मधुरता आएगी। इससे घर-परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव- संबंधों को सहज बनाए रखने के लिए जरूरी है कि पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। महिलाएं विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत के दौरान सावधानी रखें, वरना किसी तरह की बदनामी हो सकती है।

व्यवसाय- अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। फोन और संपर्कों के माध्यम से कामकाज की उचित व्यवस्था बनी रहेगी। शेयर्स आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। बस अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य- ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्यभार लें और अपने आराम के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही किसी समस्या का आज समाधान मिलने की संभावना है। आत्ममंथन करने से आपको शांति मिलेगी और तनाव से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी आप प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफलता मिलेगी। नेगेटिव- पड़ोसी या किसी मित्र के साथ किसी मुद्दे को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। गुस्से की बजाय शांत तरीके से समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। रुपए-पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। खर्चों की प्लानिंग करने से पहले अपना बजट तय करना जरूरी है।

व्यवसाय- आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलेगी। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। हालांकि व्यवसाय को लेकर ज्यादा लोन लेने की कोशिश न करें। ऑफिशियल कामों में कम्युनिकेशन स्किल को और बेहतर बनाना होगा। लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों से मुलाकात और आपसी मेलजोल संबंधों में और नजदीकियां लाएगा। स्वास्थ्य- बाहरी खानपान से परहेज रखें। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य और योजनाओं को अमल में लाने के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक और सामाजिक कामों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना या निंदा कर सकते हैं। नकारात्मक स्वभाव के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कई बार जल्दबाजी और ज्यादा उत्साह में बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

व्यवसाय- आज व्यवसाय से जुड़ी कोई समस्या दूर करने में सफलता मिलेगी। रुकी हुई या फंसी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए समय अच्छा है। कोई नया ऑर्डर या डील भी फाइनल हो सकती है। अपनी कोई भी योजना दूसरों से शेयर न करें। सरकारी नौकरी वाले लोगों को पब्लिक से जुड़े काम में परेशानी आ सकती है। लव- दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना रखने से नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। अपनी आदतों और दिनचर्या को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आज का दिन परिवारजनों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। बातचीत के जरिए किसी समस्या का हल निकलेगा। ससुराल पक्ष के साथ चल रहा कोई मनमुटाव दूर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। नेगेटिव- भविष्य से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए किसी गैरकानूनी गतिविधि का सहारा न लें। फाइनेंस से जुड़े कामों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। युवा अपनी नादानी के कारण किसी परेशानी में फंस सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में जिस काम के बारे में आप उम्मीद छोड़ चुके थे, आज उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय अपनी पुरानी पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। ये निकट भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। नौकरी में आपकी कार्यप्रणाली से उच्च अधिकारी प्रभावित रहेंगे। लव- परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों से जुड़ी चर्चा होगी। आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में ईगो और गुस्से जैसी स्थिति न बनने दें। स्वास्थ्य- जुकाम और खांसी जैसी मौसमी परेशानी से बचने के लिए स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूरा पालन करें। आयुर्वेदिक उपाय अपनाना फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- समय अच्छा है। वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी बना रहेगा। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू कर दें। लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी और पढ़ाई में भी मन लगेगा। नेगेटिव- मानसिक शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत या धार्मिक गतिविधियों में जरूर बिताएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अगर किसी से वाद-विवाद जैसी स्थिति बने, तो उसका समाधान भी आपको ही ढूंढना पड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अच्छे प्रोजेक्ट मिलेंगे और इसका असर आपकी आय पर भी पड़ेगा। पार्टनरशिप से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उसे शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस का काम समय पर पूरा न होने की वजह से कुछ समस्याएं आती रहेंगी। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- चोट लगने या गिरने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम भरे कामों में बिल्कुल रुचि न लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- अपने आसपास की स्थितियों को सकारात्मक नजरिए से समझना आपको और प्रभावशाली बनाएगा। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। नेगेटिव- किसी भी तरह की उधारी करना आपको नुकसान में डाल सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही फैसला लें। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अपनी ऊर्जा और लगन में कमी न आने दें। बेकार की गतिविधियों में खर्च ज्यादा हो सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में कई शुभ अवसर सामने आएंगे। इसलिए पूरी तरह अपने कामों पर फोकस रखें। विरोधियों की आपके खिलाफ बनाई गई योजनाएं असफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना लक्ष्य हासिल करने में कुछ समस्याएं रहेंगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *