25 जून का राशिफल:  सिंह राशि वालों की इनकम बेहतर होगी, धनु राशि वालों को नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

25 जून का राशिफल: सिंह राशि वालों की इनकम बेहतर होगी, धनु राशि वालों को नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (25 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 25 जून को सिंह राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है और इनकम बेहतर होगी। कन्या राशि वालों ने किसी को उधार पैसा दिया है तो आज वापस मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों के बिजनेस में कॉन्टैक्ट मजबूत होंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े कामों में फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए निवेश के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, वृष राशि वालों को पैसों और सरकारी कामों में सावधानी रखनी होगी।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- परिवारजनों के साथ घर की व्यवस्था को लेकर बातचीत होगी और इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। बच्चों की तरफ से चल रही किसी समस्या का आज हल मिलने से राहत और सुकून रहेगा। हर काम शुरू करने से पहले उसका सही बजट जरूर बना लें। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है, इसलिए कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत उस पर काम शुरू करें। अपने सामान की देखभाल खुद करें। चोरी होने या कोई चीज खोने की आशंका है। इस समय दोस्तों के साथ समय खराब करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।

व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े बिजनेस में पार्टनर के साथ चल रही बातों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। गुस्से और आवेश में आने से हालात और बिगड़ सकते हैं। अनुभवी व्यवसायियों के संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। लव- परिवारजनों के बीच प्रेम और तालमेल बना रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है। सही और संतुलित आहार लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- आज दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक काम को लेकर चर्चा होगी और सभी लोग उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। युवाओं को अपने किसी खास काम को लेकर अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा और कुछ नई जानकारियां भी मिलेंगी। नेगेटिव- विद्यार्थी हास-परिहास और मनोरंजन जैसे बेकार कामों में पड़कर अपनी पढ़ाई से समझौता न करें। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करना फायदेमंद रहेगा। सरकारी कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ उसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें। आपका मार्केटिंग और संपर्कों का दायरा पहले से ज्यादा बढ़ने वाला है। आपको ऋण भी लेना पड़ सकता है, लेकिन यह फायदे के लिए ही होगा। लव- पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर की व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में भी स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- आज मिथुन राशि के लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन लाभ के नए रास्ते भी खुलेंगे। आप अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ नया करने की सोचेंगे। अपने अंदर नई ऊर्जा का असर महसूस करेंगे। फाइनेंस से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी हो सकते हैं। नेगेटिव- आपका कोई विश्वासपात्र व्यक्ति ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। इस समय लॉटरी, जुआ और सट्टे जैसे कामों से दूर रहें। बेकार के विवाद और कहासुनी से बचें। किसी चुनौती का सामना भी करना पड़ सकता है, हालांकि आप अपनी समझदारी से समस्या का हल निकाल लेंगे।

व्यवसाय- इस समय ग्रह स्थिति आपकी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल है। करियर में कोई नई उम्मीद कामयाब रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। साझेदारी में भी लाभ की स्थितियां बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोग अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर का माहौल कुछ व्यवस्थित हो जाएगा। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल की कमी से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। समय के साथ अपने व्यवहार में परिपक्वता लाना आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा। परिवार और कारोबार, दोनों जगह खर्चों की प्लानिंग करने से समस्याओं से बचेंगे। रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। सिर्फ अपने कामों को आगे के लिए न टालें। नेगेटिव- खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली आपको परेशानी में डाल सकती है। किसी भी विवादित मामले को ज्यादा तूल न दें। शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखें। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी योजनाओं में अभी और जानकारी लेने की जरूरत है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए अभी और प्रयासों की जरूरत है। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाएं। पार्टनरशिप से जुड़े बिजनेस में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। किसी भी तरह का लेनदेन करने में जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। लव- घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा और पति-पत्नी के संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। ज्यादा काम और व्यस्तता की वजह से बीपी और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- सिंह राशि के लोगों को कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। आपकी मेहनत से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। युवा और विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी गतिविधि चल रही है, तो आज उसका नतीजा सामने आ सकता है। नेगेटिव- किसी मित्र या संबंधी की कोई नकारात्मक बात आपकी मानसिक स्थिति को विचलित कर सकती है। बेकार की बातों पर ध्यान न देकर अपने कामों में ही लगे रहें। निवेश से जुड़ी कोई भी पॉलिसी लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें।

व्यवसाय- प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। इस समय आय की स्थिति बेहतर हो रही है। कारोबारी गतिविधियों में किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं, इसलिए पूरी मेहनत करें। अपने संपर्कों और पब्लिक रिलेशन को और बेहतर बनाने की जरूरत है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। मित्रों से मेल-मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत देगी। स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। अपच और भूख न लगने जैसी समस्या रह सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। साथ ही कोई शुभ सूचना मिलने से माहौल सुखद रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर बिताएं। नेगेटिव- दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय खराब करने के बजाय अपने कामों पर फोकस रखें। पड़ोसियों के साथ चल रही विवादित बातों को बढ़ाने से बचना होगा। इस समय किसी भी लेनदेन में पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें।

व्यवसाय- उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फोन या मीडिया के जरिए कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जो बहुत लाभदायक रहेगी। अगर पार्टनरशिप से जुड़ी योजना बना रहे हैं, तो उस पर और विचार-विमर्श करने की जरूरत है। लव- पति-पत्नी के बीच सहयोग और तालमेल वाला व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न आने दें। स्वास्थ्य- किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर बिल्कुल लापरवाही न करें। तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से कई उपलब्धियां सामने आएंगी। ये आर्थिक नजरिए से भी आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। फोन के जरिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में बिना सोचे-समझे अपनी राय न दें, आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। संतान की समस्याओं का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने की कोशिश करें। बजट से ज्यादा खर्च करना आपको परेशानी में डाल देगा।

व्यवसाय- किसी प्रतिष्ठित व्यवसायी से आपको कुछ खास अनुभव मिलेंगे, जो आपके लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। व्यवसाय स्थल पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। किसी नजदीकी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच राजनीति जैसा माहौल बना सकता है। लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा और कोई मांगलिक काम पूरा होने जैसी योजनाएं बनेंगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- डायबिटीज के मरीज अपना खास ध्यान रखें। सेहत से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। इनमें समय खराब होने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। दिल के बजाय दिमाग से फैसले लें। कोई पुराना उधार दिया हुआ पैसा आज तकाजा करने पर वापस मिल सकता है। नेगेटिव- अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जिनमें कटौती करना संभव नहीं होगा। दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए मुश्किलें और मानहानि पैदा कर सकता है। बेहतर होगा कि फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर एकाग्र रहें।

व्यवसाय- बिजनेस में आय की स्थिति अभी मध्यम ही रहेगी, लेकिन नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। ऑफिस की राजनीति से खुद को अलग रखें और अपने कामों में ही व्यस्त रहें। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। संतान का कोई जिद्दीपन या नकारात्मक रवैया आपकी चिंता का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य- सेहत के नजरिए से समय अभी अनुकूल नहीं है। तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से आपको अच्छे अनुभव मिलेंगे और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आपकी उम्मीदें पूरी होंगी। किसी संबंधी के यहां जाने का भी कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- कोई पुराना झगड़ा दोबारा उभर सकता है, इसलिए वाद-विवाद की स्थिति से बचना ही ठीक रहेगा। कभी-कभी आपकी शक करने की आदत आपके लिए ही परेशानी का कारण बनती है। खासकर पैसों के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से कोई काम नहीं रुकेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लव- घर की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध रोमांटिक और खुशनुमा बने रहेंगे। स्वास्थ्य- चिंता और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। समय का सही इस्तेमाल होगा और आप अपनी पर्सनालिटी को भी बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान कई समस्याओं को सुलझाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है, इसलिए किसी भी अच्छे मौके को लापरवाही में न गंवाएं। दूसरों के मामलों में दखल देने से आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें। ये संबंध भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़े बिजनेस में खास फायदा होने वाला है। युवाओं को किसी लक्ष्य को हासिल करने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। लव- घर-परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें और न ही किसी तरह का रिस्क लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर में सुधार से जुड़े कामों में वास्तु संबंधी नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक निवेश से जुड़े मामलों में भी समय लगेगा और सफलता भी मिलेगी। समाज में उचित मान-सम्मान बना रहेगा। नेगेटिव- नजदीकी संबंधों में किसी बात को लेकर दरार आ सकती है। बेहतर होगा कि बेकार के वाद-विवाद में न पड़ें। यात्रा का प्लान बनेगा, लेकिन इससे कोई खास लाभ नहीं होगा। इसलिए उसे टाल दें तो बेहतर रहेगा। युवाओं को अपने करियर को लेकर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। खासतौर पर व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है, लेकिन अपनी कार्यप्रणाली किसी के सामने ज्यादा शेयर न करें। विदेश से जुड़े बिजनेस में भी शुभ अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में काम सहज तरीके से पूरे होते जाएंगे। लव- घर-परिवार में सुखद और व्यवस्थित माहौल रहेगा। रिश्तों में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य- थकान और सुस्ती हावी रहने से अस्वस्थ महसूस करेंगे। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- संतान पक्ष की कोई उपलब्धि आपकी खुशी का कारण बनेगी। आप अपने प्रयासों से प्रतिकूल परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों का सानिध्य और सहयोग भी मिलेगा। नेगेटिव- लॉटरी, जुआ और सट्टे जैसे कामों से दूर रहें। बेकार के विवाद और कहासुनी से बचें। किसी चुनौती का सामना भी करना पड़ सकता है, हालांकि आप अपनी समझदारी से समस्या का हल निकाल लेंगे। अगर जमीन से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज बिल्कुल न करें।

व्यवसाय- कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें। सरकारी सेवा में काम करने वाले लोगों को काम ज्यादा होने की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- दांपत्य जीवन में सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर रहेगा। पौष्टिक आहार लेना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *