जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

21 से 27 सितंबर का राशिफल: मिथुन राशि वालों को स्टॉक मार्केट में फायदा हो सकता है और तुला वालों के प्रमोशन के योग बनेंगे

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (21 To 27 September 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

21 से 27 सितंबर के बीच कई राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं। मेष राशि वालों को बाहरी संपर्कों से नया बिजनेस मिल सकता है। वृष राशि के लोगों को अच्छे ऑर्डर मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को स्टॉक मार्केट से फायदा हो सकता है।

कर्क राशि के लोगों की प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी डील हो सकती है। कन्या राशि वालों की रुकी पेमेंट मिलने के संकेत हैं। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कुंभ राशि वालों का अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है।

डॉ. अजय भाम्बी से जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह समय आपके पक्ष में रहेगा। कई तरह के कामों में व्यस्तता रहेगी। प्रभावशाली लोगों से उपयोगी संपर्क बनेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात होगी और सकारात्मक विषयों पर बातचीत से मन अच्छा रहेगा। नेगेटिव- कुछ नकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन उनका समाधान भी मिल जाएगा। बेकार के विवादों से दूर रहें। गलतफहमी की वजह से पैसों के लेनदेन में गलती हो सकती है। बच्चों की किसी गलत गतिविधि को लेकर चिंता होगी, लेकिन शांति से बात करके समाधान निकालें।

व्यवसाय- बिजनेस के ज्यादातर काम बिना बड़ी रुकावट के पूरे होंगे, लेकिन अभी बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। किसी गैरकानूनी काम से दूर रहें, क्योंकि पूछताछ जैसी स्थिति बन सकती है। बाहरी संपर्कों से नया बिजनेस मिलने की संभावना है। लव- परिवार के लोगों का सहयोग रिश्तों में नजदीकी बढ़ाएगा। युवाओं को विपरीत लिंगी दोस्तों के साथ व्यवहार में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ सकता है। मानसिक मजबूती बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- सफलता दिलाने वाला समय है। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों पर खास ध्यान दें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कई जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। नेगेटिव- गैरजरूरी खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है। नई योजना पर फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। युवाओं और विद्यार्थियों को भविष्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

व्यवसाय- बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर मिलने से चिंता कम होगी। बिजनेस में निवेश करने की योजना है तो समय अनुकूल है। ऑफिस के काम भी समय पर पूरे होते जाएंगे। लव- कामकाज में चल रही परेशानी का असर परिवार पर न पड़ने दें। जीवनसाथी और बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- सेहत में हल्के उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। थोड़ी सावधानी रखने से स्थिति ठीक रहेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह समय अनुकूल रहेगा। अपने किसी खास हुनर को और बेहतर बनाने में समय लगाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से फोन या इंटरनेट के जरिए बातचीत सुकून देगी। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्य के लिए पूरी मेहनत करेंगे। नेगेटिव- आपकी सफलता से कुछ लोग जलन रख सकते हैं। ऐसी बातों को नजरअंदाज करें और अपना व्यवहार सहज रखें। पड़ोसियों से उलझना परेशानी बढ़ा सकता है।

व्यवसाय- मीडिया और ऑनलाइन काम से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। समय का पूरा फायदा उठाएं। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कंप्यूटर से जुड़े काम सावधानी से करें। लव- घर में समय बिताने से सुकून मिलेगा और तनाव कम होगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। योग और मेडिटेशन के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। महंगी चीज खरीदने को लेकर चल रही उलझन दूर हो सकती है। परिवार के साथ घूमने या मनोरंजन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- पैसों के मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। विद्यार्थियों को मनोरंजन में ज्यादा समय गंवाकर पढ़ाई से समझौता नहीं करना चाहिए। सरकारी मामलों में खास सावधानी रखें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें और महत्वपूर्ण फैसले खुद लेने की कोशिश करें। कमीशन से जुड़े काम में नुकसान हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई बड़ी डील होने की संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने के बजाय समझदारी दिखाएं। स्वास्थ्य- सिरदर्द और अपच की परेशानी हो सकती है। योग और व्यायाम नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा पुराना विवाद किसी की मदद से सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। नेगेटिव- इनकम के साथ गैरजरूरी खर्च भी बने रहेंगे। किसी पारिवारिक मामले को लेकर भाई-बहनों से कहासुनी हो सकती है। किसी फैसले में उलझन हो तो घर के बुजुर्गों की सलाह लें।

व्यवसाय- बिजनेस में नई तकनीक और नई स्किल का इस्तेमाल करेंगे, जिससे उत्पादन बढ़ सकता है। कार्यस्थल को नया लुक देने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लव- परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य- खानपान और रूटीन व्यवस्थित रखें। गले में परेशानी, खांसी या जुकाम हो सकता है। भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- जिस काम के लिए पिछले कुछ दिनों से मेहनत कर रहे थे, उसके नतीजे उम्मीद से बेहतर मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। रुकी हुई पेमेंट मिलने की भी संभावना है। नेगेटिव- बेकार की गतिविधियों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। राजनीतिक मामलों पर नकारात्मक टिप्पणी करने से मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है।

व्यवसाय- कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। मार्केटिंग और बाहरी कामों में व्यस्त रहने की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालें। परिवार के लोगों को छोटा गिफ्ट देना भी खुशी बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और व्यस्तता से सेहत प्रभावित हो सकती है। पर्याप्त आराम भी करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- दूसरों से उम्मीद रखने के बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा करें। इससे सफलता मिलेगी और मानसिक सुकून भी रहेगा। अपने काम प्लानिंग और डिसिप्लिन के साथ पूरे कर पाएंगे। नेगेटिव- कुछ जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटें, इससे अपने लिए समय निकाल पाएंगे। गैरजरूरी गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। इस सप्ताह गैरजरूरी यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिस्पर्धी कड़ी चुनौती दे सकते हैं। अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी से समझौता न करें। नौकरी में बॉस या अधिकारी अतिरिक्त जिम्मेदारी दे सकते हैं, लेकिन साथ ही प्रमोशन के योग भी हैं। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंध बदनामी की वजह बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खांसी-जुकाम या वायरल फीवर हो सकता है। लापरवाही न करें और जरूरत हो तो इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। परिवार और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। युवा भविष्य की योजनाओं पर फोकस रखेंगे तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नेगेटिव- नकारात्मक बातों को ज्यादा महत्व न दें। छोटी गलतफहमी की वजह से करीबी दोस्त या भाई के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। तनाव को खुद पर हावी न होने दें, वरना काम की क्षमता प्रभावित होगी।

व्यवसाय- बिजनेस में लंबे समय से चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर होंगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में तनाव कम होगा और आपसी संबंध सुधरेंगे। कर्मचारियों के बीच अंदरूनी राजनीति हो सकती है, इसलिए नजर रखें। लव- किसी उलझन में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी-जुकाम और गले की परेशानी हो सकती है। जरूरत हो तो इलाज जरूर लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलेगा। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है। युवाओं को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलने से खुशी होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में ज्यादा समय बीतेगा। नेगेटिव- बेकार की बहस से दूर रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, वरना लापरवाही का असर रिजल्ट पर पड़ सकता है।

व्यवसाय- निजी कामों की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन कर्मचारियों के सहयोग से काम चलता रहेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी। लेनदेन में कोई फायदेमंद स्थिति बन सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से थकान और कमजोरी हो सकती है। आराम के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी परेशानी दूर होगी। रुके कामों में भी प्रगति आएगी और अपनी योग्यता के दम पर उन्हें पूरा कर पाएंगे। मनोरंजन से जुड़ा कोई प्लान भी बन सकता है। नेगेटिव- जरूरी चीजें खुद संभालकर रखें। कल्पनाओं के बजाय वास्तविकता को समझकर फैसले लें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान करा सकता है। जरूरी काम खुद पूरा करने की कोशिश करें।

व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। बजट से ज्यादा पैसा निवेश न करें। बाहरी लोगों को बिजनेस के अंदरूनी मामलों में दखल न देने दें। ऑफिस के काम व्यवस्थित रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है। स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। सकारात्मक रहें, मेडिटेशन और व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ा रुका मामला आगे बढ़ सकता है। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान रहेगा। उधार दिया या कहीं फंसा पैसा वापस मिलने की संभावना है, इसलिए कोशिश जारी रखें। नेगेटिव- मुश्किल स्थिति में घबराने के बजाय समाधान खोजें। भावनाओं में आकर अपनी निजी या महत्वपूर्ण बात किसी से शेयर न करें, वरना कोई उसका गलत फायदा उठा सकता है। बच्चों के लिए भी समय निकालें।

व्यवसाय- बिजनेस की मौजूदा स्थिति का गंभीरता से आकलन करने की जरूरत है। इस समय बड़ा रिस्क लेने से बचें, क्योंकि धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी हल्की परेशानी हो सकती है। जरूरत के मुताबिक घरेलू देखभाल करें। भाग्यशाली रंग- नेवी ब्लू, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- मेहनत और आत्मविश्वास से अपनी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आपकी छवि बेहतर होगी। किसी करीबी रिश्तेदार से चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बनेगी। नेगेटिव- अपनी इच्छा जल्दी पूरी करने के लिए गलत तरीका न अपनाएं, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। रिश्तों की अहमियत बनाए रखें। गैरजरूरी खर्चों पर कंट्रोल न किया तो बजट बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस सामान्य रहेगा। दूर-दराज की पार्टियों और बिजनेस संपर्कों से संबंध बेहतर करने की कोशिश करें। आगे इनसे फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी विवाद से खुद को दूर रखें। लव- पति-पत्नी के बीच निजी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है। स्वास्थ्य- मुश्किल परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखें। तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 6



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *