3 अप्रैल का राशिफल:  धनु राशि वालों की नौकरी में किस्मत का साथ और मकर राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

3 अप्रैल का राशिफल: धनु राशि वालों की नौकरी में किस्मत का साथ और मकर राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (3 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

3 अप्रैल, शुक्रवार को मेष राशि वालों के लिए सरकारी कामों से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं। वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में तेजी आएगी। मिथुन राशि वालों की नौकरी में तरक्की देने वाली यात्रा हो सकती है।

तुला राशि वालों को कामकाज में मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। धनु राशि वालों की नौकरी में भाग्योदय के योग बन रहे हैं। मकर राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। होटल-रेस्टोरेंट जैसे कारोबार में फायदा मिलेगा। बाकी राशियों पर दिन का असर मिला-जुला रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- कोई पैतृक काम आज सुलझ सकता है। पढ़ाई कर रहे युवाओं को अपनी मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलेंगे। इससे उनका हौसला और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करके आपको दिल और मन, दोनों स्तर पर सुकून मिलेगा। नेगेटिव- बेकार की चर्चाओं पर ध्यान न दें। नकारात्मक हालात में घबराने की बजाय उनका हल ढूंढें। आलस और सुस्ती आपके लिए रुकावट बन सकते हैं। दूसरों के मामलों में बिना मांगी सलाह न दें, वरना कोई परेशानी आपके लिए ही खड़ी हो सकती है।

व्यवसाय- कामकाज की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में आपका खास प्रयास रहेगा। सरकारी कामों से जुड़े कारोबार में आपकी नीति सफल हो सकती है। पार्टनरशिप के मामलों में बहुत ज्यादा सावधानी रखना जरूरी है। ऑफिस की राजनीति से आज कुछ राहत मिल सकती है। लव- घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की ऑनलाइन खरीदारी में समय बीतेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात भी संभव है। स्वास्थ्य- बदन दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आज दिन का बड़ा हिस्सा सामाजिक गतिविधियों और मेलजोल बढ़ाने में बीत सकता है। इससे अच्छे संपर्क भी बनेंगे। आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और अपनी योग्यता से मुश्किल काम भी आसान बना लेंगे। संतान की तरफ से निश्चिंतता बनी रहेगी। नेगेटिव- गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखें। किसी भी नकारात्मक स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। किसी उलझन की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना ठीक रहेगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास भी नुकसान दे सकता है।

व्यवसाय- कामकाज में गति आने से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा, लेकिन साथ ही कोई बड़ा खर्च भी सामने आ सकता है। हिम्मत न हारें। अपनी कार्यप्रणाली प्रतिद्वंद्वियों के सामने जाहिर न करें। ऑफिस से जुड़े दस्तावेज पूरे और व्यवस्थित रखें। लव- घर के बड़े लोगों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। इसका असर आपके काम और करियर पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा। जोखिम वाले कामों से खुद को दूर रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- आज आप अपनी योजनाओं को काम में बदलेंगे। इनमें रचनात्मक काम मुख्य रहेंगे। इन दिनों आप अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इसकी वजह से परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है। अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। नेगेटिव- आज किसी भी यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं। आपके विचारों में संकीर्णता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं, इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार और सोच में लचीलापन रखना जरूरी है। लोगों से ज्यादा मेलजोल करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें।

व्यवसाय- दूसरे कारोबारियों से प्रतिस्पर्धा की वजह से कामकाज कुछ धीमा रह सकता है। लेकिन आपकी मेहनत ही आपके कारोबार को मजबूत बनाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की देने वाली कोई आधिकारिक यात्रा संभव है। लव- जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन से जुड़े कामों में समय बीतेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशगवार यादें ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य- बहुत गरिष्ठ और तला-भुना भोजन लेने से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- आज कोई खास निजी काम पूरा होने से उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। नेगेटिव- किसी अशुभ समाचार का असर आपके मन पर गहरा पड़ सकता है। इसकी वजह से मन दुखी रहेगा। घर के बुजुर्गों की ठीक से देखभाल न कर पाने से आत्मग्लानि हो सकती है। उनके लिए समय निकालना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर रहेंगी। सहयोगियों और कर्मचारियों का रवैया भी साथ देने वाला रहेगा। लेकिन कानूनी या निवेश से जुड़ी उलझनें बनी रह सकती हैं। इन्हें सुलझाने के लिए किसी उच्चाधिकारी की मदद लेना ठीक रहेगा। सरकारी नौकरी वालों पर काम का दबाव रहेगा। लव- घर में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। किसी तरह के इंफेक्शन की आशंका है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से मनोबल बढ़ेगा। कोई मनमाफिक गतिविधि भी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी रुकावट दूर करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। शाम के बाद परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- किसी खास काम से जुड़ा फैसला लेते समय सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है। बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर और ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है।

