33% जेन-जी चाहते हैं, पत्नी आज्ञाकारी हो, सभी बातें माने:  इप्सोस और किंग्स कॉलेज लंदन की 29 देशों में 23,000 लोगों पर रिसर्च; 59% युवक बोले- बराबरी के नाम पर उनसे उम्मीदें ज्यादा बढ़ीं
अअनुबंधित

33% जेन-जी चाहते हैं, पत्नी आज्ञाकारी हो, सभी बातें माने: इप्सोस और किंग्स कॉलेज लंदन की 29 देशों में 23,000 लोगों पर रिसर्च; 59% युवक बोले- बराबरी के नाम पर उनसे उम्मीदें ज्यादा बढ़ीं

Spread the love




आमतौर पर माना जाता है कि 1997 के बाद पैदा हुई ‘जेन-जी’ पीढ़ी सबसे आधुनिक है, लेकिन एक ग्लोबल सर्वे ने इस धारणा को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ‘इप्सोस’ और ‘किंग्स कॉलेज लंदन’ के सर्वे के मुताबिक, आज के युवा पुरुष अपने बुजुर्गों (बेबी बूमर्स) के मुकाबले कहीं ज्यादा रूढ़िवादी सोच रख रहे हैं। 29 देशों के 23 हजार लोगों पर हुए इस अध्ययन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सर्वे में सामने आया कि घर के अहम फैसलों और वैवाहिक जीवन को लेकर युवाओं की सोच पुरानी पीढ़ी से भी पीछे जा रही है। करीब 33% जेन-जी पुरुष मानते हैं कि पत्नी को पति की बात माननी चाहिए। ‘बेबी बूमर’ पीढ़ी (1946-64) में केवल 13% पुरुष ही ऐसा मानते थे। हर तीसरे युवा (33%) का कहना है कि घर के बड़े फैसलों में अंतिम सहमति पति की ही होनी चाहिए। केवल लड़के ही नहीं, 18% जेन-जी युवतियां भी मानती हैं कि पत्नी को पति की आज्ञा माननी चाहिए। विशेषज्ञों ने कहा-खुद पर भी सख्ती बढ़ा रहे युवा पुरुष ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर विमेन्स लीडरशिप की निदेशक हीजुंग चुंग के अनुसार, ‘युवाओं में अपनी सामाजिक स्थिति खोने का डर है। उन्हें लगता है कि लैंगिक समानता से उनका नुकसान हो रहा है।’ वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम जूलिया गिलार्ड ने इसे चिंताजनक बताते हुए कहा कि युवा पुरुष न केवल महिलाओं पर पाबंदियां लगा रहे हैं, बल्कि खुद को भी सख्त और पुराने सांचों में कैद कर रहे हैं। युवाओं को सफल करिअर वाली महिलाएं ज्यादा पसंद सर्वे में युवाओं की सोच का एक अजीब विरोधाभास भी सामने आया। – 41% युवा मानते हैं कि सफल करिअर वाली महिलाएं पुरुषों को ज्यादा ‘आकर्षक’ लगती हैं। – 24% जेन-जी पुरुष चाहते हैं कि महिलाएं बहुत ज्यादा स्वतंत्र या आत्मनिर्भर न दिखें। समानता के प्रयासों को लेकर भी नई पीढ़ी के पुरुषों में असंतोष दिख रहा है। – 59% जेन-जी पुरुषों का मानना है कि समानता के नाम पर पुरुषों से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं की जा रही हैं। – 41% जेन-जी महिलाओं को भी ऐसा ही लगता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *