PAK Vs NZ 5th T20 Live Score: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के पास 3-1 की अजेय बढ़त है। टीम ने चौथे टी20 में 115 रन से जीत हासिल की थी। डफी ने 20 रन देकर चार और फाउलकेस ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे न्यूजीलैंड ने बे ओवल में तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 16.2 ओवर में आउट कर दिया।
Pakistan in New Zealand, 5 T20I Series, 2025
New Zealand
Pakistan
Match Yet To Begin ( Day – 5th T20I )
Match begins at 11:45 IST (06:15 GMT)
पाकिस्तान ने जीत के लिए 221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 56 रन पर आठ विकेट गंवा दिये थे और टीम इस प्रारूप में अपने न्यूनतम स्कोर (74) से कम पर आउट होने के कगार पर थी। अब्दुल समद ने हालांकि 44 रन की पारी खेल टीम को 100 रन के आंकड़े के पार पहुंचाया।