व्यवसाय- समय उपलब्धियां देने वाला है। कारोबारियों को बेहतर रणनीति बनाकर काम करना अच्छे नतीजे देगा। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें, वरना मान-हानि हो सकती है और इंक्वायरी जैसी स्थिति भी बन सकती है। नौकरी में किसी सहयोगी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। लव- पति-पत्नी के बीच संबंध बेहतर रहेंगे और घर का माहौल भी सुखद बना रहेगा। स्वास्थ्य- काम का दबाव ज्यादा होने से पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। इस अच्छे समय का पूरा फायदा उठाएं। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत भी रंग लाएगी। नेगेटिव- इस समय नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी, जिससे चिंता बढ़ सकती है। निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। बिना वजह किसी से न उलझें। इससे परेशानियां बढ़ सकती हैं। फैसला लेने में दिक्कत हो, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। आज कामकाज में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। समस्याओं का हल बहुत धैर्य से निकालना होगा। हालांकि कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी बनी रहेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। जल्दी ही विवाह में बदलने जैसे योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक कमजोरी महसूस हो सकती है। किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर जाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- आज रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की अच्छी संभावना है। अपने काम पूरी मेहनत और निष्ठा से करें। आपको जरूर सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी खास जगह बनी रहेगी। नेगेटिव- बहुत ज्यादा व्यस्तता की वजह से अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। दोपहर बाद किसी वजह से उलझनें बढ़ेंगी। किसी की नकारात्मक बात आपको आहत कर सकती है। प्राणायाम करना फायदेमंद रहेगा।

व्यवसाय- इस समय अपने मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। कुछ न कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन साथ ही उनके हल भी मिलते जाएंगे। खानपान से जुड़े कारोबार में क्वालिटी का खास ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। लव- पारिवारिक वातावरण मधुर और सुखद रहेगा। प्रेम संबंध भी और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य– किसी छोटी पारिवारिक परेशानी की वजह से तनाव रहेगा। इससे सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी खास काम में आपके विचारों को उचित महत्व मिलेगा। इससे आपके भीतर मनोबल और स्फूर्ति बनी रहेगी। दूर-दराज के संपर्क मजबूत होंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका है, तो उसे सुलझाने का अच्छा समय है। नेगेटिव- निजी या पारिवारिक मामलों में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं, इसलिए भावनाओं की बजाय व्यवहारिक नजरिया रखें। समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा जरूर करें।

व्यवसाय- पिछले कुछ समय से कामकाज में चल रही दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएंगे। नौकरीपेशा लोगों पर टारगेट पूरा करने का दबाव बना रहेगा। लव- घरेलू मामलों में कुछ न कुछ मनमुटाव रह सकता है। किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण प्रेम संबंध में बदल सकता है। स्वास्थ्य- वायरल और गला खराब होने जैसी परेशानी रह सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से जल्दी राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। सभी काम समय के अनुसार पूरे होते जाएंगे। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कामों पर खास ध्यान दें। किसी लक्ष्य की प्राप्ति में भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी। नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार से मामूली बात पर कहा-सुनी हो सकती है। इसका असर पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ सकता है। किसी भी जोखिम वाले काम को करने से पहले उसके हर पहलू पर सोच-विचार करना जरूरी है।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में समय कम ही बीतेगा। अधिकतर काम घर में रहकर ही पूरे हो जाएंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भाग्योदय जैसे योग बन रहे हैं। लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव रह सकता है। शांति से काम लें, क्योंकि बात बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की समस्या रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- आज अपने जरूरी कामों में बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। अधूरे काम गति पकड़ेंगे। अगर इलेक्ट्रॉनिक चीजें खरीदने की इच्छा है, तो दिन शुभ है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- किसी की मदद का वादा करते समय अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। युवाओं को विवादों से बचना होगा, वरना दोस्तों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। घर के किसी काम में बड़ों की सलाह को महत्व दें। किराएदारी से जुड़े मामले सुलझने में अभी समय लगेगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। होटल, रेस्टोरेंट आदि से जुड़े कारोबार में मुनाफा रह सकता है। उधार दिए हुए पैसे की वसूली भी संभव है। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों से संबंध अच्छे बने रहेंगे। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार से बात करने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य- बहुत ज्यादा तनाव और व्यस्तता की वजह से शारीरिक कमजोरी और थकान रह सकती है। कुछ समय प्रकृति के बीच जरूर बिताएं और पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत में काम ज्यादा होने से बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का नतीजा मनमाफिक मिलेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। आपसी मेलजोल से खुशी भी बढ़ेगी। नेगेटिव- महिलाओं को काम के अतिरिक्त दबाव की वजह से अनिद्रा और बेचैनी रह सकती है। धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है। बड़ों से मार्गदर्शन लें, इससे दिनचर्या व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

व्यवसाय- कारोबार में कर्मचारियों के मामले में गुस्से की बजाय सूझबूझ से काम लें। वरना हालात और नकारात्मक हो सकते हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय या कोई डील फाइनल करते समय हर पहलू पर ठीक से विचार करें। लव- पति-पत्नी के बीच अहं की वजह से टकराव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- मौसम के प्रभाव से अपना बचाव जरूर रखें। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- मीन राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल है। इसका सही फायदा उठाना आपकी योग्यता पर निर्भर करेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान ज्यादा रहेगा और उन्हें सफलता भी मिलेगी। घर के बड़े लोगों का स्नेह घर की व्यवस्था को अच्छा बनाए रखेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- रुपए-पैसे के लेनदेन अभी टालें, क्योंकि फायदा नहीं होगा। ध्यान रखें कि छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। आर्थिक गतिविधियां आज कुछ धीमी रहेंगी। यात्रा न करें, तो बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इस समय दूसरों के मामलों में बिल्कुल दखल न दें। लव- पारिवारिक और निजी मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा। स्वास्थ्य- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने आराम के लिए जरूर निकालें। ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव और कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक- 1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *